कोयला और पेट्रोलियम कक्षा 8 विज्ञान आसान नोट्स

इस अध्याय में हम दो लाखों वर्षों पुराने खनिज संसाधनों कोयला और पेट्रोलियम के बारे में जानेंगे। आधुनिक जीवन में इनका बहुत बड़ा महत्व है, लेकिन इनके अत्यधिक उपयोग से पर्यावरण प्रदूषण भी बढ़ता है। हम जानेंगे कि कोयला क्या है? कोयले के प्रकार कौन-कौनसे हैं, इसके साथ पेट्रोलियम कैसे बनता हैं, इसका उपयोग कैसे होता है, आदि इस अध्याय में हम पड़ेंगे।

प्राकृतिक संसाधन 

ऐसे पदार्थ जो हमे प्रकृति से प्राप्त होती है, तो ऐसे पदार्थ को ‘प्राकृतिक संसाधन’ कहते है।

उदाहरण: 

•खनिज पदार्थ 

•वायु 

•जल 

•वन 

प्राकृतिक संसाधन के प्रकार

प्राकृतिक संसाधन के दो प्रकार होते हैं।

1). अक्षय संसाधन 

• असीमित मात्रा में उपस्थित होते हैं।

• मानवीय क्रियाकलापों द्वारा समाप्त नहीं हो सकते हैं।

उदाहरण:

• सूर्य का प्रकाश 

• वायु 

• जल 

2). अनाक्षय संसाधन

• यह सीमित मात्रा में उपस्थित होते हैं।

• मानवीय क्रियाकलापों द्वारा समाप्त हो सकते हैं।

उदाहरण:

• कोयला

• पेट्रोलियम 

• प्राकृतिक गैस 

जीवाश्म ईंधन 

कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैसे आदि ईंधनों का निर्माण जीवाश्मों से होता है। इसलिय इन्हें, ‘जीवाश्मी ईंधन’ कहते हैं।

संबंधित- सूक्ष्मजीव: मित्र एवं शत्रु के महत्वपूर्ण नोट्स

कोयला क्या है?

• यह पत्थर के समान कठोर और काले रंग का होता है।

• इसे खाना पकाने हेतु ईंधन के रूप में इसका उपयोग किया जाता है।

• रेल इंजनों को चलानें में भी इसका उपयोग किया जाता है।

• विद्युत उत्पन्न करने में भी इसका उपयोग किया जाता है।

कोयले का निर्माण 

• लगभग 300 मिलयम वर्ष पूर्व पर निचले जलीय क्षेत्रों में घने वन थे। भौगोलिक उथल- पुथल बाढ़ आने से वन पुरा मृदा के अंदर दब जाता है। वही पेड़- पौधे धिरे- धिरे कोयला में परिवर्तित हो गए। 

कार्बनीकरण 

मृदा में पेड़- पौधे कोयला में परिवर्तित हो जाते हैं, तो इस प्रक्रिया को ‘कार्बनीकरण’कहते है 

कोयले के उत्पादन 

1. कोक (coke) 

• यह कोयला के समान होता हैं।

• इसका उपयोग इस्पात के औधोगिक निर्माण में किया जाता है।

गुण-

• कठोर 

• छिद्रयुक्त 

• काला पदार्थ 

2. कोलतार (coaltar)

• यह एक अप्रिय गंध वाला कला गाढ़ा द्रव होता हैं।

उपयोग 

• संश्लेषित रंग 

• सड़क बनाने में

• दवाइयाँ बनाने में 

• प्लास्टिक निर्माण में 

• सुंगधित पदार्थ बनाने में 

3. कोयला गैस 

कोयले के प्रकरण द्वारा कोक बनाते समय कोयला- गैस प्राप्त होती है।

• यह उद्योगों में ईंधन के रूप में काम में ली जाती है।

उपयोग:

• ईंधनों के रूप में 

• उद्योगों में 

 

पेट्रोलियम

• पेट्रोलियम शब्द की उत्पति लेटिन भाषा के दो शब्दों ‘पेट्रो’ (चट्टान) एवं ओलियम (तेल) से हुई है ।

• यह जमीन के नीचे की चट्टानों से निकाला जाता है।

इसके व्यावसायिक महत्व के कारण इसे ‘काला सोना’ भीकहा जाता है।

संबंधित- फसल उत्पादन एवं प्रबंधन के सम्पूर्ण नोट्स पढ़ें

पेट्रोलियम का उपयोग 

• विशाल (भारी) मोटर वाहनो जैसे- ट्रक, ट्रैक्टर आदि को चलाने के लिए डीजल का उपयोग किया जाता है।

पेट्रोलियम का निर्माण 

• पेट्रोलियम का निर्माण समुद्र में रहने वाले जीवों से होता है।

• जब ये जीव मर जाते हैं, तो इसके शरीर समुद्र के पेंदे में जाकर जग जाते हैं, फिर रेत तथा मिट्टी की तहों द्वारा ढक जाते हैं।

• वायु की अनुपस्थिति, और उच्च ताप और दाब से मृत जीव पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस में परिवर्तित हो जाते हैं।

• पेनसिलबेनिया, अमेरिका में 1859 में विश्व का पहला तेल का कुऑं खोदा गया।

• भारत के असम राज्य के माकुम नामक स्थान पर 1867 में तेल का कुऑं खोदा गया।

• राजस्थान के बाड़मेर ज़िले में मंगला, सरस्वत्ती  आदि तेल कुओं की खोज हुई।

पेट्रोलियम का परिष्करण 

• पेट्रोलियम गहरे रंग का तेलीय द्रव है।

• इसकी गंध अप्रिय होती हैं।

• यह विभिन्न संघटकों जैसे- पेट्रोलियम, गैस, पेट्रोल, स्नेहक तेल, पैराफिल मोम आदि का मिश्रण होता है।

• पेट्रोलियम के विभिन्न पपृथक करने का प्रक्रम ‘परिष्करण’ कहलाता हैं।

• पेट्रोलियम का शोधन प्रभाजी आसवन विधि के द्वारा किया जाता है।

पेट्रोलियम के विभिन्न संघटक और उनके उपयोग

क्रं.स. पेट्रोलियम के संघटक उपयोग
1.LPG घरों और उद्योगों में ईंधन के रूप में
2. पेट्रोल मोटर ईंधन शुष्क धुलाई के लिए विलायक
3. मिट्टी का तेलस्टोव, लैंप और जेट वायुयान के लिए ईंधन
4.डीजल भारी मोटर वाहन विद्युत जनित्रों के लिए ईंधन
5.स्नेहकस्नेहक
6.पैरा फिन मॉममरहम मोमबत्ती वैसलीन आदि में
7.बिटुमेनपेंट एवं सड़क निर्माण में

प्राकृतिक गैस 

• प्राकृतिक गैस एक महत्वपूर्ण जीवाश्म ईंधन है, क्योंकि इसका परिवहन पाइपो द्वारा सरलतापूर्वक हो जाता है।

• यह कम प्रदुषण वाला इकलौता ईंधन है।

• प्राकृतिक गैस उन दाब पर संपीड़ित रहता है।

• प्राकृतिक गैस (CNG) के रूप वितरण कर देते हैं।

• इसका उपयोग वहनों में ईंधनों के रूप में किया जाता है।

• रसायनों और उर्वरकों व औंद्योंगिक निर्माण में प्रारंभिक पदार्थ के रूप में प्राकृतिक गैस का उपयोग किया जाता है।

• CNG की आपूर्ति पाइपों के माध्यम से की जाती है, चाइपलाइनों का ऐसा जाल बड़ोदरा (गुजरात) और दिल्ली में बनाया गया है।

• भारत में प्राकृतिक गैस के विशाल भंडार त्रिपुरा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कृष्णा गोदावरी डेल्टा में स्थित हैं।

सीमित प्राकृतिक संसाधन 

• यह वन खनिज तथा जीवाश्म ईंधन समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन है 

• कोयला पैट्रोलियम आदि जीवाश्म ईंधनों के बनने में लाखों वर्षों का समय लग जाता है। 

• इनके ज्ञान भंडार सीमित मात्रा में ही है।  

• इन ईंधनों के जलने से वायु प्रदूषण होता है जिससे विश्व उष्णन (Global Warming) होता हैं। 

भारत में पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (PCRA) द्वारा गाड़ी चलाते समय पेट्रोल व डीज़ल बचाने के उपाय –

• वाहन की गति सीमित रखनी चाहिये 

• गाड़ी का इंजन अनावश्यक चालू नहीं रखना चाहिये 

• गाड़ी का रख-रखाव अच्छे से करना चाहिये 

संबंधित- संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक अध्याय के नोट्स

महत्त्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर 

प्रश्न 1.CNG और LPG का ईंधन के रूप में कैसे उपयोग करने के क्या लाभ हैं?

उत्तर- CNG और LPG का ईंधन के रूप में उपयोग करने के फायदे 

• ये अन्य ईंधनों से कम प्रदूषणकारी हैं। 

• इनकी आपूर्ति पाइपलाइनों के माध्यम से सरलता से की जा सकती हैं। 

प्रश्न 2. प्राकृतिक संसाधन क्या हैं? उदाहरण भी दीजिए-

उत्तर – ऐसे पदार्थ जो प्रकृति से प्राप्त होते हैं, वे पदार्थ प्राकृतिक संसाधन कहलाते हैं। 

उदाहरण – •खनिज पदार्थ 

• जल 

• हवा / वायु 

• वन 

प्रश्न 3. अक्षय संसाधन किसे कहते हैं?

उत्तर- ऐसे पदार्थ जिनका कितना भी उपयोग करें, वे कभी खत्म नहीं होते हैं, ऐसे संसाधन ‘अक्षय संसाधन’ कहलाते हैं। 

उदाहरण – •सूर्य का प्रकाश 

• वायु 

• जल 

प्रश्न 4. कोयले का निर्माण कैसे हुआ?

उत्तर – कई वर्षों पूर्व जब बाढ़ / भूकम्प आने से पेड़-पौधे तथा जीव-जंतु जमीन में अंदर दब गए, उन्ही पेड़-पौधों ने और जीव-जंतुओं ने कोयले का रूप ले लिया 

प्रश्न 5. कार्बनीकरण क्या है?

उत्तर- मृदा के अंदर पेड़- पौधों का दबना और कोयले के रूप में परिवर्तित होना, कार्बनीकरण कहलाता हैं। 

प्रश्न 6. पेट्रोलियम का कौन-सा उत्पाद सड़क निर्माण हेतु उपयोग में लाया जाता हैं?

उत्तर – पेट्रोलियम उत्पाद बिटूमेन सड़क निर्माण हेतु उपयोग में लाया जाता हैं। 

प्रश्न 7. जीवाश्म ईंधन समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन क्यों हैं? समझाइए-

उत्तर- जीवाश्म ईंधन बनने में लाखों वर्ष का समय लगता है। दूसरी ओर, इसके ज्ञान भंडार कुछ और वर्ष चलने वाले हैं। इसलिए जीवाश्म ईंधन समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन हैं। 

प्रश्न 8. कोक के अभिलक्षणों और उपयोग लिखिए-

उत्तर – अभिलक्षण – कोक एक कठोर, सारंध्र और कला पदार्थ है, यह कार्बन का शुद्ध रूप है। 

उपयोग – कोक का उपयोग इस्पात के औद्योगिक निर्माण और बहुत से धातुओं के निष्कर्षण में किया जाता है। 

संबंधित– पौधों एवं जंतुओं का संरक्षण – सम्पूर्ण अध्ययन सामग्री

MCQ

प्रश्न 1. पेट्रोलियम की उत्पति किस भाषा में हुई है?

(अ) जर्मनी

(ब) अमेरिकी

(स) लेटिन

(द) हिंदी

उत्तर – (स) लेटिन

प्रश्न 2. निम्न में जीवाश्म ईंधन नहीं हैं-

(अ) चट्टान

(ब) कोयला

(स) पेट्रोलियम

(द) प्राकृतिक गैस

उत्तर – चट्टान

प्रश्न 3. भारत में प्राकृतिक गैस का विशाल भंडार कहाँ स्थित हैं?

(अ) असम

(ब) महाराष्ट्र

(स) कर्नाटक

(द) मणिपुर

उत्तर – (ब) महाराष्ट्र

प्रश्न 4. बिटूमेन का उपयोग किसके लिए किया जाता है ?

(अ) खनन करने में

(ब) सड़क निर्माण में

(स) विलय करने में

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – सड़क बनाने में

प्रश्न 5. LPG का पूरा नाम है-

(अ) लिक्विड पानी गैस

(ब) लिक्विड पेट्रोलियम गैस

(स) लिक्विड पेंट गैस

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (ब) लिक्विड पेट्रोलियम गैस

भूतकाल और वर्तमान की दृष्टि से निश्चित ही यह अध्याय परीक्षा में आने योग्य है।

यह भी पढ़ें

पदार्थ: धातु एवं अधातु के सम्पूर्ण नोट्स

कोशिका – संरचना एवं कार्य के सम्पूर्ण नोट्स

किशोरावस्था क्या है? सम्पूर्ण जानकारी

जंतुओं में जनन के महत्वपूर्ण नोट्स & प्रश्न-उत्तर

दहन और ज्वाला के सरल नोट्स

Scroll to Top