NICL असिस्टेंट भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी! जानें पद, आवेदन तिथि, योग्यता, फीस और चयन प्रक्रिया

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने कुल 500 असिस्टेंट पदों के लिए अपनी ऑफिशल वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर अधिसूचना जारी कर दी है। भर्ती कि आवेदन प्रारंभ तिथि 18 जुलाई से अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026 तक हैं। NICL आयोग ने यह भर्ती सिर्फ ग्रेजुएट्स (स्नातक स्तर) उम्मीदवारों के लिए सुनिश्चित की है, जिनकी न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष है, जो 1 जुलाई 2026 तक मान्य होगी। साथ ही अधिसूचना में उल्लिखित है कि चयन प्रक्रिया में चरण-I, चरण-II और स्थानीय भाषा परीक्षा व्यवस्थित करी है।
उम्मीदवारों को नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) की 500 असिस्टेंट पदों वाली भर्ती की संपूर्ण जानकारी अवश्य जाननी चाहिए, जो कि नीचे दी गई है।

NICL भर्ती 2026: एक नजर में

विवरणजानकारी
भर्ती संस्था (Organisation)नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL)
कुल पद (Total Vacancies)500
आवेदन प्रारंभ तिथि (Apply Start)18 जुलाई 2026
योग्यता (Qualification)किसी भी विषय में स्नातक (Graduation)
फेज I परीक्षा (Phase I Exam)27 अगस्त 2026 (प्रीलिम्स)
फेज II परीक्षा (Phase II Exam)30 अक्टूबर 2026 (मेन्स)

महत्त्वपूर्ण तिथियाँ

कार्यक्रम (Events)महत्वपूर्ण तिथियां (Dates)
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ18 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि7 अगस्त 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि7 अगस्त 2026
प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी होने की तिथिअगस्त 2026 (दूसरा/तीसरा सप्ताह)
फेज-1 (प्रीलिम्स) परीक्षा तिथि27 अगस्त 2026
फेज-2 (मेन्स) परीक्षा तिथि30 अक्टूबर 2026

आवेदन शुल्क और महत्वपूर्ण दस्तावेज (Table)

महत्त्वपूर्ण दस्तावेज (Important Documents)आवेदन शुल्क (Application Fee)
1. ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज (Scanned Copies)

• पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ: हाल ही में खींची गई रंगीन तस्वीर (आकार 20-50 KB, JPEG फॉर्मेट)।
• हस्ताक्षर (Signature): सफेद कागज पर काले पेन से किए गए हस्ताक्षर।
• बाएं अंगूठे का निशान (Left Thumb Impression): सफेद कागज पर नीली या काली स्याही से लगाया गया निशान (आकार 20-50 KB)।
• हस्तलिखित घोषणा (Handwritten Declaration): सफेद कागज पर नीली स्याही से अंग्रेजी में लिखी जाने वाली विशेष घोषणा (आकार 50-100 KB)। (घोषणा का सटीक टेक्स्ट एनआईसीएल के आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिया जाता है)।

2. शैक्षणिक और व्यक्तिगत प्रमाण (केवल विवरण भरने के लिए)

ग्रेजुएशन की मार्कशीट और डिग्री: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होने का प्रमाण।
जन्म तिथि का प्रमाण: 10वीं/12वीं का सर्टिफिकेट या जन्म प्रमाण पत्र (आयु सीमा 21 से 30 वर्ष के बीच मान्य है)।
जाति/पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र: आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS/PwBD) से संबंधित अभ्यर्थी, जो आयु में छूट या फीस में लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, वे अपना वैध प्रमाण पत्र साथ रखें।

3. परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए अनिवार्य दस्तावेज

NICL एडमिट कार्ड: प्रारंभिक परीक्षा (Phase I) या मुख्य परीक्षा (Phase II) का डाउनलोड किया गया कॉल लेटर।
मूल फोटो पहचान पत्र: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, या ड्राइविंग लाइसेंस।
फोटोकॉपी: आईडी प्रूफ की एक ज़ेरॉक्स कॉपी (मूल पहचान पत्र के साथ)।
• Gen/OBC/EWS के लिए : ₹ 850/-
• अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांगजन (PwBD) वर्ग के लिए : ₹ 00/-
• भुगतान का तरीका (ऑनलाइन): आप निम्नलिखित तरीकों से भुगतान कर सकते हैं:डेबिट कार्डक्रेडिट कार्डअंतराजाल लेन – देनआईएमपीकैश कार्ड / मोबाइल वॉलेट

योग्यता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

NICL असिस्टेंट 2026 भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक (ग्रेजुएशन) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

शैक्षणिक योग्यता की मुख्य बातें:

  • कट-ऑफ तिथि: उम्मीदवार के पास 1 जुलाई 2026 तक ग्रेजुएशन की डिग्री या उसका प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • प्रतिशत: किसी भी न्यूनतम प्रतिशत (Percentage) की बाध्यता नहीं है, केवल पास होना आवश्यक है।
  • स्थानीय भाषा: जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से आप आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा (Regional Language) का ज्ञान होना अनिवार्य है। आपको वहां की भाषा पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए।
  • आयु सीमा: NICL उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होगी, आयु की मान्यता 1 जुलाई 2026 से की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/PWD) को अधिकतम आयु में सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

NICL चयन प्रक्रिया

NICL असिस्टेंट 2026 भर्ती में चयन प्रक्रिया के कुल तीन चरण हैं: प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains), और क्षेत्रीय भाषा परीक्षण (Regional Language Test)। अंतिम मेरिट लिस्ट केवल मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर ही बनाई जाएगी।

चरण-दर-चरण विवरण इस प्रकार है:

1. प्रारंभिक परीक्षा (Phase-I: Prelims)

यह एक ऑनलाइन स्क्रीनिंग परीक्षा होती है, जिसमें 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो सिर्फ क्वालिफाइंग प्रकृति की है।

• समय: प्रत्येक सेक्शन के लिए 20-20 मिनट (कुल 1 घंटा) का समय मिलता है।

• नोट: यह केवल क्वालिफाइंग है, इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।

2. मुख्य परीक्षा (Phase-II: Mains)

प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठते हैं। इसी परीक्षा के अंकों के आधार पर अंतिम चयन होगा।

समय: कुल 2 घंटे का समय दिया जाता है।

नेगेटिव मार्किंग: दोनों परीक्षाओं (प्री और मेन्स) में गलत उत्तर देने पर ¼ की नेगेटिव मार्किंग होती है।

3. क्षेत्रीय भाषा परीक्षण (Regional Language Test)

जिस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से आपने आवेदन किया है, आपको उस क्षेत्र की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है।

अंतिम नियुक्ति से पहले बोर्ड द्वारा आपकी भाषा प्रवीणता (पढ़ना, लिखना और बोलना) का टेस्ट लिया जाता है। यह भी केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होता है।

4. अंतिम चयन (Final Selection)

सभी चरणों को पूरा करने के बाद, मुख्य परीक्षा के प्राप्तांकों और क्षेत्रीय भाषा परीक्षण में उत्तीर्ण होने के आधार पर अंतिम मेरिट सूची (Final Merit List) तैयार की जाती है।

NICL 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • ऑफिशियल वेबसाइट: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड पर जाकर ‘Recruitment’ सेक्शन में ‘Apply Online’ पर क्लिक करें।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन: ‘Click here for New Registration’ पर क्लिक करें और बेसिक डिटेल्स (नाम, मोबाइल, ईमेल) भरकर रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड प्राप्त करें।
  • डिटेल्स भरें: अपनी लॉगिन आईडी से लॉग इन करके आवेदन फॉर्म में शैक्षिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और केंद्र का चयन सावधानी से करें।
  • दस्तावेज अपलोड: निर्धारित आकार में फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा (Handwritten declaration) स्कैन करके अपलोड करें।
  • फीस पेमेंट: कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क (Gen/OBC/EWS के लिए ₹850 और SC/ST/PwBD के लिए ₹0) का ऑनलाइन भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें।
  • ध्यान दें: उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर ध्यान दें और उसके बाद ही अपना फॉर्म निर्धारित करें। ( अंतिम तिथि, आयु सीमा और शिक्षा योग्यता )

महत्त्वपूर्ण links (Table) wtsp>Dad

लिंक का नाम (Link)यूआरएल / वेबसाइट (URL)
ऑनलाइन आवेदन लिंक:NICL अस्सिटेंट ऑनलाइन आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट:NICL आधिकारिक वेबसाइट
अधिसूचना (Notification) डाउनलोड करें: NICL अस्सिटेंट अधिसूचना 2026

उम्मीदवारों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

NICL असिस्टेंट भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
कुल 500 पद।

आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
7 अगस्त 2026।

शैक्षणिक योग्यता क्या है?
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन (स्नातक) पास होना अनिवार्य है।

आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2026 तक 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क कितना है?
जनरल, OBC और EWS के लिए ₹850 है। SC, ST, और PwBD के लिए शुल्क ₹0 है।

चयन प्रक्रिया के चरण क्या हैं?
मुख्य रूप से तीन चरण हैं: प्रारंभिक (Prelims) परीक्षा, मुख्य (Mains) परीक्षा, और क्षेत्रीय भाषा परीक्षण (Regional Language Test)।

प्रीलिम्स परीक्षा कब होगी?
27 अगस्त 2026।

सैलरी कितनी होगी?
संशोधित वेतन के अनुसार, शुरुआती मूल वेतन ₹36,290 प्रति माह है। मेट्रो शहरों में कुल मासिक वेतन लगभग ₹63,000 तक बनता है।

क्या परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?
हाँ, प्रीलिम्स और मेन्स दोनों में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 (1/4) अंक काटे जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन कहाँ करें?
उम्मीदवार National Insurance Company Limited Career Page माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top