पदार्थ: धातु एवं अधातु Class 8 Notes हिंदी में

इस अध्याय में समझेंगे कि धातु और अधातुअधातु क्या होते है, एवं धातु और अधातु के भौतिक गुणधर्म कौन- कौनसे है।

हम अपने दैनिक जीवन में अनेक वस्तुएँ उपयोग में लेते हैं। जैसे- लकड़ी की कुर्सी, कोयला, एल् युमिनियम की शीट ताँबे का लोटा, मिट्टी के बर्तन आदि ऐसे पदार्थ हैं, जो दैनिक जीवन में लेते हैं। आइए जानते हैं इसमें धातु कौन- कौनसे पदार्थ हैं, और अधातु कौन- कौनसे पदार्थ हैं।

 

धातु

वे पदार्थ जो चमकीले होते है, सामान्यत ‘धातु’ कहलाते है।

जैसे- लोहा, ताँबा, एल्यूमिनियम आदि।

धातु के भौतिक गुण

1. भौतिक अवस्था 

• सामान्य ताप पर अधिक धातुएँ ठोस होती हैं।

जैसे- ताँबा, लोहा आदि।

अपवाद – ‘पारा’ (Hg) सामान्य ताप पर द्रव अवस्था में पाया जाता है।

2. रंग

रंग कि बात करें तो अधिकत्तर धातु धूसर (ग्रे) रंग कि होती है।

जैसे- लौहा।

3. चमक 

धातुओं में विशेष प्रकार कि चमक पाई जाती है, जिसे ‘धात्विक चमक’ कहते हैं।

जैसे- सोना, चाँदी, एल्युमिनियम, ताँबा आदि।

4. कठोरता 

अधिकतर धातुएँ कठोर होती हैं।

अपवाद – सोडियम (Na) और पोटेशियम (K)

5. ध्वनिकता 

धातुएँ जब किसी अन्य ठोस वस्तुओं से टकराती हैं, या धातुओं पर किसी से आघात किया जाता है। तब विशेष धात्विक ध्वनि उत्पन्न होती हैं।

जैसे- घंटी, वाद्ययंत्र आदि।

6. ऊष्मीय चालकता 

• धातुएँ ऊष्मा की कुचालक होती हैं। 

• चाँदी (Ag) उस्मा की सर्वोत्तम चालक होती है।

• सीमा (Pb) सबसे कम चालक होता है।

7. आघातवर्धनीयता 

आघातवर्धनीयता का अर्थ है- आघात- पीटता, वर्धन- बढ़ना अर्थात् पीटने पर फैलना।

• इसी गुण के कारण धातुओं की पतली चादर बनाई जा सकती है।

जैसे- एल्यूमिनियम 

8. विद्युत चालकता 

धातुएँ विद्युत की कुचालक होती है, चाँदी विद्युत कि सर्वोत्तम चालक होती है।

• इसमें विद्युत धारा प्रवाहित होती है।

9. तन्यता 

धातुओं का वह गुण जिसके कारण उसे खिंचनें पर आसानी से तार में बदल जाता है, तन्यता कहलाता है।

• अधिक धातुओं में तन्यता का गुण पाया जाता हैं।

संबंधित- सूक्ष्मजीव: मित्र एवं शत्रु के महत्वपूर्ण नोट्स

अधातु के भौतिक गुण

वे पदार्थ जो चमकरहित होते हैं, अधातु कहलाते हैं।

जैसे- लकड़ी, प्लास्टिक आदि। 

अधातु के भौतिक गुण 

1. भौतिक अवस्था 

अधातु ठोस, द्रव, गैस तीनों अवस्थाओं में हो सकती हैं। 

जैसे: ठोस-  कार्बन (c) 

द्रव- ब्रोमीन (Br)

गैस- ऑक्सीजन (O2) 

2. रंग 

अधातु विभिन्न रंग की होती है।

जैसे- सल्फर (पीला), क्लोरीन गैस (हरी- पीली) 

3. चमक 

अधिकांश अधातुएँ चमक रहित होती हैं।

अपवाद- हीरा व आयोडीन (I) 

4. कठोरता 

अधातु को आपस में टकराने या पीटने पर विशेष ध्वनि उत्पन्न होती है।

5. ध्वनिकता  

अधातु को आपस में टकराने या पीटने पर विशेष उत्पन्न नहीं होती है।

6. ऊष्मीय चालकता 

अधातुएँ ऊष्मा की कुचालक होती है।

7. आघातवर्धनीयता 

अधातुओं में भंगुरता पाई जाती है, अर्थात् इनको हथौड़े से पीटने पर चूर्ण या टुकड़ों में बदल जाती हैं। 

जैसे- कोयला 

8. विद्युत चालकता

• अधातुएँ विद्युत कि कुचालक होती है, इसमें विद्युत धारा प्रवाहित नहीं होती है।

अपवाद: ग्रेफाइट 

• लेकिन ग्रेफाइट में ऊष्मा प्रवाहित होती है।

संबंधित- संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक अध्याय के नोट्स

धातु और अधातुओं के रासायनिक गुण 

धातु और ऑक्सीजन 

• धातु ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया करके ऑक्सीजन बनाती हैं।

आयरन (fe) + ऑक्सीजन (O₂) + जल:- आयरन ऑक्सीजन (Fe₂O₃)

• धातुओं के ऑक्साइड लाल लिटमस पत्र को नीला कर देते हैं। 

• ये क्षारीय प्रकृति के होते हैं।

अधातु और ऑक्सीजन 

• धातु ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया करके ऑक्साइड बनाते हैं।

सल्फर (s) + ऑक्सीजन (O₂) :- सल्फर डाइऑक्साइड (SO₂)

• अधातुओं के ऑक्साइड नीले लिटमस पत्र को लाल कर देते हैं।

• ये अम्लीय प्रकृति के होते हैं।

जल और धातु 

• अधिकांश धातुएँ जल के साथ अभिक्रिया करके धात्विक हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करती हैं।

सोडियम(Na) + जल (H₂O) – सोडियम हाइड्रोक्साइड (NaoH) + हाइड्रोजन H₂)

• सोडियम अत्यधिक क्रियाशील धातु है।

• इसे वायु में खुला रखने पर यह जलने लग जाता है।

अधातु और जल 

• यह जल से कोई अभिक्रिया नहीं करते हैं।

• यह वायु में अधिक सक्रिय होते है।

• ’फास्फोरस’ एक बहुत सक्रिय अधातु है।

• वायु में खुला रखने पर यह आग पकड़ लेता है।

अम्ल और धातु 

• ये अधिकांश अम्लों के साथ अभिक्रिया नहीं करती है।

• सल्फर, सांद्र नाइट्रिक अम्ल के साथ अभिक्रिया करके सल्फर डाइऑक्साइड एवं नाइट्रोजन डाइऑक्साइड व जल बनाते हैं।

क्षार और धातु 

• धातुएँ क्षारों के साथ अभिक्रिया करके हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करती हैं।

क्षार और अधातु 

• क्षार अधातु के साथ जटील अभिक्रिया करते हैं।

 

संबंधित- फसल उत्पादन एवं प्रबंधन के सम्पूर्ण नोट्स पढ़ें

धातुओं का उपयोग 

• भोजन पकाने के बर्तनो में।

• बिजली के उपकरणों में ताँबे के तारों का उपयोग।

• धरों में वर्षा तथा धूप से बचने के लिये एल्युमिनियम तथा लोहे का उपयोग किया जाता है।

• सोना, चाँदी तथा टिन का उपयोग आभूषण व सिंक बनाने में।

• पारा (Hg) का उपयोग तापमापी (थर्मामीटर) में। 

अधातुओं का उपयोग

• सल्फर का उपयोग अम्ल, औषधियाँ  तथा बारूद बनाने में।

• लाल फास्फोरस का उपयोग दियासलाई, पटाखें आदि बनाने में।

• ग्रेफाइट का उपयोग पेंसिलो में सीसे के विकल्प के रूप में।

महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर 

1.धातु क्या होते हैं?

उत्तर- वे पदार्थ जो चमकीलें होते हैं, सामान्यतः ‘धातु’ कहलाते हैं।  

2.धातुओं के कोई पाँच भौतिक गुणधर्मों के नाम बताओं-

उत्तर- 1) भौतिक अवस्था 

        2) कठोरता 

        3) ध्वनिकता 

        4) ऊष्मीय चालकता 

        5) आघातवर्धनीयता 

3.ध्वनिकता किसे कहते हैं?

उत्तर- धातुएँ जब किसी अन्य ठोस वस्तुओं से टकराती हैं। या धातुओं पर किसी से आघात किया जाता है। तब विशेष धात्विक उत्पन्न होती है, उसे ध्वनिकता कहते हैं।

4.अधातुओं कि कोई पाँच विशेषताएँ बताइए?

उत्तर- • अधातु ठोस, द्रव, गैस तीनों अवस्थाओं में पाई जाती है।

• यह विभिन्न रंग में पाई जाती है।

•इसमें आपस में टकराने पर को विशेष ध्वनि उत्पन्न नहीं होती है।

•ये ऊष्मा कि कुचालक होती हैं।

•इनमें भंगुरता पाई जाती है, अर्थात् इनको हथौड़े से पीटने पर चूर्ण या टुकड़ों में बदल जाती है।

6.अधातु और ऑक्सीजन अभिक्रिया के साथ अभिक्रिया करके ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया करके ऑक्साइड बनाते है?

उत्तर- उदाहरण: सल्फर (S) + ऑक्सीजन (O₂) – सल्फर डाइऑक्साइड (SO₂)

7.एक क्रियाशील धातु सहित उदाहरण दीजिए?

उत्तर- •सोडियम अत्यधिक क्रियाशील धातु है।

•इसे वायु में खुला रखने पर यह जलने लग जाता है।

8.तन्यता किसे कहते हैं?

उत्तर- धातुओं का वह गुण जिसके कारण उसे खीचने पर आसानी से तार में बदल जाता हैं, जिसे तन्यता कहा जाता है।

9.आघातवर्धनीयता किसे कहते हैं?

उत्तर- आघातवर्धनीयता का अर्थ है-

आघात- पीटना 

वर्धन- पढ़ना/ फैलना 

अर्थात्: किसी धातु को वजनदार वस्तु पीटना और फैलना उसे ‘अघातवर्धनीयता’ कहते हैं।

10.अधातुओं के कोई दो उपयोग लिखिए 

उत्तर- •सल्फर (अधातु) का उपयोग अम्ल, औंषधियाँ तथा बारूद बनाने में किया जाता है।

•लाल फ़ास्फोरस का उपयोग दियासलाई, पटाखे आदि बनाने में किया जाता है। 

संबंधित- पौधों एवं जंतुओं का संरक्षण – सम्पूर्ण अध्ययन सामग्री

MCQ

1.निम्न में धातु किस रंग की होती हैं-

(अ)लाल

(ब)धूसर (ग्रे)

(स) कोई रंग नहीं

(द) काला

उत्तर – (ब) धूसर (ग्रे)

2.धातुओं का वह गुण जिसके कारण उसे खिचने पर तार में बदल जाता है, इस अभिक्रिया को कहते हैं-

(अ) कठोरता

(ब)ध्वनिकता

(स) तन्यता

(द) आघातवर्धनीयता

उत्तर- तन्यता

3. धातु लाल लिटमस पत्र को परिवर्तित कर देते हैं-

(अ) पीला

(ब) लाल

(स) काला

(द) नीला

उत्तर – नीला

4. कौनसा अधातु खुला रखने पर आग पकड़ लेता है-

(अ) फास्फोरस

(ब) सोडियम

(स) सल्फर

(द) आयरन

(अ) फास्फोरस

5. निम्न में किस धातु में ऊष्मा प्रवाहित होती है-

(अ) आयरन

(ब) सोडियम

(स) ग्रेफाइट

(द) सल्फर

उत्तर- (स) ग्रेफाइट

6. निम्न में ‘वर्धनका अर्थ है-

(अ) पीटना

(ब) बढ़ना

(स) चढ़ना

(द) बिखरना

उत्तर- (ब) बढ़ना

यह भी पढ़ें

पदार्थ: धातु एवं अधातु के सम्पूर्ण नोट्स

कोयला और पेट्रोलियम अध्याय के महत्वपूर्ण बिंदु

दहन और ज्वाला के सरल नोट्स

कोशिका – संरचना एवं कार्य के सम्पूर्ण नोट्स

जंतुओं में जनन के महत्वपूर्ण नोट्स & प्रश्न-उत्तर

किशोरावस्था क्या है? सम्पूर्ण जानकारी

Scroll to Top