राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS/RTS के रिक्त 607 पदों के लिए नई भर्ती अधिसूचना 27 मई 2026 से कर दी हैं। इस RAS भर्ती के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 4 जून 2026 से शुरू हो गए हैं और अंतिम आवेदन फॉर्म तिथि 3 जुलाई 2026 तक है।
RPSC RAS भर्ती 2026 की प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam), मुख्य परीक्षा (Mains Exam) के पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के साथ-साथ साक्षात्कार (Interview) से संबंधित सभी विवरण हिंदी भाषा में उपलब्ध हैं।
अधिक जानकारी के लिए RPSC की अधिकारी वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
संबंधित- RPSC RAS 2026 भर्ती कि तिथियाँ, योग्यता और आवेदन शुल्क के बारे में जानें।
सफलता का मार्ग: त्रि-स्तरीय परीक्षा संरचना
चयन प्रक्रिया एक कठोर और व्यापक मूल्यांकन है, जिसे तीन क्रमिक चरणों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक चरण अगले चरण के लिए एक फिल्टर के रूप में कार्य करता है।

प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) का पैटर्न
यह पहला और सबसे बड़ा फिल्टरिंग चरण है जिसका उद्देश्य मुख्य परीक्षा के लिए गंभीर उम्मीदवारों का चयन करना है। इसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQs) होंगे।
| विवरण | जानकारी |
| प्रकार | वस्तुनिष्ठ (Multiple Choice Questions) |
| पेपर | सामान्य अध्ययन (General Studies) |
| कुल अंक | 200 |
| कुल प्रश्न | 150 |
| अवधि / समय | 3 घंटे |
| नकारात्मक अंकन: | प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा। |
| 5वां विकल्प नियम | यदि उत्तर नहीं पता हो तो OMR शीट में 5वां गोला (अनुत्तरित प्रश्न) भरना अनिवार्य है |
सबसे महत्वपूर्ण: यह केवल एक क्वालीफाइंग चरण है, इसके अंक अंतिम मेरिट नहीं जुड़ते हैं।
प्रारंभिक परीक्षा का पाठ्यक्रम (Syllabus)
- राजस्थान विशेष: राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा, विरासत, भूगोल, प्रशासनिक व राजनीतिक व्यवस्था, और राजस्थान का आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) व बजट।
- भारत का इतिहास: प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारत का इतिहास।
- भूगोल: भारत और विश्व का भूगोल।
- भारतीय राजनीति: संविधान, राजनीतिक व्यवस्था और शासन।
- अर्थव्यवस्था: भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियादी अवधारणाएं।
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी: सामान्य विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, सैटेलाइट, नैनो-टेक, और स्वास्थ्य।
- तार्किक क्षमता (Reasoning): मानसिक योग्यता, रीजनिंग और बेसिक मैथ्स (कैलकुलेशन, डेटा इंटरप्रिटेशन)।
- करंट अफेयर्स: राजस्थान, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की समसामयिक घटनाएं।
मुख्य परीक्षा (Mains Exam)
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) को उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में बैठते हैं। यह चरण आपकी विषय-वस्तु की गहन समझ, विश्लेषणात्मक कौशल और लिखित अभिव्यक्ति का परीक्षण करता है। अंतिम चयन में इसके अंकों का महत्व सबसे अधिक है।
| विवरण | जानकारी |
| प्रकार | वर्णनात्मक / निबंध प्रकार (Descriptive / EssayType) |
| कुल पेपर | चार (4) |
| प्रत्येक पेपर की अवधि | 3 घंटे |
| प्रत्येक पेपर के अंक | 200 |
| कुल पेपर अंक | 800 |
मुख्य परीक्षा में प्रश्नों का प्रकार और अंक विभाजन (Papers 1, 2 & 3):
RPSC RAS मुख्य परीक्षा के पहले तीन पेपर (सामान्य अध्ययन-I, II, और III) में प्रश्नों को तीन भागों में बांटा जाता है:
- भाग ‘अ’ (Part A) – अति लघुत्तरात्मक प्रश्न: कुल 25 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होता है (शब्द सीमा: 15 शब्द)।
- भाग ‘ब’ (Part B) – लघुत्तरात्मक प्रश्न: कुल 16 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का होता है (शब्द सीमा: 50 शब्द)।
- भाग ‘स’ (Part C) – दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न: कुल 7 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न 10 अंक का होता है (शब्द सीमा: 100 शब्द)।
पेपर IV (सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी) का विभाजन:
- सामान्य हिंदी (कुल 120 अंक):
- भाग अ (व्याकरण): 50 अंक
- भाग ब (संक्षिप्तीकरण, पल्लवन, पत्र लेखन, प्रारूप लेखन, अनुवाद): 50 अंक
- भाग स (निबंध लेखन): 20 अंक
- सामान्य अंग्रेजी (कुल 80 अंक):
- Part A (Grammar and Usage): 20 अंक
- Part B (Comprehension, Translation, and Precis Writing): 30 अंक
- Part C (Composition & Letter Writing): 30 अंक
मुख्य परीक्षा (Mains Exam) पाठ्यक्रम
पेपर I (अंक-200)
- सामान्य अध्ययन-I: इतिहास (भारत, विश्व, राजस्थान), अर्थशास्त्र (भारतीय, वैश्विक, राजस्थान), समाजशास्त्र (Sociology), प्रबंधन (Management), लेखांकन एवं अंकेक्षण (Accounting & Auditing)।
पेपर II (अंक-200)
- सामान्य अध्ययन-II: प्रशासनिक नीतिशास्त्र (Ethics), सामान्य विज्ञान एवं तकनीक (Science & Tech), पृथ्वी विज्ञान (भूगोल एवं भूविज्ञान – भारत, विश्व, राजस्थान)।
पेपर III (अंक-200)
- सामान्य अध्ययन-III: भारतीय राजनीतिक व्यवस्था व अंतर्राष्ट्रीय संबंध (IR), लोक प्रशासन (Public Administration), व्यवहार (Behavior), और कानून (Law)।
पेपर IV (अंक-200)
- सामान्य हिंदी और अंग्रेजी: सामान्य हिंदी (120 अंक): व्याकरण, पत्र लेखन, निबंध, संक्षिप्तीकरण।सामान्य अंग्रेजी (80 अंक): Grammar, Comprehension, Translation, Precise & Letter Writing।
यह भी पढ़ें: RAS मुख्य परीक्षा के पिछले वर्षों के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर यहाँ देखें
तृतीय चरण: साक्षात्कार (Interview) और अंतिम चयन
• साक्षात्कार प्रक्रिया: मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को RPSC मुख्यालय (अजमेर) में इंटरव्यू बोर्ड के सामने उपस्थित होना होता है।
• कुल अंक: यह चरण 100 अंकों का होता है।
• मूल्यांकन: यहाँ आपके किताबी ज्ञान की नहीं, बल्कि आपके प्रशासनिक दृष्टिकोण, नेतृत्व क्षमता, संकट प्रबंधन, संवाद कौशल, और राजस्थानी संस्कृति के ज्ञान की परीक्षा ली जाती है।
• अंतिम मेरिट लिस्ट: फाइनल सिलेक्शन मुख्य परीक्षा के 800 अंक + इंटरव्यू के 100 अंक = कुल 900 अंकों में से आने वाले मार्क्स के आधार पर तय होता है।
