RPSC RAS Notification 2026: 607 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई और क्या है योग्यता?

राजस्थान 2026 RAS भर्ती का कर रहे कब से इंतजार उम्मीदवारों के लिए अत्यंत शानदार खुशखबरी जो की, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राज्य सेवा और राज्य अधीनस्थ सेवा पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जिसमें उम्मीदवार फॉर्म 4 जून 2020 से 3 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में आयु सीमा, कुल पद तथा तिथियाँ जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।
RAS उम्मीदवारों को RPSC भर्ती 2026 से संबंधित संपूर्ण जानकारी अवश्य देखनी चाहिए।

कुल पदों का विवरण

इस बार RPSC आयोग ने कुल 607 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों को दो मुख्य भागों में बांटा गया है-

• राज्य सेवा पद (State Services): 192 पद

इसमें निम्न पद शामिल हैं:

• राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) – 57 पद
• राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) – 26 पद
• राजस्थान लेखा सेवा – 36 पद
• इसके अलावा अन्य राज्य स्तरीय पद भी शामिल हैं।

• अधीनस्थ सेवा पद (Subordinate Services): 415 पद

इसमें निम्न पद शामिल हैं:

• तहसीलदार सेवा
• सहकारी सेवा
• आबकारी सेवा
• तथा अन्य अधीनस्थ विभागों के पद।

यह भी पढ़ें: RAS मुख्य परीक्षा के पिछले वर्षों के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर यहाँ देखें

महत्वपूर्ण तिथियां

राजस्थान भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां की बात करें तो, यह नीचे  शारणी के माध्यम से आसान शब्दों में समझाई गई हैं।

राजस्थान RAS भर्ती 2026 अधिसूचना जारी होने की तिथि27 मई 2026
RAS ऑनलाइन फॉर्म शुरू होने की तिथि04 जून 2026
आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि03 जुलाई 2026
RAS परीक्षा एडमिट कार्ड जारी होने की तिथिजल्द ही अपडेट किया जाएगा।
की मुख्य परीक्षा तिथिजल्द ही अपडेट किया जाएगा।

आयु सीमा

RPSC RAS भर्ती 2026 का आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होगी। जबकि कुछ अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए 25 से 45 वर्ष की आयु होनी। अभ्यर्थी की आयु की गणना 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर होगी इसके अलावा सरकार के नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

• न्यूनतम आयु     = 21 वर्ष
• अधिकतम आयु = 40 वर्ष
• आयु की गणना  = 01 जनवरी 2027

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

• योग्यता: RAS उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation/Bachelors) पास होना अनिवार्य है।
• अंतिम वर्ष के छात्र: जो छात्र ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर (Final Year) में है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन उन्हें मुख्य परीक्षा (Mains Exam) से पहले अपनी डिग्री का प्रमाण देना होगा।

आवेदन शुल्क

Category NameApplication Fee
सामान्य वर्ग और अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क600/-
आरक्षित वर्ग के सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क400/-
समस्त दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क400/-
paymentOnline

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

जैसा कि आपने ऊपर महत्वपूर्ण तिथियों में पढ़ा कि राजस्थान RAS प्रारंभिक परीक्षा के लिए 04 जून से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकते हैं।

• ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशल (अधिकारिक) वेबसाइट (sso.rajasthan.gov.in) पर विजिट करें।

• अब वेबसाइट के होम पेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक/टेप करें।

• लिंक पर क्लिक करने के बाद (OTR) कर लें।

• इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को पढ़ने के बाद जरूरी दस्तावेजों (फोटो और हस्ताक्षर) की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।

• अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

संबंधित- 2026 वनरक्षक और वनपाल परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top