आप UPSSSC आयोग की नई भर्ती से परिचित हो गए होंगे, उम्मीदवारों का सबसे बड़ा प्रश्न यह होता है कि, इस बार UPSSSC गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 में क्या बड़ा बदलाव हुआ है? उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अपने विज्ञापन- संख्या-13 परीक्षा/गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के परीक्षा पैटर्न और सिलेबस में सबसे बड़ा बदलाव किया हैं।
आइए उन बदलाव को जानते हैं!
इस पेज में आप UPSSSC आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक बदला गया परीक्षा पैटर्न नया सिलेबस और महत्वपूर्ण तिथियां जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को जानेंगे।
UPSSSC Cane Supervisor 2026: Overview & Eligibility (एक नज़र में)
UPSSSC आयोग ने अधिसूचना के मुताबिक गन्ना पर्यवेक्षक (Cane Supervisor) के 1182 पदों के लिए भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार की आयु सीमा सबसे कम 21 वर्ष से सबसे अधिक 40 वर्ष (आयु की गणना 1 जुलाई 2026 से की जाएगी) तक सीमित है।
अधिसूचना के उल्लिखित शब्दों में बताया गया है कि आवेदन की तिथि 7 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक है, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसका शुल्क मात्र 25 रुपए हैं।
यदि उम्मीदवारों कि शैक्षणिक योग्यता अनिवार्यता पर नजर डालें तो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान (Agriculture Science) में स्नातक (B.Sc. Ag / B.Sc. Agriculture Honors) की डिग्री, DOEACC/NIELIT सोसाइटी द्वारा प्रदान किया गया CCC कंप्यूटर प्रमाणपत्र और प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET-2025) का वैध स्कोर होना आवश्यक है।
UPSSSC Cane Supervisor 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और सभी पात्रता शर्तों की पूरी जानकारी यहां विस्तार से पढ़ें।
UPSSSC Cane Supervisor New Exam Pattern 2026 (नया परीक्षा पैटर्न)
आवेदकों को यूपीएसएसएससी (UPSSSC) गन्ना पर्यवेक्षक (Cane Supervisor) की मुख्य परीक्षा ऑफलाइन (Offline) मोड में आयोजित की जाएगी नवीनतम परीक्षा योजना में कुल 100 वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 2 घंटे (120 मिनट) का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर का 1 अंक होगा और गलत उत्तर के लिए 1/4 (0.25) नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।
नया परीक्षा पैटर्न 2026
| भाग | विषय / खंड | प्रश्नों की संख्या | अंक |
| भाग-1 | कृषि विज्ञान एवं संबंधित विषय (फसल उत्पादन, मृदा, पशुपालन आदि) | 65 | 65 |
| भाग-2 | कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी (बेसिक कंप्यूटर ज्ञान) | 15 | 15 |
| भाग-3 | उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान (सामान्य जानकारी एवं घटनाक्रम) | 20 | 20 |
| कुल | 100 | 100 |
UPSSSC आयोग ने गन्ना पर्यवेक्षक 2026 की परीक्षा में नवीनतम पाठ्यक्रम (Syllabus) के अनुसार कृषि को सबसे अधिक प्राथमिकता दी गई है। पुराने पाठ्यक्रम (जो सामान्य योग्यता आधारित था) की तुलना में, नए सिलेबस में कृषि (Agriculture) विषयों का भारांक 65% कर दिया गया है।
नीचे सारणी में दर्शाए गए पुराने सिलेबस बनाम नए सिलेबस के अन्तर को देखें
| विषय (खंड) | पुराना सिलेबस (Old Pattern) | नया सिलेबस 2026 (New pattern) |
| कृषि और संबंधित विषय | कृषि के अलावा सामान्य गणित, रीजनिंग और हिंदी पर अधिक जोर था। कृषि के अलावा सामान्य गणित, रीजनिंग और हिंदी पर अधिक जोर था। | कुल 65 प्रश्न (कृषि पर पूर्ण फोकस)। |
| कंप्यूटर ज्ञान | कंप्यूटर से बहुत कम या सामान्य प्रश्न पूछे जाते थे। | 15 प्रश्न अनिवार्य और विस्तृत |
| उत्तरप्रदेश समान्य ज्ञान | केवल सामान्य अध्ययन का हिस्सा था। | 20 प्रश्न (यूपी कृषि और समान्य जानकारी पर विशेष फोकस) |
| तार्किक/गणितीय क्षमता (Reasoning/Maths) | इसका अलग से विस्तृत सिलेबस होता था। | नए सिलेबस से पूरी तरह हटा दिया गया है। |
UPSSSC गन्ना पर्यवेक्षक (Cane Supervisor) भर्ती मुख्य परीक्षा में सबसे ज्यादा जोर कृषि विज्ञान (Agriculture Science) और उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान (UP Special GK) पर दिया गया है। मुख्य परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनमें से कृषि अनुभाग का वेटेज सबसे अधिक (65 अंक) होगा।
परीक्षा की विषय-वार रूपरेखा नीचे दी गई है:
कृषि (Agriculture) – 65 अंक:
• फसल विज्ञान (Crop Science): फसलों का वर्गीकरण, नकदी फसलें, प्रमुख अनाज, दालें और तिलहन।
• मृदा और जल संरक्षण (Soil & Water Conservation): मृदा निर्माण, कटाव, जल प्रबंधन और आवश्यक पोषक तत्व।
• जैव प्रौद्योगिकी एवं पादप प्रजनन (Biotechnology & Plant Breeding): आनुवंशिकी, पादप शरीर क्रिया विज्ञान (Physiology)।
• अन्य विषय: कृषि विस्तार, कृषि अर्थशास्त्र, सरकारी कृषि योजनाएं, पशुपालन और दुग्ध विज्ञान।
उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान (UP Special GK) – 20 अंक:
• इसमें उत्तर प्रदेश का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, अर्थव्यवस्था, कृषि, पर्यटन और समसामयिक घटनाएं (Current Affairs) शामिल हैं।
कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी (Computer & IT) – 15 अंक:
• कंप्यूटर की मूलभूत अवधारणाएँ, समकालीन तकनीकी विकास और नवाचार (Innovations) से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं।
UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026 के 708 पदों की भर्ती, ऑनलाइन आवेदन, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों की पूरी जानकारी पढ़ें।
UPSSSC Cane Supervisor Topic-Wise New Syllabus
यूपीएसएसएससी (UPSSSC) गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा 2026 की लिखित परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, जिन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलता है। इसमें 65 प्रश्न कृषि, 15 प्रश्न कंप्यूटर ज्ञान और 20 प्रश्न उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान (UP Special) से पूछे जाते हैं। परीक्षा में ¼ की नेगेटिव मार्किंग होती है।
भाग – क: कृषि (Agriculture) – (कुल 65 प्रश्न, 65 अंक)
- फसल विज्ञान (Crop Science): फसलों का वर्गीकरण; राज्य में उगाई जाने वाली प्रमुख अनाज, दलहन, तिलहन, नकदी फसलें (गन्ना उत्पादन), चारा, फल, फूल और सब्जियां; प्रमुख फसल उत्पादन तकनीक और उन्नत किस्में; फसल चक्र (Crop Rotation) और फसल प्रतिरूप (Cropping Pattern); बीज का महत्व।
- मृदा और जल संरक्षण (Soil and Water Conservation): मृदा निर्माण, मृदा के प्रकार, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, सिंचाई और जल निकास, मृदा अपरदन और उसके नियंत्रण के उपाय।
- जैव प्रौद्योगिकी, पादप प्रजनन एवं फसल दैहिकी (Biotechnology, Plant Breeding & Crop Physiology): फसलों में आनुवंशिकी (Genetics) और पादप प्रजनन के सिद्धांत; प्रमुख फसलों की नई प्रजातियाँ विकसित करना; पादप शरीर क्रिया विज्ञान।
- कृषि विस्तार (Agriculture Extension): कृषि विस्तार की विधियाँ, ग्रामीण विकास, और किसानों तक नई तकनीकों का प्रसार।
- कृषि अर्थशास्त्र एवं योजनाएँ (Agriculture Economics & Schemes): कृषि विपणन (Agricultural Marketing), कृषि ऋण, और सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रमुख कृषि और ग्रामीण विकास योजनाएं।
- डेयरी एवं पशुपालन (Dairy & Animal Husbandry): पशुओं की प्रमुख नस्लें, दुग्ध उत्पादन, पशु प्रजनन, कुक्कुट पालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन और पशुओं में प्रमुख बीमारियाँ व उनका उपचार।
भाग – ख: कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी (Computer & IT) – (कुल 15 प्रश्न, 15 अंक)
- बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान: कंप्यूटर, इंटरनेट और वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) का इतिहास व परिचय।
- सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर: इनपुट-आउटपुट डिवाइस, ऑपरेटिंग सिस्टम।
- एप्लीकेशन: वर्ड प्रोसेसिंग (MS-Word) और स्प्रेडशीट (MS-Excel)।
- अन्य: इंटरनेट प्रोटोकॉल, साइबर सुरक्षा (Cyber Security), ई-गवर्नेंस, और सोशल नेटवर्किंग।
भाग – ग: उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान (UP Special) – (कुल 20 प्रश्न, 20 अंक)
- राज्य का सामान्य ज्ञान: उत्तर प्रदेश का इतिहास, संस्कृति, कला, और पर्यटन।
- भूगोल एवं अर्थव्यवस्था: उत्तर प्रदेश की भौगोलिक स्थिति, जलवायु, मृदा, वन और खनिज।
- कृषि एवं समसामयिकी: उत्तर प्रदेश में कृषि की स्थिति और यूपी राज्य से जुड़े हालिया करेंट अफेयर्स।
UPSSSC Forest Guard 2026 का Latest PET Cut-off, Safe Score, नया Syllabus और तैयारी की पूरी रणनीति एक ही जगह देखें।
Negative Marking का नियम: संभल कर दें उत्तर!
UPSSSC गन्ना पर्यवेक्षक (Cane Supervisor) मुख्य परीक्षा में 1/4 यानी 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग लागू है। प्रत्येक गलत उत्तर पर आपके द्वारा प्राप्त सही अंकों में से 0.25 अंक काट लिए जाएंगे।
विषय-वार नेगेटिव मार्किंग से बचने की रणनीतियाँ (Topic-Wise Tips)
• क्रॉप साइंस और कृषि (Crop Science & Agriculture): 25 अंकों वाले इस भाग में फसलों की किस्में, बुवाई का समय और वैज्ञानिक नाम पूछे जाते हैं। ऐसे तथ्यात्मक (factual) प्रश्नों में यदि आपको विकल्प बिल्कुल स्पष्ट न हों, तो उन्हें छोड़ देना ही बुद्धिमानी है।
• मृदा और जल संरक्षण (Soil and Water Conservation): इस 15 अंकों के भाग में मृदा अपरदन और जल प्रबंधन के सिद्धांत शामिल हैं। यहाँ कॉन्सेप्ट-आधारित प्रश्न होते हैं। यदि आप 4 में से 2 विकल्पों (50% संभावना) को गलत साबित कर सकते हैं, तो शिक्षित अनुमान (educated guess) लिया जा सकता है।
• उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान (UP Special GK): 20 अंकों के इस सेक्शन में यूपी की कला, संस्कृति और भूगोल पूछा जाता है। “सभी उपरोक्त” (All of the above) या “इनमें से कोई नहीं” वाले विकल्पों को ध्यान से पढ़ें, क्योंकि अक्सर इनमें से ही सही उत्तर छिपे होते हैं।
परीक्षा हॉल में ध्यान रखने योग्य बिंदु
- राउंड रणनीति (Round Strategy): परीक्षा को दो चरणों में हल करें। पहले राउंड में उन्हीं प्रश्नों को करें जिन पर आप 100% आश्वस्त हैं। दूसरे राउंड में 50-50 वाले (जिनमें दो विकल्प हट जाते हैं) प्रश्न करें।
- जल्दबाजी से बचें (Read Carefully): कई बार प्रश्न में “नहीं” या “असत्य” लिखा होता है और हम जल्दबाजी में गलत विकल्प चुन लेते हैं। प्रश्न को अंत तक पूरा पढ़ें।
- तुक्के से बचें (Avoid Blind Guessing): 0.25 अंकों की कटौती भी मेरिट लिस्ट में भारी पड़ सकती है। यदि किसी प्रश्न के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं है, तो उसे खाली छोड़ दें।
7. UPSSSC Cane Supervisor 2026: महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
UPSSSC गन्ना पर्यवेक्षक (Cane Supervisor) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 28 जुलाई 2026 तक अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
| घटना (Events) | तिथि (Dates) |
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि (Online Apply Start) | 07 जुलाई 2026 |
| पंजीकरण व आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date to Apply) | 28 जुलाई 2026 |
| फीस जमा करने की अंतिम तिथि (Fee payment Last Date) | 28 जुलाई 2026 |
| आवेदन पत्र में सुधार/करेक्शन विंडो (Correction Last Date) | 28 जुलाई से 04 अगस्त 2026 |
| परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड (Exam Date & Admit Card) | बाद में घोषित की जाएगी (Notify Later) |
RRB Technician आवेदन करते समय उम्मीदवार अक्सर कौन-सी 5 बड़ी गलतियाँ करते हैं? जानें और अपना फॉर्म रिजेक्ट होने से बचाएं।
1. यूपीएसएसएससी गन्ना पर्यवेक्षक 2026 के लिए आवेदन कब से कब तक किए जा सकते हैं?
आवेदन प्रक्रिया 07 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 जुलाई 2026 तक चलेगी।
2. फॉर्म में सुधार और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन शुल्क जमा करने और फॉर्म में सुधार (Correction) करने की अंतिम तिथि 04 अगस्त 2026 है।
3. आवेदन शुल्क (Application Fee) कितना है?
सभी श्रेणियों (General/OBC/SC/ST) के लिए आवेदन शुल्क ₹25 है।
4. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि में स्नातक (B.Sc. Agriculture) की डिग्री होनी चाहिए।
5. क्या कंप्यूटर डिग्री/सर्टिफिकेट भी अनिवार्य है?
जी हां, NIELIT/DOEACC का CCC सर्टिoफिकेट होना आवश्यक है।
6. आयु सीमा (Age Limit) क्या रखी गई है?
उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए (आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के अनुसार की जाएगी)। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार ऊपरी आयु में छूट मिलेगी।
7. क्या PET परीक्षा पास होना जरूरी है?
हां, उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है।
8. चयन प्रक्रिया के चरण क्या हैं?
चयन प्रक्रिया में PET 2025 शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य परीक्षा (Written Exam), और दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) शामिल हैं।
9. मुख्य परीक्षा का पैटर्न कैसा होगा?
परीक्षा ऑफ़लाइन (MCQ आधारित) होगी।
• कुल प्रश्न: 100
• कुल अंक: 100
• समयावधि: 2 घंटे (120 मिनट)
10. क्या परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?
हां, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (0.25 अंक) की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।
11. गन्ना पर्यवेक्षक का वेतनमान (Pay Scale) क्या है?
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (Pay Matrix Level-4) के तहत ₹25,500 – ₹81,100 प्रति माह का वेतन और अन्य भत्ते प्राप्त होंगे।
RRB Technician 2026 की तैयारी के लिए सबसे Best Hindi Books, Subject-wise Book List और विशेषज्ञों द्वारा सुझाई गई किताबों की पूरी जानकारी देखें।
