RRB Technician Online Form 2026: फॉर्म भरते समय ना करें यह पांच गलतियां रिजेक्ट हो सकता है फॉर्म

RRB Technician Form एक आधिकारिक आवेदन पत्र हैं। जारी की गई इस रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) पर विभिन्न रेलवे जोन में टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए भारतीय अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। हाल ही में कुल 6565 पदों के लिए आरआरबी ने टेक्नीशियन ग्रेड-I और ग्रेड-III के लिए भर्ती जारी की है। इस भर्ती का आवेदन शुरू 30 जून 2026 से अंतिम आवेदन तिथि 29 जुलाई 2026 तक हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की चयन प्रक्रिया बहुत ही सख्त होती हैं और यदि अभ्यर्थी के आवेदन फार्म में नाम, जन्मतिथि, फोटो या अन्य आवश्यक सामग्री में त्रुटि होती हैं तो निश्चित ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान आवेदन सीधा रद्द कर दिया जाता है।
इस लेख में जानिए कि RRB Technician आवेदन करते समय कौन-सी 5 बड़ी गलतियाँ करने से आपका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।

RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026: एक नज़र में

रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board- RRB) द्वारा की जाने वाली RRB Technician भर्ती भारतीय रेल (Indian Railways) के विभिन्न दोनों और उत्पादन इकाइयों में तकनीशियन ग्रेड-I और ग्रेड-III के पदों के लिए आयोजित की जाती हैं।
इस भर्ती का संचालन रेलवे भारती बोर्ड (RRB), परीक्षा केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) के माध्यम से आयोजित करता है।
RRB टेक्नीशियन के कुल 6565 पदों के लिए टेक्निशियन ग्रेड-I सिग्नल 323 पद और टेक्नीशियन ग्रेड-III 6242 पद उल्लेखित हैं, जिसमें ग्रेड-I (सिग्नल) में B.Sc, B.E., B.Tech या डिप्लोमा और ग्रेड-III में 10वीं पास के साथ ITI का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।

फॉर्म भरते समय होने वाली 5 बड़ी गलतियाँ

RRB Technician का फॉर्म भरते समय छोटी सी लापरवाही से आपका आवेदन निरस्त (Reject) हो सकता है।  फॉर्म भरते समय सबसे बड़ी 5 गलतियां जो आपको करने से बचना चाहिए, वे निम्नलिखित हैं:

1. हस्ताक्षर (Signature) में गलती

RRB Technician भर्ती का आवेदन सबमिट करते समय अभ्यर्थी अधिकतर सबसे बड़ी गलती हस्ताक्षर (Signature) में करते हैं, जहां उन्हें रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के सख्त नियमों के अनुसार घोषित ‘कैपिटल लेटर्स’ (Capital Latter’s) इस्तेमाल करना है।
RRB ने सभी ब्लॉक या कैपिटल अक्षरों को हस्ताक्षर सामान्य घोषित कर दिए हैं।

सही तरीका: हमेशा रनिंग हैंडराइटिंग (running handwriting) में हस्ताक्षर करें, जिसमें पहला अक्षर बड़ा और बाकी छोटे (Small) होने चाहिए।
पूरे फॉर्म में एडमिट कार्ड और परीक्षा के दौरान एक ही तरह के हस्ताक्षर का इस्तेमाल करें।

गलती: कई अभ्यर्थी अपने नाम के सभी अक्षर बड़े (BLOCK/CAPITAL) अक्षरों में लिख देते हैं।

आवेदन करने से पहले देखें RRB Technician Best Zones 2026: किस जोन में है सबसे कम कॉम्पिटिशन?और सुरक्षित करें अपनी सीट।

2. फोटो का गलत फॉर्मेट और बैकग्राउंड

RRB Technician का फार्म फोटो जैसी बड़ी गलती को लेकर रिजेक्ट होना निश्चित है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने साफ निर्देश दिया है कि आवेदन में ब्लू/रेड/ग्रे बैकग्राउंड वाली फोटो मान्य नहीं होगी। फोटो का बैकग्राउंड एकदम सफेद (Pure White) या बहुत हल्का (Light Color) होना चाहिए। कुछ फॉर्म्स में पीछे बिल्कुल सादी (simple) दीवार और कंप्यूटर/लैपटॉप के वेबकैम या फोन से सीधी लाइव फोटो (Live Photo) खींचकर अपलोड करने का नियम होता है।
हल्की कलर पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए। फोटो फाइल का साइज 20KB से 50KB के बीच होना चाहिए और फॉर्मेट JPG/JPEG में होना चाहिए।

गलत: 3 महीने से ज्यादा पुरानी फोटो नहीं और सेल्फी चश्मा या टोपी (Cap) पहनकर खींची गई फोटो रिजेक्ट हो जाएगी।

3. जाति या EWS प्रमाण पत्र (Case Certificate)

RRB Technician का फॉर्म भरते समय जाति (SC/ST/OBC-NCL) या EWS प्रमाण पत्र में होने वाली मुख्य गलतियाँ, जो डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) में रिजेक्ट होने का कारण बन सकती हैं,
OBC उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि उनके सर्टिफिकेट में स्पष्ट रूप से ‘Non-Creamy Layer’ का जिक्र हो सकता है, केवल सामान्य OBC सर्टिफिकेट मान्य नहीं होता हैं। OBC-NCL सर्टिफिकेट आवेदन करने की अंतिम तिथि (Closing Date) से 1 वर्ष से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।

EWS प्रमाण पत्र जिस वित्तीय वर्ष का मांगा गया है, उसी का होना चाहिए और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि के बाद का नहीं होना चाहिए। सर्टिफिकेट पर लिखे अभ्यर्थी या उनके पिता के नाम की स्पेलिंग 10वीं की मार्कशीट से 100% मैच होनी चाहिए।
सर्टिफिकेट सक्षम अधिकारी (जैसे- तहसीलदार, SDM, या DM) द्वारा ही डिजिटल या ओरिजिनल साइन (Shine) किया हुआ होना चाहिए।

4. 10वीं/ITI का रोल नंबर और गलत जानकारी

RRB Technician फॉर्म भरते समय 10वीं/ITI का रोल नंबर और अन्य जानकारी गलत भरना फॉर्म रद्द (Rejection) होने का सबसे बड़ा कारण बनता है

10वीं की मार्कशीट को अपना मुख्य आधार मानें। आपका, आपके माता-पिता का नाम और जन्मतिथि बिल्कुल वैसी ही होनी चाहिए जैसी 10वीं के प्रमाण पत्र में दर्ज है। मार्कशीट/सर्टिफिकेट पर लिखे स्पष्ट Roll Number (जो आमतौर पर परीक्षा के लिए जारी किया गया था) को ही भरें।
हमेशा मार्कशीट से दो बार ज़रूर मिलाएं।
अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट देखकर सही ट्रेड और पासिंग वर्ष भरें।

गलती: 10वीं या ITI के रोल नंबर (Roll No.) की जगह सर्टिफिकेट नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डाल देना, या एक-आध अंक गलत टाइप कर देना।
आधार कार्ड के हिसाब से नाम भरना, जिसमें अक्सर स्पेलिंग अलग होती है।
ITI पासिंग ईयर, सर्टिफिकेट नंबर या NCVT/SCVT ट्रेड का गलत चुनाव करना।

5. एक से अधिक आवेदन

RRB Technician फॉर्म भरते समय सबसे बड़ी गलती एक से अधिक आवेदन (Double/Multiple Application) करना है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के नियमानुसार, आप किसी भी CEN (Centralised Employment Notification) के लिए केवल एक ही आवेदन कर सकते हैं। एक से अधिक फॉर्म भरने पर आपके सभी आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे और आपको भविष्य की परीक्षाओं से भी डिबार (debar) कर दिया जाएगा।

रेलवे टेक्नीशियन परीक्षा को पहले प्रयास में क्रैक करने के लिए पढ़ें RRB Technician Best Books 2026: टॉपर द्वारा सुझाई गई हिंदी किताबें जो आपकी तैयारी को मजबूत बनाएगी।

जरूरी दस्तावेज (Documents) क्या होना चाहिए

RRB टेक्नीशियन (Technician) भर्ती के लिए आवेदन करने और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के समय अभ्यर्थी के शैक्षणिक योग्यता, पहचान पत्र, और श्रेणी प्रमाण पत्र जैसे कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, जो कि नीचे दिए गए हैं-

1. ऑनलाइन आवेदन के समय आवश्यक दस्तावेज (स्कैन कॉपी):

  • पासपोर्ट साइज फोटो: हाल ही में खींची गई सफेद बैकग्राउंड वाली रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो।
  • हस्ताक्षर: सफेद कागज पर काले पेन से किए गए स्पष्ट हस्ताक्षर।
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र: 10वीं की मार्कशीट/सर्टिफिकेट (जन्म तिथि प्रमाण के रूप में) और पद के अनुसार ITI, डिप्लोमा, या डिग्री की मार्कशीट।

2. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के समय मूल दस्तावेज:

  • आईडी प्रूफ: आधार कार्ड (मूल और फोटोकॉपी), पैन कार्ड, या वोटर आईडी।
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र: 10वीं का प्रमाण पत्र (जन्मतिथि के लिए) और पद के अनुसार ITI / डिप्लोमा / B.E. / B.Tech / एक्ट अप्रेंटिस के सभी सेमेस्टर/वर्ष की मार्कशीट और डिग्री।
  • जाति प्रमाण पत्र: SC/ST उम्मीदवारों के लिए निर्धारित प्रारूप में जाति प्रमाण पत्र।
  • OBC / EWS प्रमाण पत्र: यदि अभ्यर्थी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) से हैं, तो प्रमाण पत्र 3 साल से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए। आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग के लिए प्रमाण पत्र नवीनतम वित्तीय वर्ष का होना अनिवार्य है।
  • PwBD सर्टिफिकेट: यदि अभ्यर्थी दिव्यांग श्रेणी में आते हैं।

आवेदन रद्द होने के मुख्य कारण

RRB Technician भर्ती में फॉर्म रिजेक्ट होने के मुख्य कारण फोटो/सिग्नेचर में त्रुटियां, गलत जानकारी, या एक ही पे लेवल के लिए कई आवेदन करना होते हैं। आवेदन निरस्त होने पर बोर्ड द्वारा ईमेल/SMS के जरिए सूचना दी जाती है।

  • खराब फोटो: फोटो का आकार निर्धारित प्रारूप (Standard Format) के अनुसार न होना, चश्मा/टोपी पहनना, या बैकग्राउंड सही न होना।
  • सिग्नेचर में गलती: सिग्नेचर का स्पष्ट न होना, केवल CAPITAL LETTERS में हस्ताक्षर करना,या फोटो के नीचे हस्ताक्षर के लिए निर्धारित जगह पर साइन न करना।
  • अपूर्ण जानकारी (Incomplete Application): फॉर्म भरते समय आवश्यक शैक्षणिक/जाति प्रमाणपत्र अपलोड न करना या अधूरी जानकारी भरना।
  • मल्टीपल एप्लीकेशन (Multiple Applications): एक ही पे लेवल के लिए एक या विभिन्न RRB में एक से अधिक फॉर्म भरना, जिसके कारण सभी फॉर्म रद्द हो जाते हैं।
  • अंगूठे का निशान: बाएं हाथ के अंगूठे का निशान (Left Thumb Impression) स्पष्ट न होना या निर्धारित स्थान पर न लगाया जाना।
  • पात्रता का अभाव: निर्धारित आयु-सीमा या शैक्षणिक योग्यता (ITI/Diploma/Degree) का विज्ञापन के अनुसार न होना।

यदि आप राजस्थान सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो Rajasthan RAS Bharti 2026: नोटिफिकेशन और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहाँ देखें और आज ही से तैयारी शुरू करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top