अध्याय 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक notes हिंदी में

यह अध्याय हमारे दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाले संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक का अध्ययन कराता है, इसमें हम संश्लेषित रेशों के प्रकार के साथ-साथ इनके उपयोगों और प्लास्टिक क्या है? प्लास्टिक के प्रकारों और उपयोगों को जानेंगे। 

1. संश्लेषित रेशे 

ऐसी रेशे जो मानव (कृत्रिम) द्वारा बनाई गई रेशे हो उसे ‘संश्लेषित’ रेशे कहते हैं।

• सभी प्रकार की संश्लेषित रेशे ‘बहुलक’ होते है।

 

बहुलक

अनेक प्रकार की छोटी- छोटी इकाइयाँ मिलकर एक बड़ी इकाई का निर्माण करते है, उसे ‘बहुलक’ कहते हैं।

संश्लेषित रेशों के प्रकार 

1. रेयॉन (Rayon)

2.नाइलॉन (Nylon)

3.पॉलिस्टर (Polyester)

4.एक्रिलिक (Acrylic)

1. रेयॉन (Rayon)

•यह काष्ठ लुग्दी (सेल्यूलोज) से बना पूर्ण रूप से कृत्रिम/संश्लेषित रेखा नहीं है।

• यह प्राकृतिक रेशम से सस्ता होता हैं, और इसे कई रंगों में रंगा जाता है।

• इसका कपड़ा मुलायम होता है।

उपयोग:

कपड़े, पर्दे, चादरें।

संबंधित- फसल उत्पादन एवं प्रबंधन के सम्पूर्ण नोट्स पढ़ें

2.नाइलॉन (Nylon)

• इसका निर्माण 1931 में कोयले, जल और वायु के द्वारा किया गया है।

• यह प्रथम पूर्ण रूप से ‘संश्लेषित’ रेशा है।

• यह थोड़ा मजबूत और हल्का होता है।

उपयोग:

रस्सी, पैराशूट, जाल, टूथब्रश।

3.पॉलिएस्टर (Polyester)

• पॉलिएस्टर दो शब्दों में से मिलकर बना होता है, पॉलि + एस्टर।

• यह सरलतापूर्वक धुल जाता है।

• इसे महीन रेशो में खींचा जा सकता है।

• और इसे आसानी से बुना जा सकता है।

उपयोग:

कपड़े, बोतलें।

4.एक्रिलिक (Acrylic)

• यह कृत्रिम/संश्लेषित रेशा होता है, और इनके धागे उन के समान होते हैं।

• यह बहुत सस्ते और टिकाऊ होते है।

उपयोग: 

स्वेटर, शॉल, कंबल।

संश्लेषित रेशो के गुणधर्म

 

लाभ

• यह बहुत आसानी से धूल जाते हैं।

• यह जल्दी सुख भी जाते हैं।

• यह अधिक चलाऊ भी होते हैं।

• इसकी कीमत भी कम होती है।

• और यह आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं।

हानियाँ 

• यह पसीना नहीं सुखते हैं।

• यह शरीर से चिपकने लगते है।

• और यह जल्दी आग पकड़ लेते है।

संबंधित- सूक्ष्मजीव: मित्र एवं शत्रु के महत्वपूर्ण नोट्स

प्लास्टिक (Plastic)

यह एक मानव निर्मित (कृत्रिम) पदार्थ है, जिसे हम दूसरे आकार में आसानी से परिवर्तित कर सकते हैं।

• संश्लेषित रेशे कि तरह अनेक इकाइयाँ मिलकर बहुलक का निर्माण करती है।

• प्लास्टिक भी एक प्रकार का बहुलक है।

• यह दो व्यवस्थाओं से मिलकर बनता है।

(1) रैखीय 

(2) तिर्यक वृध्द 

• प्लास्टिक को मनचाहे आकार में ढाला जा सकता है।

• इसका पुनः चक्रण व पुन उपयोग किया जा सकता है।

• इसे पतली चद्दरों में बदला जा सकता है, और लंबे तार भी बनाए जा सकते है।

पॉलीथिन 

• पॉलीथिन (पॉली+एथिन) भी एक प्रकार का प्लास्टिक है, इससे बनाई जाती है।

प्लास्टिक के प्रकार 

प्लास्टिक दो प्रकार के होते है।

1.थर्मोप्लास्टिक 

• ये गर्म करने पर पिघल जाते है।

• इसे पिघला कर अपने मन चाहे आकर दिया जा

सकता है। 

उदाहरण: 

पॉलीथिन, PVC

2.थर्मोसेटिंग प्लास्टिक 

• ये गर्म करने पर पिघलता नहीं है।

• इसे अपनी मन चाहे आकर में बदला नहीं जा सकता है।

उदाहरण:

बैकेलाइट, मेलामाइन 

बैकेलाइट 

• बिजली के स्विच बनाने में।

• रसोई बर्तन के हथ्ये बनाने में।

• यह ऊष्मा और विद्युत के कुचालक होते है।

• इसमें ऊष्मा और विद्युत प्रभावित नहीं होती है।

मेलामाइन 

• यह एक मजबुत होती है।

• इसका उपयोग प्लास्टिक के बर्तन आदि बनाने में किया जाता है।

• गर्म खाना डालने पर पिघलता नहीं है।

संबंधित- संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक अध्याय के नोट्स

विकल्प के रूप में प्लास्टिक 

प्लास्टिक का वजन हल्का, कम कीमत, अच्छा सामर्थ्य और उपयोग में आसान होने के कारण दैनिक जीवन में अधिक उपयोग किया जाता है।

•खाद्य पदार्थों के संचयन में।

• फर्नीचर में।

• सजावटी वस्तुओं में।

• वाहनों के पार्ट्स बनाने में।

प्लास्टिक के गुण 

• यह अनभिक्रियाशील है।

• जल और वायु से अभिक्रिया नहीं करते है।

• प्लास्टिक हल्का, प्रबल और चिरस्थायी है।

• प्लास्टिक ऊष्मा और विद्युत का कुचालक है।

प्लास्टिक और पर्यावरण 

• वे पदार्थ जो प्राकृतिक प्रक्रिया (जीवाणुओं द्वारा अपघटन) द्वारा अपघटित हो जाते हैं, ‘जैव निम्नीकरणीय पदार्थ’ कहलाता है।

• वे पदार्थ जो प्राकृतिक प्रक्रिया से सरलता से विघटित नहीं होते हैं, ‘अजैविक निम्नीकरणीय पदार्थ’ कहलाता है।

• प्लास्टिक आसानी से अपघटित नहीं होता।

• जलने समय विशेली गैस उत्पन्न करता है।

• पर्यावरण प्रदूषण करता है।

महत्त्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर 

1. संश्लेषित रेशे क्या है?

उत्तर- एसी रेशे जो मानव/कृत्रिम द्वारा बनाई गई हो तो इस प्रकार की रेशो को संश्लेषित रेशे कहते है।

उदाहरण- नायलॉन, रेयान, पॉलिएस्टर। 

2. संश्लेषित रेशो के कितने प्रकार होते है?

उत्तर- संश्लेषित रेशो के 4 प्रकार होते है-

1. रेयॉन (Rayon)

2. नाइलॉन (Nylon)

3. पॉलिस्टर (Polyester)

4. एक्रिलिक (Acrylic)

3. बहुलक क्या है?

उत्तर- अनेक प्रकार की छोटी- छोटी इकाइयाँ मिलकर एक बड़ी इकाई का निर्माण करते है, उसे ‘बहुलक’ कहते हैं।

4. नाइलॉन का उपयोग कहा होता है?

उत्तर- नाइलॉन का उपयोग जुराब, रस्से, दाँत साफ़ करने का ब्रश, पैराशूट, पर्दे, तम्बू आदि में इसका उपयोग किया जाता है।

5. संश्लेषित रेशों के गुणधर्म बताइए?

उत्तर- • यह बहुत आसानी से धूल जाते हैं।

• यह जल्दी सुख भी जाते हैं।

• यह अधिक चलाऊ भी होते हैं।

• इसकी कीमत भी कम होती है।

• और यह आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं।

6. रेयॉन को कृत्रिम रेशम क्यो कहा जाता है?

उत्तर- यह रेशा देखने में और महसूस करने में रेशम जैसा होता है, इसलिए इसे कृत्रिम रेशा कहा जाता है।

संबंधित- पदार्थ: धातु एवं अधातु के सम्पूर्ण नोट्स

7. थर्मोप्लास्टिक किसे कहते हैं?

उत्तर- ऐसी प्लास्टिक जिसे हम गर्म करके आकर में परिवर्तित कर सकते हैं, उसे ‘थर्मोप्लास्टिक’ कहते हैं।

उदाहरण- पॉलिथिन, PVC आदि।

8. प्लास्टिक के गुण बताइए?

उत्तर- • यह अनभिक्रियाशील है।

• जय और वायु से अभिक्रिया नहीं करते है।

• प्लास्टिक हल्का, प्रबल और चिरस्थायी है।

• प्लास्टिक ऊष्मा और विद्युत का कुचालक है।

9. जैव निम्नीकरण किसे कहते हैं?

उत्तर- वे पदार्थ जो प्राकृतिक प्रक्रिया (जीवाणुओं द्वारा अपघटन) द्वारा अपघटित हो जाते है, उसे ‘जैव निम्नीकरण पदार्थ’ कहते हैं।

MCQ 

1. इनमें से संश्लेषित रेशा है?

(अ) सूती 

(ब) रेशमी 

(स) नाइलॉन 

(द) ऊन 

उत्तर- (स) नाइलॉन 

2. रेयॉन का स्त्रोत है?

(अ) ऊन

(ब) काष्ठ लुगदी 

(स) PET 

(द) रेशम 

उत्तर- (ब) काष्ठ लुगदी 

3. निम्न में से प्रथम पूर्ण रूप से संश्लेषित रेशा है –

(अ) रेशम 

(ब) नाइलॉन 

(स) रेयॉन

(द) पॉलिएस्टर 

उत्तर- (ब) नाइलॉन 

4. बिजली के स्विच बनाने में किसका उपयोग किया जाता हैं?

(अ) मेलामाइन 

(ब) माइक्रोवेव 

(स) बैकलाइट 

(द) थर्मोप्लास्टिक 

उत्तर- (स) बैकलाइट 

5. प्लास्टिक एक-

(अ) बहुलक 

(ब) एकीय 

(स) द्वितीय 

(द) इनमें से कोई नहीं 

उत्तर- (अ) बहुलक 

‘संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक’ अध्याय में हमनें परिभाषाओं, प्रकारों और आवश्यक प्रश्न-उत्तर को पढ़ा और समझा। हम आशा करते है, आपको इन नोट्स से परीक्षा में मदद मिलें।

यह भी पढ़ें

कोयला और पेट्रोलियम अध्याय के महत्वपूर्ण बिंदु

दहन और ज्वाला के सरल नोट्स

पौधों एवं जंतुओं का संरक्षण – सम्पूर्ण अध्ययन सामग्री

कोशिका – संरचना एवं कार्य के सम्पूर्ण नोट्स

जंतुओं में जनन के महत्वपूर्ण नोट्स & प्रश्न-उत्तर

किशोरावस्था क्या है? सम्पूर्ण जानकारी

• ऐसे नए Updates के लिए FOLLOW करें- WhatsApp / Telegram 

Scroll to Top