कक्षा 8 विज्ञान पाठ 2 सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु

सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु” अध्याय हमें अपने आस-पास के वातावरण में प्रजनित सभी प्रकार के सूक्ष्मजीवों के बारे में अध्ययन कराता है। यह अध्याय सूक्ष्मजीवों में मित्र एवं शत्रु को दर्शाता हैं। इसमें हम जानेंगे कि सूक्ष्मजीव क्या हैं? इसके प्रकार कौन- कोनसे है? और इसके लाभो और हनियों को जानेंगे। आइये जानते है, हमें किस-किस वातावरण का उपयोग करना चाहिए और किसका नहीं।

मुख्य बिंदु

• सूक्ष्मजीव बहुत छोटे होते है, ये खुली आँखों से नहीं दिखाई देते।

• यह सभी प्रकार के वातावरण में रह सकते है।

• सूक्ष्मजीवों में बैक्टेरिया, कवक, प्रोटोजोआ और कुछ शैवाल शामिल है।

• वायरस अन्य सूक्ष्मजीवों से काफी भिन्न होते है।

• वायरस केवल बेजुबान जीव की कोशिकाओ के अंदर ही प्रजनन करते है।

सूक्ष्मजीव क्या होते हैं?

वे छोटे (सूक्ष्म) जीव जिनको हम अपनी नग्न (खुली) आखों से नहीं देख सकते, उन्हें ‘सूक्ष्मजीव’ कहा जाता है।

• ऐसे जीवो को देखने के लिए सूक्ष्मदर्शी (माइक्रोस्कोप) 

जैसे यंत्र कि आवश्यकता होती हैं।

• ये हवा, पानी और मिट्टी हमारे शरीर के अंदर और अत्यधिक गर्म ठंडे वातावरण में जीवित रह सकते है।

• ये एककोशिकीय या बहुकोशिकीय दोनों मै आते है।

• ये हमारे लिए मित्र (फ़ायदेमंद) और शत्रु (नुकसानदेह) दोनों में आते है।

सूक्ष्मजीव के प्रकार

सूक्ष्मजीव के मुख्य 5 प्रकार होते हैं

1. जीवाणु (Bacteria)

• ये एककोशिकीय जीव होते है।

• इनका आकार गोलाकारपी, छड़ या सर्पिल होते है।

2.कवक (Fungi)

• ये एककोशिकीय या बहुकोशिकीय जीव होते है।

• यह सड़ी-गली वस्तुओं से उत्पन्न होते है।

• इनको यीस्ट में भी गिना जाता है।

3.प्रोटोजोआ (Protozoa)

• ये जीवाणु की तरह एककोशिकीय जीव होते है।

• यह जंतुओं के समान व्यवहार करते है। 

जैसे : अमीबा 

4. शैवाल (Algae)

• ये स्वपोषी होते हैं, अर्थात् इनमे क्लोरोफिल होता है।

5 विषाणु (Virus)

• ये सबसे छोटे सूक्ष्मजीव होते है। 

• यह जीवित कोशिका के अंदर ही प्रजनन करते है।

संबंधित – फसल उत्पादन एवं प्रबंधन के सम्पूर्ण नोट्स पढ़ें

मित्र सूक्ष्मजीव 

• कुछ सूक्ष्मजीव मित्र के रूप में भी प्रजनन करते है।

जैसे- 

• लेक्टोबेसिलस नामक जीवाणु दूध को दही में बदल देता है।

• पनीर, आचार जैसे कई अन्य खाद्य पदार्थों में बैक्टीरिया सूक्ष्मजीव शामिल हैं।

• अल्कोहल से एसिटिक एसिड के उत्पादन के लिए एसिटोबेक्टर एसिटि बैक्टीरिया का उपयोग किया जाता है।

• कृषि कि मिट्टी में रायजोबियम नामक जीवाणु नाइट्रोजन गैस को बढ़ाता हैं।

• केक और ब्रेड बनाने में यीस्ट (खमीर) का उपयोग किया जाता है।

• दवाइयां बनाने में ‘एंटीबायोटिक’ नामक सूक्ष्मजीव का उपयोग किया जाता है।

• हवा से वायुमंडलीय नाइट्रोजन को मिट्टी में स्थिर रखते है, और मिट्टी की उर्वरता बढ़ा सकते हैं।

• कुछ सूक्ष्मजीव मृत पौधों और जानवरों, जैसे- जैविक कचरे को सरल पदार्थों में विघटित करते है, और पर्यावरण को साफ़ करते हैं।

शत्रु सूक्ष्मजीव

• रोग पैदा करने वाले सूक्ष्मजीव को रोगजनक कहा जाता है।

• सर्दी इन्फ्लूएंजा (फ्लू) और अधिकांश ख़ासी जैसी सामान्य बीमारिया वायरस के कारण होती है।

• पोलियो और चिकनपॉक्स जैसी गंभीर बीमारियां वायरस के कारण होती हैं।

• पेचिश और मलेरिया जैसे रोग प्रोटोजोआ के कारण होते है।

• टाइफ़ाइड और तपेदिक (टीबी) बैक्टीरिया के कारण होते है।

• मवेशियों में खूर और मुँह की बिमारी एक वायरस के कारण होती है।

संबंधित- संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक अध्याय के नोट्स

सूक्ष्मजीव के कारण होने वाली कुछ बीमारियाँ शारणी में-

रोग (बीमारी)सूक्ष्मजीव का प्रकार सूक्ष्मजीव फैलने वाले रोग
हैजाबैक्टीरियाVibrio cholerae दूषित पानी और भजन
टाइफाइडबैक्टीरियाSalmunella Typhi दूषित भोजन
तपेदिक (TB)बैक्टीरियाMycobacterium Tuberculosisहवा
मलेरिया प्रोटोजोआPlasmodiumमच्छर
अमीबायसिस प्रोटोजोआEntamoeba Histolytica दूषित पानी
सर्दी-जुकाम वायरसRhinovirus
डेंगू वायरसDengue Virusमच्छर
पोलियो वायरसPolio Virus दूषित भोजन और पानी
दादफफूंदFungus
खान फफूंदFungusसंक्रमित व्यक्ति के संपर्क से

खाद्य विषाक्तता 

• हमारे भोजन पर पनपने वाले सूक्ष्मजीव कभी- कभी विषाक्तता पैदा करते हैं!

• ये भोजन को जहरीला बना देता है, और गम्भीर बीमारी या मौत तक का कारण है। 

खाद्य संरक्षण 

• सूक्ष्मजीवों की वृद्धि के लिए नमक, चीनी, खाद्य तेल और सिरका आमतौर पर उपयोग किए जाने वाले सामान्य रसायन है। इसलिए इन्हें ‘परिरक्षक’ कहा गया है।

दूध का पाश्चुरीकरण

• दूध को 15 सेकंड के लिए 72°C तक गर्म करना ।

• अचानक ठंडा करके संग्रहित करना।

• यह गतिविधि ‘पाश्चुरीकरण’ कहलाती है।

नाइट्रोजन चक्र 

वह प्रकिया (चक्र) जिसके द्वारा वायुमंडल में नाइट्रोजन की मात्रा स्थिर रहती है, ‘नाइट्रोजन चक्र’ कहलाता’ है।

मिट्टी में मौजूद रायजोबियम और नीले- हरे शैवाल जैसे कुछ अन्य बैक्टीरिया नाइट्रोजन यौगिकों को नाइट्रोजन गैसे में बदल देते हैं।

एंटीबायोटिक 

• यह दवाई है।

• यह रोग पैदा करने वाले सूक्षजीवों को मारती है, या उनकी वृद्धि को रोकती है।

बैक्टीरिया 

• यह एक सूक्ष्मजीव है, जो एककोशिकीय है।

• इन्हें केवल माइक्रोस्कोप (सूक्ष्मदर्शी) से देखा जा सकता है।

• इनकी कोशिकाएँ आदिम प्रकार की होती है।

 वाहक

• ये जीव होते है। 

• ये रोगजनक को रोगग्रस्त व्यक्ति से स्वस्थ व्यक्ति तक ले जाते है। उदाहरण- मादा एनोफ़िलिज मच्छर 

संचारी रोग 

• यह सूक्ष्मजीवी रोग है।

• यह संकलित व्यक्ति से हवा, पानी, भोजन या शारीरिक संपर्क के माध्यम से फैल जाते है।

 किण्वन

• यह अवायवीय प्रकिया है।

• ख़मीर द्वारा चीनी को अल्कोहल में बदलने की प्रक्रिया  ‘किण्वन’ कहलाती है।

 लेक्टोबेसिलस

• ये बैक्टीरिया सूक्ष्मजीव है।

• यह दूध को दही मैं परिवर्तित करता है।

संबंधित- पदार्थ: धातु एवं अधातु के सम्पूर्ण नोट्स

नाइट्रोजन स्थिरकरण 

वायुमंडलीय नाइट्रोजन को उसके उपयोगी रूपों में परिवर्तित करने कि प्रक्रिया ‘नाइट्रोजन स्थिरीकरण’ कहलाता है।

रोगजनक

रोग पैदा करने वाले सूक्ष्मजीवों को ‘रोगजनक’ कहा जाता है।

संरक्षण

सूक्षजीवों की क्रिया से भोजन को ख़राब होने से बचाना  ‘खाद्य संरक्षण’ कहा जाता है।

राइजोबियम

• यह एक जीवाणु है।

• यह फलदार पौधों की जड़ की गठों में रहता है।

• इससे नाइट्रोजन स्थिरीकरण में सहायक मिलती है।

वैक्सीन

वह पदार्थ जो शरीर को अपनी सुरक्षा विकसित करने के लिए (एंटीबाडी का उत्पादन करते है) इंजेक्ट किया जाता है, ‘वैक्सीन’ कहा जाता है।

वायरस

• यह केवल अन्य जीवित कोषिकाओं के अंदर ही जीवित रहते है।

• इन्हें सजीव के बीच निर्जीव के बीच जोड़ने वाली कड़ी माना जाता है।

संबंधित- कोयला और पेट्रोलियम अध्याय के महत्वपूर्ण बिंदु

महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर 

1. सूक्ष्मजीव क्या है?

उत्तर- वे छोटे (सूक्ष्म) जीव जिनको हम अपनी नग्न (खुली) आँखों से नहीं देख सकते हैं, वे ‘सूक्ष्मजीव’ कहलाते है। 

2. सूक्ष्मजीव कितने प्रकार के होते है?

उत्तर- सूक्ष्मजीव 5 प्रकार के होते है, जो निम्न है-

1)जीवाणु 

2)कवक 

3)प्रोटोजोआ 

4)शैवाल 

5)विषाणु 

3. एककोशिकीय सूक्ष्मजीव कौन- कोनसे है?

उत्तर- जीवाणु और प्रोटोजोआ दोनों एककोशिकीय सूक्ष्मजीव हैं। 

4. रोगजनक किसे कहते है?

उत्तर- रोग पैदा करने वाले सूक्ष्मजीवों को ‘रोगजनक’

कहते हैं।

5. सूक्ष्मजीव हमारे मित्र हैं, कैसे?

उत्तर- कुछ सूक्ष्मजीव मित्र के रूप में प्रजनन करते है। जैसे-

• सूक्ष्मजीव हवा द्वारा वायुमंडल नाइट्रोजन को मिट्टी में स्थिर रखता है, और मिट्टी कि उर्वरता को बढ़ाते है।

• कुछ सूक्ष्मजीव मृत पौधों और जानवरों जैसे जैविक कचरे को सरल पदार्थो में विघटित करते है, और साफ़ करते हैं। 

6. पाश्चुरीकरण किसे कहते हैं?

उत्तर- दूध को 15 सेकंड के लिए 72°C तक गर्म करके अचानक ठंडा करके संग्रहित करना ‘पाश्चुरीकरण’ कहलाता हैं। 

7. नाइट्रोजन चक्र क्या है?

उत्तर- वह प्रक्रिया (चक्र) जिसके द्वारा वायुमंडल में नाइट्रोजन की मात्रा स्थिर रहती है, ‘नाइट्रोजन चक्र’ कहलाता हैं। 

8. संचारी रोग किसे कहते हैं?

उत्तर- ऐसा सूक्ष्मजीवी रोग जो संक्रमित व्यक्ति से स्वस्थ व्यक्ति में हवा, पानी, भोजन या शारीरिक सम्पर्क आने से फैल जाते है, ‘संचारी रोग’ कहलाते हैं। 

9. किण्वन किसे कहते हैं?

उत्तर- ऐसी जैव- रासायनिक प्रक्रिया जिसमे यीस्ट (खमीर) और बैक्टीरिया हवा की अनुपस्थिति में चीनी (शर्करा) को अल्कोहल में बदलना ‘किण्वन’ कहलाता हैं। 

10. वाहक किसे कहते हैं?

उत्तर- ऐसे जीव जो रोगजनक को रोगग्रस्त व्यक्ति से स्वस्थ व्यक्ति तक ले जाते है, ‘वाहक’ कहलाते हैं। 

11. वैक्सीन क्या है?

उत्तर- वह पदार्थ जो शरीर को अपनी सुरक्षा विकसित करने के लिए (एंटीबॉडी का उत्पादन करने) इंजेक्ट किया जाता है, वैक्सीन कहलाता हैं। 

संबंधित- दहन और ज्वाला के सरल नोट्स

MCQ 

1. दूध को दही में बदल देता है-

(अ) बेक्टीटिया 

(ब) लेक्टोबेसिलस 

(स) राइजोबियम 

(द) यीस्ट 

उत्तर- (ब) लेक्टोबेसिलस 

2. दवाईयां बनाने में उपयोग किया जाता है-

(अ) रायजोबियम सूक्ष्मजीव 

(ब) बैक्टीरिया सूक्ष्मजीव 

(स) प्रोटोजोआ सूक्ष्मजीव 

(द) एंटीबायोटिक सूक्ष्मजीव

उत्तर- (द) एंटीबायोटिक सूक्ष्मजीव 

3. निम्न में सूक्ष्मजीव नहीं है-

(अ) जीवाणु 

(ब) विषाणु 

(स) टाइफ़ाइड 

(द) शैवाल 

उत्तर- (स) टाइफ़ाइड

4. पाश्चुरीकरण गतिविधि में दूध का कितना °C गर्म करना आवश्यक है-

(अ) 75°C

(ब) 72°C

(स) 71°C

(द) 73°C

उत्तर- 72°C

5. कौनसे सूक्ष्मजीव जीवित कोशिका के अंदर प्रजनन करते है-

(अ) प्रोटोजोआ 

(ब) शैवाल 

(स) विषाणु 

(द) कवक 

उत्तर- (स) विषाणु 

6. हवा से फैलने वाला रोग है-

(अ) टाइफ़ाइट 

(ब) तपेदिक (टीबी)

(स) अ और ब दोनों 

(द) इनमें से कोई नहीं 

उत्तर- (स) अ और ब दोनों

• यह अध्याय यही समाप्त होता हैं। इसमें हमने जाना कि ‘सूक्ष्मजीव’ क्या हैं? इसके प्रकार कौन-कौनसे है। और तो और इसमें हमने सूक्ष्मजीवों को मित्र और शत्रु के रूप में भी जाना हैं। 

• आपके लिए इस प्रकार के परीक्षा में आने योग्य नोट्स हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

• नए Updates के लिए FOLLOW करें- WhatsApp / Telegram 

यह भी पढ़े

पौधों एवं जंतुओं का संरक्षण – सम्पूर्ण अध्ययन सामग्री

कोशिका – संरचना एवं कार्य के सम्पूर्ण नोट्स

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top