UPSSSC Cane Supervisor Eligibility Criteria 2026: PET 2025 Expected Cutoff और Form कैसे भरें?

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग (UPSSSC) ने गन्ना पर्यवेक्षक (Cane Supervisor) भर्ती की अधिसूचना अपनी ऑफिशल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दी है, जिसमें कुल 1182 रिक्त पद है। भर्ती के ऑनलाइन आवेदन 7 जुलाई से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026 तक चलेंगे।
इस पेज में आप UPSSSC Cane Supervisor (गन्ना पर्यवेक्षक) भर्ती के योग्यता मानदंड (Eligibility Criteria), PET 2025 अपेक्षित Cutoff और ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को विस्तार से जानेंगे।

UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026 Qualification क्या हैं?

UPSSSC केन सुपरवाइज़र भर्ती 2026 क्वालिफिकेशन यानी योग्यता मानदंड (Eligibility Criteria) उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण बिंदु है, जिसके चरणों को इच्छुक  उम्मीदवारों को समझना और पालना करनी होगी
UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान (B.Sc. Agriculture) में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, UPSSSC PET 2025 का स्कोरकार्ड होना और NIELIT/DOEACC का CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट अनिवार्य है।

UPSSSC केन सुपरवाइजर (गन्ना पर्यवेक्षक) भर्ती 2026 के लिए विस्तृत योग्यता मानदंड इस प्रकार हैं:

  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कृषि विज्ञान (B.Sc. Agriculture / B.Sc. Agriculture Honours) में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • कंप्यूटर योग्यता: UPSSSC Cane Supervisor (गन्ना पर्यवेक्षक) भर्ती 2026 के लिए कंप्यूटर योग्यता के तहत NIELIT/DOEACC का CCC (Certificate Course in Computer Concepts) पास होना अनिवार्य है
  • आयु सीमा: UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026 के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों (जैसे OBC, SC, ST) को 5 वर्ष आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026: वन रक्षक के पदों पर बंपर भर्ती, यहाँ देखें योग्यता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

क्या B.Tech Agriculture, Horticulture और Allied Degrees वाले Eligible हैं?

नहीं, UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026 में B.Tech Agriculture, Horticulture और अन्य Allied Degrees वाले उम्मीदवार Eligible नहीं हैं।

आधिकारिक अधिसूचना (Advertisement No. 13-Exam/2026) के अनुसार, इस भर्ती (1182 पद) के लिए अनिवार्य योग्यता केवल B.Sc. Agriculture या इसके समकक्ष (B.Sc. Agriculture Honors) तय की गई है। इसके अलावा आवेदन के लिए UPSSSC PET 2025 का स्कोरकार्ड और CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। बागवानी या B.Tech (कृषि) वाले उम्मीदवार इस पद के लिए पात्र नहीं हैं।

विषयविषय कोर्ट का आदेश (Court Ruling) वर्तमान भरती 2026 पर असर
CCC सर्टिफिकेटB.Tech/BCA में कंप्यूटर पढ़ा है तो CCC की जरूरत नहीं।कंप्यूटर अनिवार्यता में छूट (अगर सेमेस्टर में कंप्यूटर था)।
B.Sc. बनाम (vs) B.Tech विभाग को अपनी विशिष्ट योग्यता तय करने का पूरा अधिकार है।B.Tech Ag वाले कोर B.Sc Ag पद के लिए एलिजिबल नहीं माने गए।

CCC Certificate Alternatives: क्या BCA, MCA या O-Level Valid होगा?

UPSSSC Cane Supervisor 2026 भर्ती के लिए NIELIT/DOEACC द्वारा जारी CCC Certificate अनिवार्य है। आयोग द्वारा जारी नियमों के अनुसार, BCA, MCA या ‘O’ Level कंप्यूटर कोर्स CCC के समकक्ष मान्य हैं। सामान्य ग्रेजुएशन में कंप्यूटर विषय होने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाता है

UPSSSC PET 2025 Expected Cutoff: Cane Supervisor के लिए Safe Score क्या हैं?

गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के मन में Expected Cutoff और safe score बड़ी उत्सुकता है। उन्हें यह पता होना चाहिए कि इस भर्ती में शॉर्टलिस्टिंग UPSSSC PET 2025 के स्कोर के आधार पर होगी। चूंकि इसमें कृषि स्नातक (B.Sc. Ag) और CCC प्रमाणपत्र जैसे विशिष्ट मानक हैं, प्रतियोगिता कम रहेगी। General वर्ग के लिए 72-78 का PET Score एक सुरक्षित स्कोर माना जा सकता है।

विभिन्न श्रेणियों (Categories) के आधार पर सुरक्षित स्कोर की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है:

CategoryExpected safe score (2025)
General (UR)72-78 मार्क्स
OBC68-74 मार्क्स
EWS65-70 मार्क्स
SC60-66 मार्क्स
ST 55-60 मार्क्स
Female58-64 मार्क्स

Cane Supervisor पद के लिए कट-ऑफ, कुल उपलब्ध रिक्तियों (Vacancies), परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की संख्या और PET के कठिनाई स्तर (Difficulty Level) पर निर्भर करती है।

UPSSSC Forest Guard Syllabus: परीक्षा पास करनी है तो आज ही देखें नया सिलेबस और PET की संभावित कटऑफ

UPSSSC Cane Supervisor भर्ती में इस बार कंपटीशन कम रहेगा।

UPSSSC Cane Supervisor (गन्ना पर्यवेक्षक) भर्ती 2026 में 1182 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। Agriculture Degree (B.Sc.) + CCC सर्टिफिकेट की दोहरी योग्यता और UPSSSC PET 2025 के अनिवार्य होने के कारण इसमें भीड़ बहुत कम है, जो कृषि छात्रों के लिए एक शानदार मौका है।

Competition क्यों कम हैं?

यह भर्ती आम ‘Group-C’ परीक्षाओं की तरह नहीं है। इस फॉर्म को भरने के लिए आयोग ने सख्त शर्तें रखी हैं:

  • Agriculture Degree: केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिनके पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि में स्नातक (B.Sc. Agriculture) की डिग्री हो।
  • CCC Certificate: कंप्यूटर में NIELIT/DOEACC का ‘CCC’ सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
  • PET 2025: UPSSSC PET 2025 की परीक्षा में शामिल होना और स्कोरकार्ड होना जरूरी है।

नोट: इन सभी शर्तों को पूरा करने वाले छात्रों का दायरा काफी सीमित हो जाता है, इसलिए कटऑफ और प्रतिस्पर्धा सामान्य UPSSSC भर्तियों की तुलना में बहुत कम रहेगी।

UPSSSC Cane Supervisor Online Form 2026 कैसे भरें? (Step-by-Step Direct Link)

UPSSSC Cane Supervisor (Ganna Parvekshak) Online Form 2026 भरने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट UPSSSC पर जाना होगा। आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू होकर 28 जुलाई 2026 तक चलेगी। आवेदन के लिए आपके पास UP PET 2025 का रजिस्ट्रेशन नंबर होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी आवेदन शुल्क मात्र ₹25 है।

स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया:

  • ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें: UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • नोटिफिकेशन देखें: होमपेज पर “Candidate Alert” या “Live Advertisement” सेक्शन में Cane Supervisor (Ganna Parvekshak) (Advt. No. 13-Exam/2026) का लिंक खोजें।
  • लॉगिन करें: ‘Apply Online’ पर क्लिक करें। अपने UP PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर/ईमेल पर आए OTP के जरिए लॉगइन करें।
  • डिटेल्स भरें: आपका PET का पुराना डेटा आ जाएगा। इसके बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता (Agriculture में Graduation और DOEACC/NIELIT का CCC सर्टिफिकेट) से जुड़ी जरूरी जानकारी भरें।
  • फीस जमा करें: सभी श्रेणियों (General/OBC/SC/ST) के लिए आवेदन शुल्क ₹25 तय किया गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम (Net Banking/UPI/Card) से जमा करें।
  • फाइनल सबमिट करें: फॉर्म को अंततः सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट या PDF अपने पास सुरक्षित रख लें

RRB Technician Recruitment: फॉर्म भरने से पहले सावधान! छात्र अक्सर करते हैं ये 5 बड़ी गलतियां, कहीं आपका फॉर्म रिजेक्ट न हो जाए

UPSSSC केन सुपरवाइज़र भर्ती 2026 Crack करनी है? तो इन Best Books से शुरुआत करें।

उत्तर प्रदेश पी.ई.टी (उत्तर प्रदेश प्राथमिक अर्हता परीक्षा) परीक्षा में पास होने के लिए टॉपर्सनोट्स आपकी सहायता करेंगे।

UPSSSC गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए ToppersNotes की Latest Edition (3 Books Set) सबसे लोकप्रिय स्टडी मटेरियल में से एक है।

पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों और 18 Practice Sets के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। UPSSSC Cane Supervisor 2026–27 के लिए Youth की यह Book नीचे दिए गए लिंक पर उपलब्ध है।

UP Cane Supervisor भर्ती के लिए अक्सर छात्रों द्वारा पूछे जाने वाले सवाल (FAQS)

1. कुल रिक्तियां और आयु सीमा क्या है?

UPSSSC द्वारा कुल 1,182 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए आवेदनकर्ता की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए (आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट भी दी जाती है)।

2. शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यताएं होना अनिवार्य है:

• किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Agriculture (कृषि) में स्नातक (B.Sc.) की डिग्री।

• DOEACC/NIELIT का CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट।

• UP PET 2025 स्कोर कार्ड।

3. चयन प्रक्रिया (Selection Process) क्या है?

चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से तीन चरण शामिल हैं:

• PET शॉर्टलिस्टिंग: PET के सामान्यीकृत (Normalised) स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

• मुख्य परीक्षा (Written Exam): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी।

• दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification): लिखित परीक्षा पास करने के बाद डीवी राउंड होगा।

4. गन्ना पर्यवेक्षक की सैलरी (Salary) कितनी होगी?

• शुरुआती इन-हैंड सैलरी: लगभग ₹35,000 से ₹38,000 प्रति माह (सभी भत्ते जोड़कर)।

• पे-स्केल: ₹25,500 से ₹81,100 (पे मैट्रिक्स लेवल-4, ग्रेड पे ₹2400)।

5. पास करने के लिए कितने नंबर चाहिए (Expected Cut-off)?

• मुख्य परीक्षा: कुल 100 अंकों की परीक्षा में सुरक्षित रहने के लिए सामान्य श्रेणी (General) को कम से कम 70 से 75+ नंबर लाने होंगे।

• PET शॉर्टलिस्टिंग: मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए आपके PET स्कोरकार्ड में सकारात्मक (Positive/0 से अधिक) अंक होने चाहिए, जिसके बाद पदों के मुकाबले मेरिट बनती है।

6. फॉर्म भरने के लिए कुल आवेदन शुल्क (Application Fee) कितना होगा?

• मुख्य परीक्षा का फॉर्म: शुरुआत में शॉर्टलिस्टिंग के लिए सभी श्रेणियों (General, OBC, SC, ST) के लिए शुल्क मात्र ₹25 है।

• शॉर्टलिस्ट होने के बाद: यदि आप मुख्य परीक्षा के लिए चुने जाते हैं, तो आपको परीक्षा से पहले ₹200 (अनारक्षित/OBC) या ₹80 (SC/ST) का मुख्य परीक्षा शुल्क अलग से देना होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top