RRB Technician Recruitment 2026: राजस्थान, UP, MP और Bihar के छात्रों के लिए कौन सा ज़ोन है सबसे सेफ़? फॉर्म भरने से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 18 मई को भारत देश के छात्रों के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर RRB Technician भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के कुल 6565 रिक्त पदों के लिए घोषणा की है
RRB Technician रेलवे भारती द्वारा ग्रेड-I सिग्नल तकनीशियन और ग्रेड-III तकनीशियन पदों के लिए की जाती है।
CEN 02/2026 के लिए कुल 6242 ग्रेड-I और 323 ग्रेड-III पदों की घोषणा की गई है। भर्ती की अधिसूचना में उम्मीदवारों के विवरण में पात्रता, आयु सीमा, वेतन, चिकित्सा मानक और आवेदन प्रक्रिया जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) 30 जून 2026 से अपनी आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर RRB Technician आवेदन ऑनलाइन शुरू करेगा और यह आवेदन 29 जुलाई 2026 तक सीमित है।
भर्ती का प्रारंभिक वेतन टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल में ₹29,200  और टेक्नीशियन ग्रेड-III में ₹19,900 होगा।

RRB Technician Recruitment 2026 में ज़ोन Process

जोन (Zone) क्या होता हैं?

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड कई अलग-अलग क्षेत्रों (Zones/Boards) में बंटा हुआ है। आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती में जॉन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हर ज़ोन कुछ राज्यों और शहरों को कवर करता है। जो की रेलवे टेक्नीशियन भर्ती का मुख्य बिंदु होता है। इस ज़ोन को उम्मीदवार द्वारा आवेदन करते समय चुनना होता है। अतः सही ज़ोन चुनने पर परीक्षा केंद्र पास मिल सकता है।

यह पढ़ें- RAS 2026 की तैयारी शुरू करने से पहले पूरा नया सिलेबस जरूर देखें, नहीं तो तैयारी गलत दिशा में जा सकती है

राजस्थान, यूपी, एमपी और बिहार के छात्रों के लिए सही जोन (Target Zones)

यदि आप राजस्थान, उत्तर प्रदेश (UP), मध्य प्रदेश (MP) या बिहार से हैं और Railway Recruitment Board Technician भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही है कि राजस्थान, यूपी, एमपी और बिहार के छात्रों के लिए सही जोन (Target Zones) कौन-सा रहेगा। फॉर्म भरने से पहले यह जानकारी आपके selection chances बेहतर कर सकती है।

राजस्थान के छात्रों के लिए कौन सा RRB ज़ोन सही रहेगा?

• RRB अजमेर (Ajmer)

राजस्थान रेलवे भर्ती 2026 के उम्मीदवारों के लिए RRB अजमेर ज़ोन सबसे सामान्य विकल्प माना जाता है। उम्मीदवारों को इस ज़ोन को चुनने से अपना परीक्षा केंद्र राज्य के अंदर मिलने की संभावना होती है रहती हैं। आरआरबी अजमेर जोन मिलने पर यात्रा और अन्य खर्चा बचा जा सकता है।

उत्तर प्रदेश (UP) के छात्रों के लिए कौन सा ज़ोन बेहतर हैं?

• RRB प्रयागराज (Prayagraj)
• RRB गोरखपुर (Gorakhpur)

यूपी (UP) के उम्मीदवारों के लिए प्रयागराज और गोरखपुर ज़ोन अच्छे माने जा रहे हैं, लेकिन उत्तरप्रदेश कि रेलवे परीक्षाओं के अभ्यर्थी काफी ज्यादा आवेदन करते हैं। इसलिए UP रेलवे भर्ती में कंपटीशन (Competition) अन्य राज्यों की तुलना में अधिक होता है। अभ्यर्थी को अपने उत्तरप्रदेश के जिलों के अनुसार ज़ोन चुनना सही रहेगा।

मध्य प्रदेश (MP) के छात्रों को कौन सा ज़ोन चुनना चाहिए?

• RRB भोपाल (Bhopal)

एमपी (MP) रेलवे भर्ती के उम्मीदवार अधिकतर उम्मीदवार भोपाल ज़ोन को चुनते हैं। क्योंकि अपना परीक्षा केंद्र पास हो सके। अभ्यर्थी आवेदन से पहले सीटों की संख्या जरूर देखें।

बिहार के छात्रों के लिए कौन सा ज़ोन सुरक्षित माना जा सकता है?

• RRB पटना (Patna)
• RRB मुजफ्फर (Muzaffarpur)

बिहार उम्मीदवारों के लिए पटना और मुजफ्फर ज़ोन काफ़ी अच्छे माने जाते हैं, लेकिन यहाँ भी उत्तर प्रदेश की तरह परीक्षाओं के अभ्यर्थी काफी अधिक होते हैं, इसलिए यहां कंपटीशन (Competition) आमतौर पर High माना जाता है, आर-आरबी भर्ती के प्रत्येक अभ्यर्थी को अपने नजदीक शहर के हिसाब से ज़ोन सुनना बेहतर रहेगा।

यह पढ़ें- जानिए पिछले वर्षों में RAS Mains में किस प्रकार के प्रश्न पूछे गए — यहां देखें पुराने प्रश्नपत्र

राजस्थान, UP, MP और बिहार के लिए सबसे सुरक्षित और कम कट-ऑफ वाले संभावित RRB जोन:

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 (CEN 02/2026) के लिए राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार हिंदी भाषी क्षेत्र के मुख्य राज्य हैं, जहाँ प्रतिस्पर्धा (Competition) सबसे अधिक रहती है। इन राज्यों के स्थानीय छात्र आमतौर पर अपने गृह राज्य या नजदीकी जोन से फॉर्म भरना पसंद करते हैं, जिससे वहाँ की कट-ऑफ बहुत ऊपर चली जाती है। लेकिन कुछ क्षैत्र ऐसे भी होते हैं, जिनमें Competition कम होता हैं।

राजस्थान
मुंबई और अहमदाबाद में आमतौर पर रिक्तियों (Vacancies) की संख्या अच्छी होती है।
राजस्थान के छात्रों के लिए भौगोलिक रूप से यह पास और आसान कनेक्टिविटी वाला क्षेत्र है।

उत्तर प्रदेश (UP)
बिलासपुर में पदों की संख्या का अनुपात हमेशा बेहतर रहता है।
जम्मू जैसे दूरदराज के इलाकों में उत्तर प्रदेश के पारंपरिक छात्रों का रुझान थोड़ा कम रहता है, जिससे कट-ऑफ सामान्य रहती है।

मध्य प्रदेश (MP)
मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए मुंबई (सेंट्रल रेलवे) सबसे बेहतरीन और नजदीकी विकल्प है जहाँ बम्पर वैकेंसी निकलती हैं।
सिकंदराबाद भी एक संतुलित जोन माना जाता है।

बिहार (Bihar)
बिहार के छात्रों के लिए गुवाहाटी (पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे) हमेशा से सबसे सुरक्षित ‘Low Cutoff’ जोन रहा है।
मालदा और कोलकाता में सीटों की संख्या बिहार के जोनों की तुलना में अधिक संतुलित प्रतिस्पर्धा देती है।

फॉर्म भरने से पहले अवश्य करें ये 3 काम:

• वैकेंसी टेबल (Annexure B) चेक करें: 30 जून 2026 को जारी होने वाले विस्तृत RRB Technician Recruitment 2026 Notification में यह अवश्य देखें कि आपकी विशिष्ट ट्रेड (जैसे – Fitter, Electrician, PCM, आदि) के लिए किस जोन में सबसे ज्यादा सीटें हैं। केवल कुल सीटों को देखकर फॉर्म न भरें।

• कैटेगरी अनुसार सीटें देखें: जनरल (UR), OBC, SC, ST और EWS में आपकी अपनी कैटेगरी के लिए कहाँ पर्याप्त सीटें हैं, इसका मिलान करें।

• एक ही फॉर्म की शर्त: याद रखें कि आप प्रति पे-लेवल केवल एक ही RRB जोन का चयन कर सकते हैं और वह निर्णय अंतिम होगा। आधिकारिक आवेदन केवल RRB Apply Portal के माध्यम से ही करें।

यह भी पढ़ें – RPSC ने जारी कर दी 607 पदों पर बड़ी भर्ती — पूरी योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया यहां देखें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top