फसल उत्पादन एवं प्रबंधन notes in hindi

फ़सल उत्पादन और प्रबंधन

यह अध्याय फसल उत्पादन और प्रबंधन को परिभाषित करता है, इस अध्याय में हम जानेंगे कि फसल क्या है? इसके कितने प्रकार हैं? यह कौन- कौनसी ऋतु में की जाती है, और हम यह भी जानेंगे कि कृषि क्या है, इसमें क्या-क्या क्रियाकलाप शामिल हैं? ऐसे कई प्रश्नों के जवाबों को पड़ेंगे, और इसके आवश्यक उपकरणों को भी जानेंगे।

मुख्य बिंदु

• सभी जीवित जीवो को भोजन की आवश्यकता होती हैं।

• सभी जीव अपना भोजन सजीव पदार्थों तथा अपने क्रियाकलाप द्वारा करते है।

• किसी भू-भाग क्षेत्र में एक ही प्रकार के पौधों को उगाना ‘फसल’ कहलाता हैं।

फसल

जब एक ही प्रकार के पौधों को एक स्थान पर नियमित   रूप से बड़े पैमाने पर उगाया जाता है। तो उसे ‘फसल’ कहा जाता है।

फसल के प्रकार

1. खरीफ

• यह वर्षा ऋतु में उगाई जाती हैं।

• इसका समय जून – अक्टूम्बर तक का है।

• इसकी फ़सले धान (चावल), मक्का, सोयाबीन मूँगफली और कपास आदि है।

2. रबी

• यह सर्दियो में उगाई जाती है।

• इसका समय अक्टुम्बर – अप्रेल तक का है।

• इसके मुख्य फ़सले गेहूँ, मटर, सरसों और अलसी आदि है।

3. जायद

• यह ग्रीष्म ऋतु में उगाई जाती है।

• इस फसल का समय मार्च – जून तक का है।

• मूँग, उड़द, तरबूजा-खरबूजा, खीरा और ककड़ी आदि है।

संबंधित-सूक्ष्मजीव: मित्र एवं शत्रु के महत्वपूर्ण नोट्स

कृषि

फसल उत्पन्न करने की प्रक्रिया, फसल उत्पादन, पशुपालन आदि की कला, विज्ञान और तकनीक को ‘कृषि‘ कहते है।

कृषि कार्य में निम्नलिखित गतिविधियाँ शामिल हैं-

1. मिट्टी की तैयारी

• हल या टैक्टर कि मदद से जोतना।

• इससे मिट्टी नरम या ढीला हो जाती हैं।

2. बीज की बुआई

• अच्छे बीजों का चयन किया जाता है।

• बीज को मिट्टी में डाला जाता है।

3. खाद और उर्वरक डालना

• गोबर का प्राकृतिक खाद।

• फसल के उत्पादन के लिए।

• मिट्टी की उर्वरता के लिए। 

4. सिंचाई करना

• कुआँ, नहर, नदी आदि से पाइप-लाइन के द्वारा नियमित रूप से फसल को पानी देना ‘सिंचाई’ कहलाता है।

5. निराई

• फसल के साथ खरपतवार को हटाने के लिए निराई की जाती हैं 

• हाथों या खरपतवारनाशी दवाओं द्वारा कि जाती हैं 

6. कटाई

•पूर्ण रूप से पकी हुई फसल काटी जाती हैं। 

संबंधित- संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक अध्याय के नोट्स

महत्त्वपूर्ण कृषि उपकरण

• हल 

• कुदाल 

• कल्टीवेटर 

• पारंपरिक उपकरण 

• बीज ड्रील 

• हसिया 

ह्यूमस

ह्यूमस मिट्टी की सबसे ऊपरी परत है, जो जानवरों के अवशेष गिरे पत्ते, मवेशियों का गोबर जैसे- कार्बनिक पदार्थों के सड़ने या विघटित होने से बनती हैं। 

किट

वे कीड़े या कृत्तक, जो हमारी फ़सल की अधिकांश उपज को नष्ट कर देते हैं। ऐसे में फ़सलो को बचाना ज़रूरी होता हैं। 

साइलो

काटा हुआ अनाज आमतौर पर सुखाया, क्योंकि नमी सूक्ष्मजीवों के विकास को प्रोत्साहित करती हैं। फिर उन्हें धातु या मिट्टी के कंटेनर, बोरियों में संग्रहित किया जाता हैं, ऐसे भंडारों को ‘साइलो’ कहा जाता हैं। 

थ्रेसिंग

काटे गए पौधों को भूसे से अनाज को अलग करने की प्रक्रिया को ‘थ्रेसिंग’ कहा जाता हैं।

कृषि उपकरण और उसके कार्य

हल – मिट्टी कि जुताई (नरम) करना।

कुदाल – मिट्टी खोदना और खरपतवार हटाना।

बीज ड्रील – समान दूरी पर बीजों को बोना।

सिंचाई पंप – खेतों में पानी पहुँचाना।

हार्वेस्टर – फसल को काटना।

थ्रेसर – अनाज को भूसे से अलग करना।

कल्टीवेटर – मिट्टी को ढीला या नरम करना।

संबंधित- पदार्थ: धातु एवं अधातु के सम्पूर्ण नोट्स

महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. फसल क्या हैं?

उत्तर- किसी बड़े भू-भाग क्षेत्र में एक ही प्रकार के पौधों को उगाना ‘फ़सल’ कहा जाता है 

2. रबी की फसल किस माह में उगाई जाती हैं?

उत्तर- रबी की फ़सल अक्टूबर में बुआई कर अप्रैल में काट ली जाती है। 

3. सिंचाई किसे कहते हैं?

उत्तर- कुआँ, नहर, नदी आदि से फ़सल को पाइप-लाइन द्वारा समय-समय पर पानी देना, ‘सिंचाई’ कहलाता है। 

4. खाद और उर्वरक डालना क्यों आवश्यक हैं?

उत्तर- खाद्य और उर्वरक फ़सल के उत्पाद और मिट्टी की उर्वरकता के लिए डालना आवश्यक है। 

5. ह्युमस क्या हैं?

उत्तर- मिट्टी की सबसे ऊपरी परत जो जानवरों के अवशेष, गिरे हुए पत्ते, मवेशियों का गोबर जैसे- कार्बनिक पदार्थों के सड़ने या विघटित होने से बनती हैं।

6. थ्रेसिंग किसे कहते हैं?

उत्तर- काटे गए पौधों को भूसे से अनाज को अलग करने की प्रक्रिया को ‘थ्रेसिंग’ कहा जाता हैं। 

7. कोई चार कृषि उपकरण बताइये-

उत्तर- • हल 

         • कुदाल 

         • बीज ड्रील 

         • हसिया 

संबंधित- कोयला और पेट्रोलियम अध्याय के महत्वपूर्ण बिंदु

MCQ

1. खरीफ फसल कौन सी हैं?

(अ)  गेहूं 

(ब)  मूँग 

(स)  मक्का 

(द)  चना 

उत्तर- (स) मक्का 

2. खरपतवार क्या हैं-

(अ)  अच्छे पौधे 

(ब)  अनचाहे पौधे 

(स)  फल वाले पौधे 

(द)  ओषधीय पौधे 

उत्तर- (ब) अनचाहे पौधे 

3. कृषि में कौन सम्मिलित हैं?

(अ)  घर बनाना 

(ब)  खाना बनाना 

(स)  बुआई करना 

(द)  बुराई करना 

उत्तर- (स) बुआई करना 

4. निराई क्या हैं?

(अ)  गोबर हटाना 

(ब)  खरपतवार हटाना 

(स)  प्राकृतिक खाद डालना 

(द)  फसल काटना 

उत्तर- (ब) खरपतवार हटाना 

यह भी पढ़ें

दहन और ज्वाला के सरल नोट्स

पौधों एवं जंतुओं का संरक्षण – सम्पूर्ण अध्ययन सामग्री

कोशिका – संरचना एवं कार्य के सम्पूर्ण नोट्स

निष्कर्ष

इस अध्याय में हमनें देखा कि फसल उत्पादन क्या है, और हमने फ़सलो के प्रकार भी जाने, और हमने इस अध्याय में कृषि हेतु सम्पूर्ण जानकारी देखी जो मनुष्य दैनिक जीवन में उपयोगी है। 

दैनिक जीवन को ध्यान में रखते हुए यह निश्चित है, कि यह नोट्स परीक्षा की तैयारी हेतु अत्यंत उपयोगी है।

• नए Updates के लिए FOLLOW करें- WhatsApp / Telegram 

3 thoughts on “फसल उत्पादन एवं प्रबंधन notes in hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top