UPSSSC Forest Guard और Wildlife Recruitment 2026: 708 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन फॉर्म, PET कटऑफ, सिलेबस व परीक्षा पैटर्न

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विज्ञापन संख्या-12-परीक्षा/2026 के तहत वन रक्षक (Forest Guard) व वन्यजीव रक्षक (Wildlife Guard) 2026 मुख्य परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग द्वारा इस अधिसूचना का प्रकाशन 23 अप्रैल 2026 को किया गया था। अधिसूचना के मुताबिक वनरक्षक भर्ती के कुल 708 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 30 जून 2026 से अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 तक रखी गई है। इसके साथ ही शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन (Correction) की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 है।

यदि आपने भी UPSSSC PET 2025 की परीक्षा दी है, तो आपको इस भर्ती के Expected PET Cutoff, फिजिकल नियम, परीक्षा पैटर्न और विस्तृत सिलेबस की जानकारी का और इंतजार नहीं करना चाहिए। आइए इन सभी मुख्य बिंदुओं को नीचे विस्तार से समझते हैं।

UP फॉरेस्ट गार्ड फॉर्म 2026 महत्वपूर्ण तिथियां ( Important Dates)

UPSSSC वनरक्षक (Forest Guard) और वन्यजीव (Wildlife) रक्षक भर्ती 2026 के तहत कुल 708 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 है।
भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण नीचे दिया गया है।

घटना (Event) तिथि (Dates)
अधिसूचना जारी23 अप्रैल 2026
आवेदन प्रारंभ (Apply Start)30 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि20 जुलाई 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि20 जुलाई 2026
आवेदन में संशोधन (Correction) की अंतिम तिथि27 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि (Exam Date)जल्द ही घोषित की जाएगी

RRB Technician का ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले RRB Technician form: ये 5 गलतियाँ भूलकर भी ना करें वरना आपका आवेदन रद्द (Reject) हो सकता है।

योग्यता और पात्रता ( Forest Guard Eligibility Criteria 2026)

किसी भी सरकारी भर्ती में अभ्यर्थियों की योग्यताओं का अहम हिस्सा होता हैं। वेसे ही UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और शारीरिक पात्रता जैसी योग्यताएं शामिल हैं।
नीचे UP फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 कि 3 महत्वपूर्ण योग्यताओं का उल्लेख किया गया है।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की अधिसूचना के अनुसार वनरक्षक/वन्यजीव रक्षक भर्ती में अभ्यर्थी की किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास (intermediate) होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास वैध UPSSSC PET 2025 Scorecard का होना भी जरूरी है।

आयु सीमा (Age Limit)

UP फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। अभ्यर्थी की आयु की गणना 1 जुलाई 2026 से की जाएगी।
आरक्षित वर्गों (OBC/SC/ST) को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शारीरिक पात्रता

श्रेणी (Category)पुरुष उम्मीदवार महिला उम्मीदवार
लंबाई (Height)सामान्य/OBC/SC: 168 सेमी
ST: 160 सेमी
सामान्य/OBC/SC: 152 सेमी
ST: 147 सेमी
सीना (Chest)सामान्य/OBC/SC: 84 सेमी
ST: 82 सेमी
लागू नहीं हैं
सीने का फुलाव (Expansion) 5 सेमी (सभी श्रेणियां के लिए)लागू नहीं हैं
वजन (Weight) लागू नहीं हैं45-58 किलोग्राम के बीच

कम कॉम्पिटिशन और पक्के सिलेक्शन के लिए फॉर्म भरने से पहले जानें कि RRB Technician 2026 का सबसे सेफ जोन कौन सा है।

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

UPSSSC आयोग द्वारा जारी किये गए परीक्षा पैटर्न को Forest Guard/wildlife Guard bharti के उम्मीदवारों को बहुत ही अन्तर स्पष्टता से जानना चाहिए, क्योंकि वनरक्षक पद की ओर बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण चरण साबित हो सकता है।
आयोग ने UP के अभ्यर्थियों की मानसिकता की जांच के लिए एक लिखित परीक्षा आयोजित की है। जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) पूछे जाते हैं, जिन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है और इसमें 0.25 (1/4) की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होती है।
सारणी के माध्यम से नीचे दिए गए परीक्षा पैटर्न को जाने और समझे।

विवरण जानकारी
परीक्षा का चरणलिखित परीक्षा
परीक्षा का प्रकार वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय (MCQs)
कुल प्रश्न100 प्रश्न
कुल अंक100 अंक
प्रत्येक प्रश्न के अंक1 अंक
समय सीमा2 घंटे (120 मिनट)
नेगेटिव मार्किंग प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 (0.25) अंक की कटौती

विस्तृत सिलेबस

UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड भारती 2026 के अभ्यर्थियों को बेहतर तैयारी के लिए अपने विषय वार विस्तृत सिलेबस को जानना और समझना चाहिए। क्योंकि वनरक्षक भर्ती के  पद की प्राप्ति के लिए सिलेबस को जानना, समझना और पढ़ना एक महत्वपूर्ण चरण है।
UP आयोग द्वारा पाठ्यक्रम को कुल 4 भागों में व्यवस्थित किया गया है। जो कि कुछ इस प्रकार हैं-

सिलेबस भाग-1 विषय-संबंधी ज्ञान

UPSSSC आयोग के अनुसार फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के भाग-1 (विषय-संबंधी ज्ञान) में कुल प्रश्नों की संख्या 50 होगी और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इस भाग में आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए वन और वन्य जीव संरक्षण, वन पारिस्थितिकी, हाथी और बाघ, अभ्यारण वन रोपण और कृषि वानिकी आदि जैसे विषयों को उल्लेखित किया है।

  • राष्ट्रीय उद्यान और पक्षी अभयारण्य
  • आरक्षित वन और संरक्षित वन
  • हाथी और बाघ अभ्यारण्य
  • हमारा पर्यावरण और पारिस्थितिक संतुलन (पारिस्थितिकी तंत्र और उसके घटक, खाद्य श्रृंखलाएं और खाद्य जाल, ओजोन परत और उसका क्षरण, अपशिष्ट प्रबंधन)
  • जलवायु परिवर्तन और जलवायु संरक्षण
  • मृदा एवं नमी संरक्षण
  • वनरोपण और कृषि वानिकी
  • वन आपदाओं की चुनौतियाँ और रोकथाम
  • वन उत्पाद
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष
  • वन पर्यावरण और इसके लाभ
  • वन और वन्यजीव संरक्षण
  • भारतीय अर्थव्यवस्था में वनों का योगदान
  • वन पारिस्थितिकी
  • भारतीय कृषि प्रणाली और फसल चक्र

सिलेबस भाग-2 प्रारंभिक गणित और जीवविज्ञान

भर्ती के पाठ्यक्रम भाग-2 (प्रारंभिक गणित और जीवविज्ञान) से कुल 15 प्रश्न उठेंगे। अभ्यर्थियों को प्रारंभिक गणित विषय से प्रतिशत, माधिका और बहुलक, लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) और महत्तम समापवर्त्य (HCF) जैसे विषयों का अध्ययन करना होगा।

अंक शास्त्र

प्रतिशत लाभ-हानि, साधारण ब्याज, वास्तविक संख्याओं का औसत, लघुत्तम समापवर्त्य और महत्तम समापवर्तक, मूलभूत ज्यामितीय आकृतियों का क्षेत्रफल और परिमाप, समूहीकृत आंकड़ों का माध्य, माध्यिका और बहुलक।

जीवविज्ञान

जैविक प्रक्रियाएं (पोषण, श्वसन, परिवहन, उत्सर्जन), नियंत्रण और समन्वय (पशु तंत्रिका तंत्र, मानव मस्तिष्क, पौधों में समन्वय, पशुओं में हार्मोन), प्रजनन (एकल जीवों में प्रजनन की विधि, मनुष्यों में लैंगिक प्रजनन, फूलों में लैंगिक प्रजनन), आनुवंशिकता।

सिलेबस भाग-3 कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं का ज्ञान

UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड भर्ती पाठ्यक्रम का भाग-3 (कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं का ज्ञान) भी 15 प्रश्न का होगा। आयोग ने इस भाग में और सॉफ्टवेयर, इनपुट और आउटपुट, ऑपरेटिंग सिस्टम, सोशल नेटवर्किंग और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों का उल्लेख किया है। जो कि नीचे दर्शाए गए हैं।

  • हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर
  • इनपुट और आउटपुट
  • इंटरनेट प्रोटोकॉल/आईपी पता
  • आईटी उपकरण और उनका अनुप्रयोग
  • ई-मेल आईडी का निर्माण और ई-मेल का उपयोग/संचालन
  • प्रिंटर, टैबलेट और मोबाइल का संचालन
  • वर्ड प्रोसेसिंग (एमएस-वर्ड) और एक्सेल प्रोसेसिंग (एमएस-एक्सेल) के महत्वपूर्ण तत्व
  • ऑपरेटिंग सिस्टम, सोशल नेटवर्किंग, ई-गवर्नेंस

सिलेबस भाग-4 उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित जानकारी

UPSSSC आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती पाठ्यक्रम के भाग-4 में उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित विषयों को जोड़ा है। जिसमें उत्तर प्रदेश का इतिहास, संस्कृति, कला, वास्तुकला, त्यौहार कृषि, उद्योग और रोजगार आदि विषय शामिल हैं। इस भाग से कुल 20 प्रश्नों का निर्माण अधिसूचना में उल्लेखित हैं।

  • उत्तर प्रदेश का इतिहास
  • संस्कृति, कला एवं वास्तुकला
  • त्योहार एवं लोक नृत्य
  • साहित्य एवं क्षेत्रीय भाषाएँ
  • विरासत एवं सामाजिक रीति-रिवाज
  • पर्यटन
  • भौगोलिक परिदृश्य एवं पर्यावरण
  • प्राकृतिक संसाधन, जलवायु एवं मिट्टी
  • वन एवं वन्यजीव
  • खान एवं खनिज
  • अर्थव्यवस्था, कृषि एवं उद्योग
  • व्यवसाय एवं रोजगार
  • राजव्यवस्था एवं प्रशासन
  • समसामयिक घटनाएँ
  • विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश की उपलब्धियाँ

परीक्षा की बेहतरीन तैयारी और शत-प्रतिशत सफलता के लिए आप RRB Technician हिंदी मीडियम बेस्ट बुक्स की लिस्ट यहाँ देख सकते हैं।

UP Forest Guard 2026: अभ्यर्थियों के मन में उठने वाले सवाल

1. क्या UP फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए PET (Preliminary Eligibility Test) स्कोर जरूरी है?

हाँ, बिल्कुल जरूरी है। इस भर्ती मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। जिन छात्रों ने PET 2025 परीक्षा दी है, केवल वही इसमें आवेदन कर सकते हैं।

2. वनरक्षक और वन्यजीव रक्षक की मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग कट-ऑफ (PET Score) कितना जा सकता है?

कम कट-ऑफ की संभावना: इस भर्ती में फिजिकल टेस्ट (शारीरिक मानक) कड़े होने के कारण कम छात्र अंतिम चरण तक पहुँच पाते हैं।

अपेक्षित स्कोर: यदि सामान्य (General) श्रेणी में आपका PET स्कोर 55 के आसपास है, और अन्य आरक्षित श्रेणियों में 50 के आसपास है, तो आपको मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाने की पूरी संभावना है।

3. UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड/ वन्य जीव रक्षक भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा क्या है?

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना आवश्यक है।

आयु सीमा: आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार आयु में छूट मिलती है।

4. UPSSSC Forest Guard Cut Off: पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? जानिए Safe Score

UPSSSC वनरक्षक (Forest Guard) भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का सबसे बड़ा सवाल है– “पास होने के लिए कुल कितने नंबर चाहिए?” अगर आप भी इस बार वर्दी पहनने का सपना देख रहे हैं, तो यह छोटा सा आर्टिकल आपकी पूरी रणनीति बदल देगा।

पासिंग मार्क्स का सच: कोई फिक्स नंबर नहीं!

UPSSSC वनरक्षक परीक्षा में कोई पहले से तय (Fixed) पासिंग मार्क्स नहीं होते हैं। इसमें पास होने का सीधा मतलब है कट-ऑफ (Cut-Off) लिस्ट को पार करना, जो हर साल परीक्षा के कठिनाई स्तर और कुल पदों के आधार पर बदलती रहती है।

श्रेणी अनुसार Safe Score (100 अंकों में से)

नए पैटर्न के तहत 100 अंकों की मुख्य परीक्षा और 0.25 की नेगेटिव मार्किंग को देखते हुए, आपका सुरक्षित स्कोर (Safe Zone) इतना होना चाहिए:

• सामान्य (General) / OBC / EWS: 75 से 78+ अंक

• अनुसूचित जाति (SC): 68 से 72+ अंक

• अनुसूचित जनजाति (ST): 60 से 65+ अंक

• महिला उम्मीदवार (Women): 72 से 75+ अंक

गोल्डन रूल: लिखित परीक्षा ही तय करेगी किस्मत

• फिजिकल सिर्फ क्वालिफाइंग है: पुरुषों की 25 किमी और महिलाओं की 14 किमी की कठिन दौड़ के कोई अतिरिक्त नंबर नहीं मिलते।

• मेरिट का असली खेल: आपकी फाइनल सिलेक्शन लिस्ट शत-प्रतिशत लिखित परीक्षा के अंकों पर ही बनेगी। इसलिए सिर्फ पास होने का नहीं, बल्कि 75+ का टारगेट लेकर चलें ताकि सीट 100% पक्की हो सके।

5. क्या नया परीक्षा पैटर्न और सिलेबस बदल गया है? लिखित परीक्षा में कौन-से विषय पूछे जाएंगे?

हाँ, नया पैटर्न अब कुल 100 अंकों की मुख्य परीक्षा का है, जिसमें 2 घंटे का समय और 1/4 (0.25) की नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा में विषयों का वेटेज इस प्रकार विभाजित किया गया है:

• वन एवं पर्यावरण ज्ञान: 50 अंक (सबसे बड़ा विषय)

• उत्तर प्रदेश विशेष सामान्य ज्ञान (UP Special GK): 20 अंक

• प्रारंभिक गणित और जीव विज्ञान (Elementary Math & Biology): 15 अंक

• कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी (Computer & IT): 15 अंक

6. क्या बिना PET 2025 स्कोरकार्ड के मुख्य परीक्षा का फॉर्म भर सकते हैं? शॉर्टलिस्टिंग किस आधार पर होगी?

नहीं, बिना PET 2025 स्कोरकार्ड के आप आवेदन नहीं कर सकते। केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा जिन्होंने UPSSSC PET 2025 परीक्षा दी है और जिनके पास आयोग द्वारा जारी वैध नॉर्मलाइज्ड स्कोरकार्ड है। इसी स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए कट-ऑफ लिस्ट जारी कर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top