Delhi High Court SPA & PA Recruitment 2026: कैसे भरें फॉर्म, क्या है योग्यता, आयु सीमा, Shorthand Typing Speed और Selection Process?

क्या आप भी Delhi High Court SPA & PA Online Form 2026 को लेकर “क्या मैं योग्य हूँ?”, “शॉर्टहैंड और टाइपिंग स्पीड कितनी चाहिए?” और “ऑनलाइन फॉर्म भरते समय कोई गलती तो नहीं हो जाएगी?” जैसे सवालों को लेकर परेशान हैं? तो इस आर्टिकल के बाद आपको आधी-अधूरी जानकारी के लिए अलग-अलग जगह जाने की जरूरत नहीं है। इस लेख में हम दिल्ली उच्च न्यायालय की Senior Personal Assistant (SPA) और Personal Assistant (PA) भर्ती 2026 से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा, शॉर्टहैंड एवं टाइपिंग स्पीड, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को आसान भाषा में समझेंगे।
साथ ही, आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और फॉर्म से जुड़ी जरूरी जानकारी क्या है, यह भी जानेंगे।

Delhi High Court SPA & PA Recruitment 2026:Delhi High Court SPA & PA Recruitment 2026: Overview

दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर वरिष्ठ निजी सहायक (SPA) और निजी सहायक (PA) पदों के लिए कुल 150 वैकेंसी की अधिसूचना जारी करी है। आयु सीमा कि बात करें तो अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी 2026 को 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए, हालांकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2026 है।

विवरणजानकारी
भर्ती संस्था का नाम दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court)
पद का नाम वरिष्ठ निजी सहायक (SPA) और निजी सहायक (PA)
कुल पद150
वरिष्ठ निजी सहायक (SPA) पद117
निजी सहायक पद33
आवेदन माध्यम ऑनलाइन
आवेदन शुरू दिनांक15 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि5 अक्टूबर 2026
सुधार विंडो12 से 14 अक्टूबर 2026
नौकरी का स्थानदिल्ली
आधिकारिक वेबसाइटdelhihighcourt.nic.in

RRB Technician 2026 की Best Hindi Books यहाँ देखें

Delhi High Court SPA & PA Vacancy 2026: पदों का विवरण

दिल्ली उच्च न्यायालय आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक SPA और PA पदों के लिए कुल 150 वैकेंसी हैं, जिनमें से वरिष्ठ निजी सहायक (SPA) पद के लिए 117 वैकेंसी और निजी सहायक पद के लिए 33 वैकेंसी दिए गए हैं।
नीचे हमने दो अलग-अलग सारणी के माध्यम से दोनों पदों के लिए कैटगरी वाइज वैकेंसी दी है:

पदों का नाम पदों की संख्यास्तर
वरिष्ठ निजी सहायक117लेवल 8
निजी सहायक33लेवल 7
कुल 1507th CPC

Delhi High Court SPA & PA Eligibility Criteria 2026

Delhi High Court SPA & PA Recruitment 2026 में आवेदन करने से पहले भर्ती के उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए।
दोनों पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री के साथ-साथ कुछ अन्य जरूरी योग्यताएं भी निर्धारित की गई है, जिनकी जानकारी आप नीचे देख सकते हैं-

1. Educational Qualification

SPA और PA दोनों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

अगर कोई उम्मीदवार स्नातक के अंतिम साल में है, तो उसका 05 अक्टूबर 2026 तक घोषित हो जाना चाहिए। नोटिफिकेशन के अनुसार Educational Qualification Application की Closing Date तक पूरी होनी चाहिए।

2. Computer Knowledge

SPA & PA के उम्मीदवार यानी आपको कंप्यूटर का अच्छा Working Knowledge होना चाहिए। इसके साथ कंप्यूटर पर में निर्धारित Typing Speed भी पूरी हो करनी चाहिए होगी।

3. Other Eligibility

मान्यता प्राप्त

उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त University/Institution से होनी चाहिए।

Final Result कि शर्त

भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार की आवश्यक शैक्षणिक की योग्यता पूरी चाहिए और Final Result घोषित हो चुका होना चाहिए।

SPA और PA के लिए अलग-अलग आवेदन

अधिसूचना के अनुसार अगर कोई candidate SPA और PA दोनों पदों के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उसे दो अलग-अलग applications submit करनी होंगी और दोनों applications के लिए अलग-अलग prescribed fee देनी होगी।

Offline Application

इस भर्ती के लिए केवल निर्धारित online application process के माध्यम से आवेदन करना होगा। Offline form स्वीकार नहीं किया जाएगा।

हर नई भर्ती के तुरंत अपडेट्स आपको नीचे दिये गए Group पर मिलेंगे।

SPA & PA के लिए Shorthand और Typing Speed कितनी होनी चाहिए?

दिल्ली हाई कोर्ट ने अपनी अधिसूचना में वरिष्ठ निजी सहायक (SPA) और निजी सहायक (PA) पदों के लिए Shorthand यानी उम्मीदवार की तेज गति से बोले गए शब्दों को Shorthand में लिखने की क्षमता देखी जाती है, जबकि Typing Test में Computer पर निर्धारित गति से अंग्रेजी में टाइपिंग करनी होती है। दोनों पदों के लिए निर्धारित Speed अलग-अलग हैं। इसलिए उम्मीदवार को आवेदन करने से पहले इन requirements को जरूर समझना चाहिए।
नीचे दी गई सारणी में आप Shorthand और Computer Typing Speed को देख सकते हैं।

पदEnglish Typing SpeedEnglish Shorthand Test
वरिष्ठ निजी सहायक40 WPM110 WPM
निजी सहायक40 WPM100 WPM

Delhi High Court SPA & PA Age Limit 2026

दिल्ली हाई कोर्ट ने वरिष्ठ निजी सहायक (SPA) और निजी सहायक (PA) 2026 भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा पद के अनुसार निर्धारित की है। 01 जनवरी 2026 को की जाने वाली गणना से उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 32 वर्ष होनी चाहिए। DHC ने अपनी अधिसूचना में उम्मीदवार की जन्मतिथि भी स्पष्ट की है, की उम्मीदवार का जन्म 02 जनवरी 1994 से पहले और 01 जनवरी 2008 के बाद नहीं होना चाहिए।

विवरण आयु सीमा
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु32 वर्ष
आयु की गणना01 जनवरी 2026
जन्मतिथि02 जनवरी 1994 से 01 जनवरी 2008 के बीच

नोट: आयु निर्धारित करने के लिए Matriculation/Secondary Examination Certificate, Mark-Sheet या समकक्ष प्रमाण-पत्र में दर्ज जन्मतिथि को मान्य माना जाएगा।

Category – Wise Age Relaxation

दिल्ली हाई कोर्ट ने SPA & PA पदों के लिए Reserved / Special Categories को Upper Age Limit में अलग-अलग छूट दी हैं।
नीचे आप सारणी में देख सकते हैं।

CategoryUpper Age Limit में छूट
SC / ST5 वर्ष
OBC-NCL3 वर्ष
PwBD – General / EWS10 वर्ष
PwBD – OBC13 वर्ष
PwBD – SC / ST15 वर्ष
Ex-Servicemen (ESM)3 वर्ष*

नोट: दिल्ली हाई कोर्ट SPA & PA अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली हाई कोर्ट में पहले से Regular Service कर रहे कर्मचारियों के लिए Upper Age Limit में विशेष प्रावधान है। ऐसे कर्मचारियों पर सामान्य 32 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा लागू नहीं होती, बशर्ते वे निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करते हों।

SPA & PA Recruitment 2026 की आधिकारिक अधिसूचना देखने के लिए क्लिक करें।

Delhi High Court SPA & PA Selection Process 2026

दिल्ली हाई कोर्ट वरिष्ठ निजी सहायक (SPA) और निजी सहायक (PA) भर्ती के उम्मीदवारों का चयन 4 चरणों के माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवारों का पहले चरण में English Typing Test होगा, जो चयन प्रक्रिया का पहला भाग है। दूसरे चरण में English Shorthand Test, तीसरे चरण में Main Descriptive Examination और अंतिम चरण में Interview होगा।
नीचे हमनें इन चारों चरणों का विवरण बारी-बारी से दिया है।

Delhi High Court SPA & PA Selection Process 2026: चयन प्रक्रिया के 4 चरण

चरण I: English Typing Test

  • Computer पर 10 मिनट का Typing Test होगा
  • न्यूनतम 40 WPM की English Typing Speed
  • Typing Speed की गणना Characters with Space के आधार पर होगी।
  • कुल Typed Words के 3% तक Mistakesकी अनुमति होगी।
  • यह चरण Qualifying Nature का होगा।
  • इस चरण केअंक Final Merit में नहीं जोड़े जाएंगे।
  • चरण I में सफल उम्मीदवार ही चरण II में शामिल होंगे।

चरण II: English Shorthand Test

पदShorthand SpeedDictationTranscriptionMarks
वरिष्ठ निजी सहायक110 WPM5 मिनट / 550 शब्द45 मिनट120 Marks
निजी सहायक100 WPM5 मिनट / 500 शब्द45 मिनट110 Marks
  • चरण I के प्रत्येक सफल उम्मीदवार को 2 Shorthand Tests में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
  • दोनों में से Best Scoreको माना जाता है।
  • चरण II में सफल उम्मीदवार ही चरण III में शामिल होंगे।

चरण III: Main (Descriptive) Examination

  • कुल अंक: 100 Marks
  • कुल समय; 120 मिनट
  • Essay — 250 शब्द , 40 अंक
  • Letter Writing — 15 अंक
  • Grammar & Comprehension Passage — 25 अंक
  • Hindi से English Translation — 10 अंक
  • English से Hindi Translation — 10 अंक
  • General Category के लिए न्यूनतम 50 अंक (50%)
  • Reserved Category सहित PwBD के लिए न्यूनतम 45 अंक (45%)

चरण IV: Interview

  • कुल अंक: 15 Marks
  • Interview में कोई न्यूनतम Qualifying Marks निर्धारित नहीं हैं।

Final Merit

  • Final Merit में उम्मीदवारों के चरण II (Shorthand Test) + चरण III (Main Descriptive Examination) + चरण IV (Interview) के अंक जोड़े जाएंगे।
  • चरण I (English Typing Test) केवल Qualifying Stage है।

Delhi High Court SPA & PA Online Form 2026: आवेदन कैसे करें?

SPA और PA भर्ती का ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदक द्वारा की जाने वाली छोटी से छोटी गलती भी फॉर्म को रद्द करवा सकती है। फार्म रद्द होने से परीक्षा के लिए की जाने वाली तैयारी भी बेकार जा सकती हैं। इसलिए सभी आवेदक नीचे दी गई चरण दर चरण ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को फॉलो करके आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप अधिसूचना को देख सकते हैं।

चरण 1. उम्मीदवार सबसे पहले दिल्ली हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

चरण 2. वेबसाइट में Recruitment / Job Openings सेक्शन खोलें।

चरण 3. Recruitment में Senior Personal Assistant & Personal Assistant Examination 2026 कि लिंक ढूंढ कर खोल लें।

चरण 4. नए आवेदक ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर रजिस्ट्रेशन या एप्लीकेशन नंबर सुरक्षित रख ले।

चरण 5. अब उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल्स, जन्म दिनांक, एजुकेशन क्वालीफिकेशन और कैटेगरी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी ध्यानपूर्वक भरे।

चरण 6. उम्मीदवार पासपोर्ट साइज कलर फोटो अपलोड करें, जिसकी साइज JPEG Format में 100KB से 200 KB के बीच और लगभग 3 महीने से ज्यादा पुरानी फोटो न अपलोड करें।

चरण 7. लाइव फोटो प्रक्रिया में उम्मीदवार अपने साफ चेहरे की लाइव फोटो अपलोड करें।

चरण 8. अपने बाएं हाथ के अंगूठे कि छाप JPEG Format में अपलोड करें, जिसका साइज 50KB से 200KB के बीच होना चाहिए।

चरण 9. उम्मीदवार अपना एकदम साफ Scan किया हुआ सिग्नेचर अपलोड करें। सिग्नेचर फॉर्मेट 50KB से 150KB के बीच होना चाहिए।

चरण 10. सबमिट करने के से पहले अपने पूरे एप्लीकेशन फॉर्म में नाम, DOB, Category और दूसरी डिटेल भी चेक कर लें।

चरण 11. अब अपनी कैटेगरी के अनुसार Application Fee Online तरीकों Payment, UPI, Net Banking, Credit Card अथवा Debit Card से जमा करें।


चरण 12. भुगतान प्रक्रिया पूर्ण होने पर उम्मीदवार Application Successful कि प्रिंट अपने पास सुरक्षित रख लें।

Delhi High Court SPA & PA के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

कुछ जरूरी बातें

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2026 रात 11:00 तक है।
उम्मीदवार अंतिम तिथि के पहले ही आवेदन सबमिट कर देवें आखिरी समय में Technical Issues या अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

ऑनलाइन एप्लीकेशन सबमिट होने के बाद सुधार करने की सुविधा 12 अक्टूबर 2026 से 14 अक्टूबर 2026 तक रहेगी।

ध्यान दें: नाम, कैटिगरी, जन्म दिनांक और मोबाइल नंबर में सुधार की अनुमति नहीं है।

Delhi High Court SPA & PA Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. दिल्ली हाईकोर्ट SPA और PA भर्ती 2026 के लिए कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती के तहत कुल 150 रिक्तियां हैं। इसमें सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) के 117 पद और पर्सनल असिस्टेंट (PA) के 33 पद शामिल हैं।

Q2. ऑनलाइन आवेदन करने की महत्वपूर्ण तारीखें क्या हैं?

आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 (रात 11:00 बजे तक) है।

Q3. इन पदों के लिए आयु सीमा (Age Limit) क्या है?

आवेदक की उम्र 1 जनवरी 2026 तक 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

Q4. शैक्षणिक योग्यता और शॉर्टहैंड/टाइपिंग स्पीड क्या चाहिए?

• उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।

• SPA के लिए: अंग्रेजी शॉर्टहैंड स्पीड 110 शब्द प्रति मिनट (w.p.m.)।

• PA के लिए: अंग्रेजी शॉर्टहैंड स्पीड 100 शब्द प्रति मिनट (w.p.m.)।

• दोनों पदों के लिए अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट (w.p.m.) कंप्यूटर पर होनी चाहिए।

Q5. आवेदन शुल्क (Application Fee) कितना है?

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस (General/OBC/EWS) वर्ग के लिए शुल्क ₹1500/- तथा एससी, एसटी, पीएच और एक्स-सर्विसमैन (SC/ST/PH/ExSM) के लिए ₹1300/- है।

Q6. क्या मैं SPA और PA दोनों पदों के लिए एक ही फॉर्म से आवेदन कर सकता हूँ?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top