जानिये दहन और ज्वाला class 8 के Hindi notes

हम घर, उद्योगों में और वाहनों को चलाने के लिये विभिन्न प्रकार के ईंधनों का उपयोग करते हैं।

जैसे- गोबर, लकड़ी, कोयला, पेट्रोल, डीजल और संपीड़ित प्राकृतिक गैस (CNG) आदि तथा इन पदार्थों से हमें ऊर्जा प्राप्त होती है, और इन पदार्थों का दहन होता है।

 

दहन

वह रासायनिक प्रक्रम जिसमें पदार्थ ऑक्सीजन से अभिक्रिया कर ऊष्मा प्रवाहित करता हैं, ‘दहन’ कहलाता हैं।

जैसे-

•मोमबत्ती व कोयला को जलाने पर मोमबत्ती ज्वाला के साथ जलती है।

जबकि- कोयला नहीं जलता।

• मैग्नीशियम को जलाने पर मैग्नीशियम जलकर मैग्नीशियम ऑक्साइड बनाता हैं।

काष्ठ– कोयला वायु में जलने पर कार्बन डाइऑक्साइड ऊष्मा और प्रकाश देता हैं।

• इन सभी प्रक्रियाओं में पदार्थों का दहन हो रहा है।

•दहन के लिए वायु अत्यधिक आवश्यक है।

सारणी 

दाह्या पदार्थ 

दहन की प्रक्रिया में जिस पदार्थ का दहन होता है, वह दाह्या पदार्थ कहलाता हैं। इसे ईंधन भी कहते हैं।

जैसे- कोयला, पेट्रोलियम, डीजल आदि।

• ईंधन- ठोस, द्रव, या गैस हो सकता है।

अदाह्या पदार्थ 

ऐसी प्रक्रिया जिस पदार्थ में दहन नहीं होता है, वह अदाह्य पदार्थ कहलाता हैं।

जैसे- पत्थर का टुकड़ा। लोहे कि कीले आदि।

हमारे शरीर के लिए ईंधन 

• भोजन हमारे शरीर के लिए ईंधन है। 

• शरीर में भोजन ऑक्सीजन से अभिक्रिया कर अपघटित होता हैं।

संबंधित – सूक्ष्मजीव: मित्र एवं शत्रु के महत्वपूर्ण नोट्स

ज्वलन ताप 

वह न्युनतम ताप जिस पर कोई पदार्थ जलने लगता है, उसको ज्वलन-ताप कहा जाता है। 

• दाह्या पदार्थ तब तक नहीं जल सकते जब तक उसका ताप उसके ज्वलन- ताप से कम रहता है।

•मिट्टी का तेल थोड़ा गर्म करने पर ही आग पकड़ लेता हैं, क्योंकि मिट्टी के तेल (केरोसिन) का ज्वलन ताप कम होता है।

ज्वलनशील पदार्थ 

जिन पदार्थों का ज्वलन- ताप बहुत कम होता है, और जो ज्वाला के साथ शीघ्रता से आग पकड़ लेते हैं, ज्वलनशील पदार्थ कहलाते हैं।

उदाहरण- पेट्रोल, एल्कोहल, द्रवित पेट्रोलियम गैस (LPG) आदि।

• आजकल माचिस के सिरे पर एंटिमनी टाइसल्फाइड और पौटेशियम क्लोरेट लगाता जाता है।

• माचिस के बॉक्स पर रगड़ने वाली सतह पर चूर्णित काँच और थोड़ा सा लाल फाँस्फोरस लगाता है। 

• विद्युत उपकरणों और पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थों में लगी आग बुझाने के लिए कार्बन डाइऑक्साइड का प्रयोग किया जाता है।

• आग बुझाने के लिए CO₂ गैस का प्रयोग किया जाता है।

दहन के प्रकार 

1) तीव्र दहन 

जब हम गैस स्टोव में गैस को चालु करते है, और माचिस कि सहायता से जलाते है, और गैस तेजी से जलने लगती हैं। तथा ऊष्मा और प्रकाश उत्पन्न करती हैं। इस प्रकार का दहन ‘तीव्र दहन’ कहलाता हैं।

2) स्वतः दहन 

जब पदार्थ, बिना किसी प्रत्यक्ष कारण के अचानक लपटों के साथ जल उठता हैं, ‘स्वतः दहन’ कहलाता हैं।

जैसे- फाँस्फोरसकमरें के ताप पर वायु में जल उठते हैं।

3) विस्फोटक 

पटाखों को जलाने पर आक्सिमिक अभिक्रिया होने से ऊष्मा, प्रकाश और ध्वनि पैदा होती है। इस अभिक्रिया में गैस अधिक मात्रा में निकलती हैं। यह अभिक्रिया ‘विस्फोटक’ कहलाती हैं।

संबंधित – कोयला और पेट्रोलियम अध्याय के महत्वपूर्ण बिंदु

ज्वाला 

• मोमबत्ती को जलाने पर उसका पीली ज्वाला के साथ जलना।

• LPG ज्वाला नीले रंग की दिखाई देती है।

• दहन के समय जो पदार्थ वाष्पित होते है, वे ज्वाला का निर्माण करते हैं।

 

ईंधन

• जिन पदार्थों के दहन से ऊष्मा तथा ऊर्जा मिलती है, वे ईंधन कहलाते हैं।

जैसे- लकड़ी, कोयला, पेट्रोल, मिट्टी का तेल आदि।

ईंधन के गुण 

• सहज उपलब्ध हो।

• सस्ता हो।

• वायु में सुगमतापूर्वक जलता हो।

• अधिक मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न करता हो।

• जलने के पश्चात् आश्वासनीय पदार्थ नहीं छोड़ता हो। 

ईंधन दक्षता 

किसी ईंधन के 1 किलोग्राम के पूर्ण दहन से जो ऊष्मा/ऊर्जा की मात्रा, उसका ‘ऊष्मीय मान’ कहलाती हैं।

• ईंधन के ऊष्मीय मान को किलोजूल प्रति किलोग्राम (kJ/kg) मात्रक द्वारा प्रदशित किया जाता है।

विभिन्न ईंधनों के ऊष्मीय मान 

ईंधन के दहन के हानिकारक प्रभाव 

1. जब हम लकड़ी, कोयला और पेट्रोल जैसे- कार्बन, बिना जले कार्बन कण छोड़ते हैं।

• ये सूक्ष्मकण खतरनाक प्रदूषण होते है, जो दमा जैसे- श्वास रोग उत्पन्न कहते हैं।

2. ईंधनों का अपूर्ण दहन, कार्बन मोनोक्साइड गैस देता है।

• यह अत्यंत विषेली गैस है।

• बंद कमरे में कोयला से अंगीठी जलाकर सोने से व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है।

3. अधिकांश ईंधनों के दहन से कार्बन डाइऑक्साइड गैस निकलती है, जिससे विश्व उष्णन (ग्लोबल वार्मिंग) होता है।

• पृथ्वी के तापमान में वृद्धि विश्व उष्णन कहलाती हैं।

• इससे हिमनद पिघलने लगते है, जिससे समुद्र में जल- स्तर बढ़ जाता है, और तटीय क्षेत्र बाढ़ग्रस्त/जलमग्न हो जाते हैं।

4. कोयले और डीजल के दहन से सल्फर डाइऑक्साइड उत्सर्जित करते हैं।

• यह अत्यंत दमघोटु और संक्षारक गैस है।

• पेट्रोल इंजन नाइट्रोजन के ऑक्साइड पानी से क्रिया करके नाइट्रस अम्ल, नाइट्रिक अम्ल, सल्फूरस अम्ल व कार्बनिक अम्ल बनाते है।

• वर्षा को अम्लीय बनाकर वर्षा के साथ पृथ्वी पर बरसाते है, इसे ‘अम्ल वर्षा’ कहते है।

संबंधित – संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक अध्याय के नोट्स

महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर 

1. दहन किसे कहते है?

उत्तर- वह रासायनिक प्रक्रम जिसमें पदार्थ ऑक्सीजन से अभिक्रिया से अभिक्रिया कर ऊष्मा प्रवाहित करता है, ‘दहन’ कहलाता हैं।

2. दाह्या पदार्थ किसे कहते हैं?

उत्तर- दहन कि प्रक्रिया में जिस पदार्थ का दहन होता है, वह ‘दाह्या पदार्थ’ कहलाता है। तथा इसे ‘ईंधन’ भी कहते है।

3. ज्वलनशील पदार्थ किसे कहते हैं?

उत्तर- जिन पदार्थों का ज्वलन- ताप बहुत कम होता हैं, और जो ज्वाल के साथ आग पकड़ लेते है, ‘ज्वलनशील पदार्थ’ कहलाते हैं

4. दहन के कितने प्रकार होते है? किसी एक के प्रकार को समझाइए-

उत्तर- दहन के तीन प्रकार होते है?

उत्तर- 1) तीव्र 

         2) स्वतः दहन 

         3) विस्फोटक 

2). स्वतः दहन- जब पदार्थ बिना किसी प्रत्यक्ष कारण के, अचानक लपटों के साथ जल उठता है, ‘स्वतः दहन’ कहलाता हैं।

जैसे- फ़ॉस्फ़ोरस कमरे के ताप पर वायु में जल उठते हैं।

5. हमारे शरीर का ईंधन कौन है? और हमारे शरीर को ऊर्जा कैसे मिलती हैं?

उत्तर- भोजन शरीर में भोजन ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया करके अपघटित होता हैं, जिससे शरीर को अपघटित होता है। जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है।

6. अच्छे ईंधन के गुण क्या हैं?

उत्तर- • सहज उपलब्ध हो 

• सस्ता हो 

• वायु में सुगमतापूर्वक जलता हो

• अधिक मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न करता हो 

• जलने के पश्चात् आश्वासनीय पदार्थ नहीं छोड़ता हो।

8. ’ऊष्मीय मान’ किसे कहते हैं?

उत्तर- किसी ईंधन के 1 किलोग्राम के पूर्ण दहन से जो ऊष्मा/ऊर्जा की मात्रा उसकी ‘ऊष्मा मान’ कहलाती हैं।

9. ईंधन दहन के दो हानिकारक प्रभाव लिखिए?

उत्तर- 1) जब हम लकड़ी, कोयला और पेट्रोल जैसे- बिना जलें कार्बन कण छोड़ते है।

• ये सूक्ष्मकण खतरनाक प्रदूषण होते हैं।

• जो दमा जैसे- श्वास रोग उत्पन्न करते हैं।

2) कोयले और डीजल के दहन से सल्फर डाइऑक्साइड उत्सर्जित करते है।

• यह अत्यंत दमघोटु और संक्षारक गैस है।

• पेट्रोल इंजन नाइट्रोजन के ऑक्साइड उत्सर्जित करते हैं।

 संबंधित – फसल उत्पादन एवं प्रबंधन के सम्पूर्ण नोट्स पढ़ें

MCQ

1. ईंधन के ऊष्मीय मान को किस मात्रक द्वारा प्रदर्शित किया जाता है?

(अ) kj

(ब) ML 

(स) g

(द) M

उत्तर- (अ) KJ 

2. LPG ज्वाला निम्न में किस रंग कि दिखाई देती है?

(अ) लाल 

(ब) पीले 

(स) नीले 

(द) बैंगनी 

उत्तर- (स) नीले 

3. ज्वलनशील पदार्थों में आग बुझाने के लिये किस गैस का प्रयोग किया जाता है?

(अ) O₂

(ब) CO₂

(स) SO₂

(द) H₂O

उत्तर- (स) S₂O

4. निम्न में डीजल का ऊष्मीय मान है-

(अ) 40,000

(ब) 50,000

(स) 42,000

(द) 45,000

उत्तर- (स) 42,000

5. निम्न में अदाह्या पदार्थ है- 

(अ) लकड़ी 

(ब) कागज 

(स) काँच 

(द) काष्ठ कोयला 

उत्तर – (स) काँच

यह भी पढ़ें

पौधों एवं जंतुओं का संरक्षण – सम्पूर्ण अध्ययन सामग्री

पदार्थ: धातु एवं अधातु के सम्पूर्ण नोट्स

कोशिका – संरचना एवं कार्य के सम्पूर्ण नोट्स

जंतुओं में जनन के महत्वपूर्ण नोट्स & प्रश्न-उत्तर

किशोरावस्था क्या है? सम्पूर्ण जानकारी

Scroll to Top