अगर आप भी वनरक्षक (Forest Guard) और वनपाल (Forester) परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और इस बार सिलेक्शन पक्का करना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा को पास करने का सबसे बेस्ट तरीका होता है—महत्वपूर्ण प्रश्नों का बार-बार अभ्यास करना। इस विशेष ब्लॉग पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं वनरक्षक और वनपाल परीक्षा के नए सिलेबस पर आधारित 275 अति महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर (MCQs)।
इस पूरे प्रश्न बैंक (Question Bank) को छात्रों की सुविधा के लिए Show/Hide (उत्तर छुपाएं/दिखाएं) फॉर्मेट में तैयार किया गया है, ताकि आप पहले खुद टेस्ट दे सकें और फिर प्रश्न पर क्लिक करके सही उत्तर जान सकें।
इस प्रश्न सेट में आपको क्या-क्या मिलेगा?
राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan GK):
भूगोल, इतिहास, कला और संस्कृति के सबसे ज़्यादा पूछे जाने वाले सवाल।
सामान्य विज्ञान (General Science):
जीव विज्ञान, भौतिकी और रसायन विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न।
वानिकी और पर्यावरण (Forestry & Environment):
वन्यजीव संरक्षण, राष्ट्रीय उद्यान और वनों से जुड़े विशेष प्रश्न।
पिछले वर्षों के प्रश्न (Previous Year Questions):
परीक्षा के पैटर्न को समझने के लिए पुराने पेपर्स के प्रश्न।नीचे दिए गए सभी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी तैयारी का स्तर जांचें। चलिए शुरू करते हैं!
प्रश्न 1. निम्नलिखित में से कौन सा जलशुष्कक (Desiccant – नमी सोखने वाले) का सबसे अच्छा उदाहरण है?
(A) सिलिका जेल
(B) पॉलीस्टाइरीन
(C) सोडियम क्लोराइड
(D) सोडियम कार्बोनेट
उत्तर: सिलिका जेल
प्रश्न 2. हल्दी के किस भाग से हल्दी पाउडर प्राप्त किया जाता है?
(A) सूखे प्रकंद (Rhizome) से
(B) सूखे जड़ से
(C) सीधे फल से
(D) बीज से
उत्तर: सूखे प्रकंद से
प्रश्न 3. कैल्शियम (परमाणु संख्या 20) और आर्गन (परमाणु संख्या 18) दो तत्व हैं, दोनों तत्वों की द्रव्यमान संख्या 40 है। इन तत्वों को कहा जाता है –
(A) आइसोन्यूट्रॉनिक
(B) आइसोक्लोरिक
(C) आइसोबार
(D) आइसोटोप
उत्तर: आइसोबार (Isobar – समभारिक)
प्रश्न 4. मिर्च में तीखापन किसकी उपस्थिति के कारण होता है?
(A) लाइकोपीन
(B) कैप्साइसिन
(C) कैरोटीन
(D) एंथोसायनिन
उत्तर: कैप्साइसिन
प्रश्न 5. पाइरेलियोमीटर (Pyrheliometer) का प्रयोग मापने के लिए किया जाता है –
(A) सूर्य के धब्बे
(B) सौर विकिरण
(C) हवा का तापमान
(D) पौधों का तापमान
उत्तर: सौर विकिरण (Solar Radiation)
प्रश्न 6. निम्नलिखित में से कौन मानव शरीर में एक अवशेषी अंग (Vestigial Organ) है?
(A) अक्ल दाड़
(B) प्लीहा
(C) थाइरॉइड
(D) पित्ताशय
उत्तर: अक्ल दाड़ (Wisdom Tooth)
प्रश्न 7. संचार में प्रयुक्त होने वाला फाइबर ऑप्टिक केबल किसके सिद्धांत पर कार्य करता है?
(A) प्रकाश का नियमित परावर्तन
(B) प्रकाश का विसरित परावर्तन
(C) प्रकाश का अपवर्तन
(D) प्रकाश का पूर्ण आंतरिक परावर्तन
उत्तर: प्रकाश का पूर्ण आंतरिक परावर्तन
प्रश्न 8. उच्च सीटेन संख्या लेकिन निम्न ऑक्टेन संख्या वाला ईंधन निम्न में से किस इंजन के लिए आदर्श है?
(A) पेट्रोल इंजन
(B) डीजल इंजन
(C) स्टीम (भाप) इंजन
(D) हीट (ऊष्मा) इंजन
उत्तर: डीजल इंजन
प्रश्न 9. संवेग (Momentum) का SI मात्रक है –
(A) kgms-1
(B) kgm²s-2
(C) kgms-2
(D) kgm-3
उत्तर: kgms-1
प्रश्न 10. अगस्त 2022 में राजस्थान उच्च न्यायालय का कार्यकारी मुख्य न्यायमूर्ति किसे नियुक्त किया गया है?
(A) न्यायमूर्ति शिंदे संभाजी शिवाजी
(B) न्यायमूर्ति मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव
(C) न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां
(D) न्यायमूर्ति अमजद एहतेशाम सईद
उत्तर: न्यायमूर्ति मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव
प्रश्न 11. राजस्थान सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना, 2022 में संशोधन के तहत वरिष्ठ नागरिक द्वारा ‘सहायक’ ले जाने के लिए उम्र 65 के स्थान पर पढ़ी जानी चाहिए –
(A) 70
(B) 60
(C) 65
(D) 67
उत्तर: 60
प्रश्न 12. जुलाई 2022 में, राजस्थान सरकार ने किस देश की 11 कंपनियों के साथ एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे 1338 करोड़ रुपए का निवेश होगा?
(A) अमेरिका
(B) फ्रांस
(C) उत्तरी कोरिया
(D) जापान
उत्तर: जापान
प्रश्न 13. ‘मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना’ का संबंध है –
(A) कक्षा पहली से 8 वीं तक के बच्चों को गाय के महत्त्व के बारे में बताना
(B) गाय पालकों को प्रोत्साहन देना
(C) कक्षा पहली से 8 वीं तक के बच्चों को हफ्ते में दो बार दूध उपलब्ध करवाना
(D) डेयरी उद्योग में युवाओं को प्रोत्साहित करना
उत्तर: कक्षा पहली से 8 वीं तक के बच्चों को हफ्ते में दो बार दूध उपलब्ध करवाना
प्रश्न 14. जून 2022 में, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किन जिलों के 1-1 राजकीय विद्यालय का नामकरण स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है?
(A) जयपुर व जोधपुर
(B) जोधपुर व डूंगरपुर
(C) बूंदी व टोंक
(D) जयपुर व जैसलमेर
उत्तर: जोधपुर व डूंगरपुर
प्रश्न 15. मार्च 2022 में, आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रमों को संस्कृति मंत्रालय के पोर्टल पर अपलोड करने के मामले में राजस्थान का स्थान है –
(A) सातवां
(B) चौथा
(C) तीसरा
(D) पांचवां
उत्तर: चौथा
प्रश्न 16. मई 2022 में, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने REVP नीति को मंजूरी दे दी है। REVP में E का अर्थ है –
(A) एमिशन
(B) एंप्लॉयमेंट
(C) इलेक्ट्रिक
(D) एंपावरमेंट
उत्तर: इलेक्ट्रिक
प्रश्न 17. हाल ही में राजस्थान के किस स्थान पर भारत सरकार की गोबर-धन योजना के तहत एच.पी.सी.एल. ने गोबर से संपीड़ित बायोगैस परियोजना की शुरुआत की है?
(A) सांचौर, जालौर
(B) हिण्डोली, बूंदी
(C) खेंपुरा, उदयपुर
(D) मथानिया, जोधपुर
उत्तर: सांचौर, जालौर
प्रश्न 18. आर.टी.आई. पोर्टल 2.0 किस आयोग द्वारा लॉन्च किया गया है?
(A) राज्य महिला एवं बाल विकास आयोग
(B) राजस्थान लोक सेवा आयोग
(C) राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग
(D) राज्य सूचना आयोग
उत्तर: राज्य सूचना आयोग
प्रश्न 19. राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री राजस्थान आर्थिक परिवर्तन सलाहकार परिषद् का कार्यकाल कब तक के लिए बढ़ा दिया है?
(A) नवंबर 2022
(B) दिसंबर 2023
(C) सितंबर 2023
(D) जून 2023
उत्तर: दिसंबर 2023
प्रश्न 20. निम्न में से कौन राजस्थान के प्रथम विपक्ष के नेता थे?
(A) जसवंत सिंह
(B) लक्ष्मण सिंह
(C) परसराम मदेरणा
(D) रामनारायण चौधरी
उत्तर: जसवंत सिंह
प्रश्न 21. निम्नलिखित में से कौनसा ग्राम सभा का कार्य नहीं है?
(A) जनजाति कल्याण
(B) ग्रामीण स्वास्थ्य
(C) जल योजना
(D) जनगणना
उत्तर: जनगणना
प्रश्न 22. राजस्थान के मुख्यमंत्री जिनका जन्म अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ था –
(A) मोहनलाल सुखाड़िया
(B) वसुंधरा राजे
(C) जगन्नाथ पहाड़िया
(D) अशोक गहलोत
उत्तर: वसुंधरा राजे
प्रश्न 23. राजस्थान के किस जिले में सबसे अधिक विधानसभा सीटें हैं?
(A) जयपुर
(B) अलवर
(C) जोधपुर
(D) उदयपुर
उत्तर: जयपुर
प्रश्न 24. उदयपुर राज्य का राजस्थान में विलय हुआ था –
(A) 18 मार्च, 1948 को
(B) 18 अप्रैल, 1948 को
(C) 30 मार्च, 1949 को
(D) 30 अप्रैल, 1949 को
उत्तर: 18 अप्रैल, 1948 को
प्रश्न 25. चावण्ड, महाराणा प्रताप की कितने वर्षों तक राजधानी रही?
(A) 15
(B) 20
(C) 12
(D) 16
उत्तर: 12
प्रश्न 26. निमाड़ी उप-बोली है –
(A) शेखावटी की
(B) मेवाड़ी की
(C) बागड़ी की
(D) मालवी की
उत्तर: मालवी की
प्रश्न 27. निम्नलिखित में से कौन सा अभिलेख महाराणा कुम्भा के लेखन पर प्रकाश डालता है?
(A) कीर्ति स्तम्भ प्रशस्ति
(B) जगन्नाथ राय प्रशस्ति
(C) राज प्रशस्ति
(D) राय सिंह प्रशस्ति
उत्तर: कीर्ति स्तम्भ प्रशस्ति
प्रश्न 28. निम्नलिखित में से सत्य कथन है/हैं –
(i) लूनी नदी के किनारे स्थित स्थल बागोर से पशुपालन के अवशेष प्राप्त हुए हैं।
(ii) आहड़ स्थल का संबंध नवपाषाण काल से है।
(iii) कालीबंगा में, दुर्ग तथा निचला नगर दोनों प्राचीर युक्त मिले हैं।
(A) केवल (iii)
(B) केवल (i)
(C) (i) और (ii)
(D) (i) और (iii)
उत्तर: केवल (iii)
प्रश्न 29. गलत युग्म चुनिए (छतरी – स्थल)
(1) 84 खंभों की छतरी – कोटा
(2) ब्राह्मण देवता की छतरी – मण्डोर
(3) मामा भांजा की छतरी – जयपुर
(4) कुंवर पृथ्वीराज की छतरी – कुंभलगढ़
(A) 1 और 2
(B) 1 और 3
(C) 1 और 4
(D) केवल 1
उत्तर: 1 और 3
प्रश्न 30. सुदर्शनगढ़ का किला निम्नलिखित में से किस दुर्ग का अन्य नाम है?
(A) तारागढ़ दुर्ग (बूंदी)
(B) जालौर दुर्ग
(C) नाहरगढ़ दुर्ग (जयपुर)
(D) जयगढ़ दुर्ग (जयपुर)
उत्तर: नाहरगढ़ दुर्ग (जयपुर)
31. ‘भारतीय प्राचीन लिपिमाला’ के प्रसिद्ध लेखक हैं?
(A) गौरीशंकर हीराचन्द ओझा
(B) रामकरण आसोपा
(C) मुनि जिन विजय
(D) विश्वेश्वरनाथ रेऊ
उत्तर: (A) गौरीशंकर हीराचन्द ओझा
32. चारचौमा का शिव मंदिर राजस्थान के किस जिले में अवस्थित है?
(A) कोटा
(B) बूंदी
(C) बारां
(D) झालावाड़
उत्तर: (A) कोटा
33. अधोलिखित युद्धों का सही कालानुक्रम है:
(i) तराईन का प्रथम युद्ध (1191 ई.)
(ii) हल्दीघाटी का युद्ध (1576 ई.)
(iii) दिवेर का युद्ध (1582 ई.)
(iv) गिरि-सुमेल का युद्ध (1544 ई.)
(A) (iii), (i), (ii), (iv)
(B) (i), (iv), (ii), (iii)
(C) (i), (iii), (iv), (ii)
(D) (iii), (ii), (iv), (i)
उत्तर: (B) (i), (iv), (ii), (iii)
34. डूंगजी-जवाहरजी किस जिले के थे?
(A) जयपुर
(B) जोधपुर
(C) सीकर
(D) अजमेर
उत्तर: (C) सीकर
35. ‘मीणा क्षत्रिय सभा’ की स्थापना कब की गई थी?
(A) 1924
(B) 1933
(C) 1944
(D) 1946
उत्तर: (B) 1933
36. राव बीका ने किस वर्ष बीकानेर नगर की स्थापना की?
(A) 1459 ई.
(B) 1488 ई.
(C) 1539 ई.
(D) 1388 ई.
उत्तर: (B) 1488 ई.
37. बेणेश्वर का मेला कब भरता है?
(A) श्रावण पूर्णिमा
(B) वैशाख पूर्णिमा
(C) कार्तिक पूर्णिमा
(D) माघ पूर्णिमा
उत्तर: (D) माघ पूर्णिमा
38. तारा शर्मा निम्न में से किस नृत्य की प्रसिद्ध कलाकार हैं?
(A) भवाई
(B) तेरह ताली
(C) कच्छी घोड़ी
(D) गैर
उत्तर: (A) भवाई
39. विग्रहराज रचित रचना ‘हरकेली’ है –
(A) नाटक
(B) उपन्यास
(C) काव्य
(D) अभिलेख
उत्तर: (A) नाटक
40. लालनाथ जी निम्नलिखित में से किस संप्रदाय के संत थे?
(A) गूदड़ सम्प्रदाय
(B) नौसेना अनुभाग
(C) जसनाथी संप्रदाय
(D) विश्नोई सम्प्रदाय
उत्तर: (C) जसनाथी संप्रदाय
41. बिलाडा का संबंध किस लोक देवी से है?
(A) सकाराई माता
(B) करणी माता
(C) आई माता
(D) जीण माता
उत्तर: (C) आई माता
42. खुंगाली आभूषण शरीर के किस भाग में पहना जाता है?
(A) कमर
(B) हाथ
(C) नाक
(D) गला
उत्तर: (D) गला
43. चित्रकार निसारदीन और साहिबदीन किस चित्रकला शैली से संबंधित थे?
(A) बीकानेर
(B) जयपुर
(C) मेवाड़
(D) बूंदी
उत्तर: (C) मेवाड़
44. पन्ना मीना का कुंड स्थित है –
(A) उदयपुर में
(B) नाथद्वारा में
(C) जयपुर में
(D) जैसलमेर में
उत्तर: (C) जयपुर में
45. राजस्थान की निम्नलिखित में से कौन सी झील रामसर वेटलैंड कन्वेंशन में शामिल है?
(A) जयसमंद
(B) सांभर
(C) आना सागर
(D) पचपदरा
उत्तर: (B) सांभर
46. कौनसा (पुरातात्विक स्थल – नदी) सुमेलित नहीं है?
(A) जोधपुरा – साबी
(B) ओझियाना – खारी
(C) कालीबंगा – घग्गर
(D) बलाथल – कांतली
उत्तर: (D) बलाथल – कांतली
47. किस लोक देवता का मंदिर लूनी नदी के किनारे स्थित है?
(A) पाबूजी
(B) तेजाजी
(C) मल्लीनाथ जी
(D) हड़बूजी
उत्तर: (C) मल्लीनाथ जी
48. ‘रागमाला’ किस शैली का प्रसिद्ध चित्र है?
(A) देवगढ़ शैली
(B) नाथद्वारा शैली
(C) चावण्ड शैली
(D) उदयपुर शैली
उत्तर: (C) चावण्ड शैली
49. ‘आगीबाण’ के सम्पादक
(A) जयनारायण व्यास
(B) हरिभाऊ उपाध्याय
(C) रामनारायण चौधरी
(D) ऋषिदत्त मेहता
उत्तर: (A) जयनारायण व्यास
50. राजस्थान की SDG रिपोर्ट किसके द्वारा जारी की जाती है?
(A) आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय
(B) प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग
(C) जनगणना कार्य निदेशालय
(D) कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग
उत्तर: (A) आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय
51. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की अवधि है
(A) 3 वर्ष
(B) 5 वर्ष
(C) 7 वर्ष
(D) 10 वर्ष
उत्तर: (B) 5 वर्ष
52. भीलों के वस्त्रों के संदर्भ में ‘फेटा’ है
(A) पुरुषों का आभूषण
(B) सिर का वस्त्र (पगड़ी)
(C) बालकों का वस्त्र
(D) मोटा लबादा
उत्तर: (B) सिर का वस्त्र (पगड़ी)
53. सांसी जनजाति के लोग राजस्थान के किस जिले में मुख्य रूप से पाए जाते हैं?
(A) करौली
(B) धौलपुर
(C) अलवर
(D) भरतपुर
उत्तर: (D) भरतपुर
54. गौवंश की कौनसी नस्ल ‘मालाणी’ भी कहलाती है?
(A) कांकरेज
(B) राठी
(C) थारपारकर
(D) गिर
उत्तर: (C) थारपारकर
55. आनन्दपुर भुकिया और तिमारन माता प्रसिद्ध है-
(A) यूरेनियम निक्षेप
(B) सीसा-जस्ता निक्षेप
(C) स्वर्ण निक्षेप
(D) एस्बेस्टस निक्षेप
उत्तर: (C) स्वर्ण निक्षेप
56. कोटा, बूंदी, झालावाड़ में कौनसी मृदा पायी जाती है?
(A) लाल एवं पीली
(B) मरुस्थली मृदा
(C) लाल एवं काली मिश्रित मृदा
(D) मध्यम काली मृदा
उत्तर: (D) मध्यम काली मृदा
57. आज़म और जाजम प्रिंट राजस्थान के किस जिले का प्रसिद्ध हस्तशिल्प है?
(A) उदयपुर
(B) चित्तौड़गढ़
(C) अलवर
(D) जयपुर
उत्तर: (B) चित्तौड़गढ़
58. 2011 की जनगणना के अनुसार किस जिले में 0-6 वर्ष आयु वर्ग का न्यूनतम लिंगानुपात था?
(A) झुंझुनू
(B) बांसवाड़ा
(C) डूंगरपुर
(D) प्रतापगढ़
उत्तर: (A) झुंझुनू
59. पटेल्या, लालर, मूमल, बिछियो हैं-
(A) राजस्थानी आभूषण
(B) राजस्थानी लोकगीत
(C) लोक वाद्ययंत्र
(D) लोक नाटक
उत्तर: (B) राजस्थानी लोकगीत
60. कर्नल जेम्स टॉड ने किस युद्ध को ‘मेवाड़ का मैराथन’ कहा था?
(A) हल्दीघाटी
(B) दिवेर
(C) कुम्भलगढ़
(D) गोगुन्दा
उत्तर: (B) दिवेर
61. सम्राट अकबर ने किस संत को फतेहपुर सीकरी में आमंत्रित किया था?
(A) हरिदास जी
(B) दादू दयाल जी
(C) रज्जब जी
(D) नामदेव जी
उत्तर: (B) दादू दयाल जी
62. आमेर के जयसिंह को “मिर्जा राजा” की उपाधि किसने दी थी?
(A) जहाँगीर
(B) अकबर
(C) शाहजहाँ
(D) औरंगजेब
उत्तर: (C) शाहजहाँ
63. लसाड़िया का पठार अवस्थित है –
(A) उदयपुर में
(B) राजसमन्द में
(C) झालावाड़ में
(D) बांसवाड़ा में
उत्तर: (A) उदयपुर में
64. जयपुर मैट्रो रेल की व्यावसायिक सेवाओं की शुरुआत किस वर्ष में हुई?
(A) 2011
(B) 2013
(C) 2015
(D) 2010
उत्तर: (C) 2015
65. महान सीमा भ्रंश (Great Boundary Fault) राजस्थान के किस भाग में मिलता है?
(A) दक्षिण-पूर्वी
(B) दक्षिण-पश्चिमी
(C) उत्तर-पूर्वी
(D) उत्तर-पश्चिमी
उत्तर: (A) दक्षिण-पूर्वी
66. कौनसा वित्तीय संस्थान राजस्थान के हस्तशिल्प के विकास के लिए उत्तरदायी है?
(A) राजसी (RAJSICO)
(B) रिको (RIICO)
(C) राजस्थान वित्त निगम
(D) रिडकोर
उत्तर: (A) राजसी (RAJSICO)
67. वह स्थान जिसे ‘प्राचीन India का टाटानगर’ कहा जाता है
(A) तिलवाड़ा
(B) बिना
(C) रैढ़
(D) नलियासर
उत्तर: (C) रैढ़
68. पंजाब शाह का उर्स कहाँ मनाया जाता है?
(A) अलवर
(B) हनुमानगढ़
(C) अजमेर
(D) गंगानगर
उत्तर: (C) अजमेर
69. ‘तीजो कुरियो, आठवों काल’ में ‘कुरियो’ का क्या अर्थ है?
(A) पूर्ण अकाल
(B) अर्द्ध अकाल
(C) त्रिकाल
(D) पंचकाल
उत्तर: (B) अर्द्ध अकाल
प्रश्न 70. रॉकेट और जेट प्लेन की उड़ान किसके सिद्धांत का व्यावहारिक अनुप्रयोग है?
(A) रैखिक गति का संरक्षण (Conservation of Linear Momentum)
(B) बल का संरक्षण
(C) ऊर्जा का संरक्षण
(D) द्रव्यमान का संरक्षण
उत्तर: (A) रैखिक गति का संरक्षण
प्रश्न 71. निम्नलिखित में से कौन ऊष्मा का अच्छा चालक है लेकिन विद्युत का कुचालक है?
(A) गोल्ड
(B) कॉपर
(C) एबोनाइट
(D) माइका (अबरख)
उत्तर: (D) माइका (अबरख)
प्रश्न 72. यीस्ट (Yeast) किसका महत्त्वपूर्ण स्त्रोत है?
(A) विटामिन C
(B) प्रोटीन
(C) विटामिन B
(D) विटामिन D
उत्तर: (C) विटामिन B
प्रश्न 73. निम्नलिखित में से कौन सा रासायनिक परिवर्तन (Chemical Change) नहीं है?
(A) फलों का पकना
(B) दूध का फटना
(C) पानी का जमना
(D) भोजन का पाचन
उत्तर: (C) पानी का जमना
प्रश्न 74. ‘वैक्सीनेशन’ (Vaccination) शब्द एक लैटिन शब्द से लिया गया है, जिसका संबंध है
(A) गाय से
(B) बिल्ली से
(C) घोड़े से
(D) कुत्ते से
उत्तर: (A) गाय से
प्रश्न 75. यदि प्रतिबिंब सीधा और छोटा है और दर्पण को चेहरे से दूर ले जाने पर यह सीधा रहता है, तो दर्पण होता है –
(A) अवतल
(B) उत्तल
(C) समतल
(D) दोनों उत्तल और समतल
उत्तर: (B) उत्तल
प्रश्न 76. ‘चारकोल चित्रांकन कला प्रदर्शनी’ का आयोजन किस संस्थान द्वारा किया गया?
(A) पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर
(B) राजस्थान ललित कला अकादमी, जयपुर
(C) राजस्थान School of Arts, जयपुर
(D) राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर
उत्तर: (A) पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर
प्रश्न 77. राजस्थान सरकार ने महिलाओं द्वारा संचालित पहला सहकारी बैंक बनाने के लिए किस राज्य की ‘स्त्री निधि’ के साथ समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किए?
(A) केरल
(B) तमिलनाडु
(C) तेलंगाना
(D) बैंगलोर
उत्तर: (C) तेलंगाना
प्रश्न 78. राजस्थान के मुख्यमंत्री ने ग्रामीण पर्यटन इकाईयों को रिप्स-2019 (RIPS-2019) के लाभ दिये जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। रिप्स योजना का पूर्ण रूप है –
(A) राजस्थान निरीक्षण प्रस्ताव योजना
(B) राजस्थान बीमा प्रोत्साहन योजना
(C) राजस्थान किस्त विधान योजना
(D) राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना
उत्तर: (D) राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना
प्रश्न 79. ‘राजस्थान में टिड्डी नियंत्रण’ पुस्तक का विमोचन किसने किया?
(A) लालचंद कटारिया
(B) अशोक गहलोत
(C) रामलाल जाट
(D) मुरारी लाल मीना
उत्तर: (A) लालचंद कटारिया
प्रश्न 80. राजस्थान को फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए किस नीति को मंजूरी दी गई?
(A) राजस्थान फिल्म ट्रेवल प्रोत्साहन नीति 2022
(B) राजस्थान फिल्म अन्वेषण प्रोत्साहन नीति – 2022
(C) राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति 2022
(D) राजस्थान फिल्म स्क्रीनिंग नीति 2022 प्रोत्साहन
उत्तर: (C) राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति 2022
प्रश्न 81. निम्न में से कौन राजस्थान से संविधान सभा के सदस्य नहीं थे?
(A) जे. बी. कृपलानी
(B) जय नारायण व्यास
(C) हीरालाल शास्त्री
(D) वी. टी. कृष्णामाचारी
उत्तर: (A) जे. बी. कृपलानी
प्रश्न 82. यदि कोई पंचायत राज संस्था अपनी अवधि समाप्त होने से पूर्व भंग कर दी जाती है, तो उसका निर्वाचन होना चाहिए –
(A) विघटन से तीन माह के अंदर
(B) विघटन से छः माह के अंदर
(C) विघटन से एक वर्ष के अंदर
(D) कभी भी
उत्तर: (B) विघटन से छः माह के अंदर
प्रश्न 83. हरिशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (HCM-RIPA) का प्रमुख कार्य है –
(A) भर्ती
(B) प्रशिक्षण
(C) सामाजिक विकास
(D) जनगणना
उत्तर: (B) प्रशिक्षण
प्रश्न 84. डूंगरपुर स्थित नौलखा बावड़ी किसने बनवाई?
(A) रानी पद्मिनी
(B) रानी प्रीमल देवी (प्रेमल देवी)
(C) रानी चम्पा देवी
(D) रानी दुर्गा देवी
उत्तर: (B) रानी प्रीमल देवी
प्रश्न 85. ‘मारवाड़ रा परगना री विगत’ के लेखक हैं –
(A) नवीन कवि
(B) नरहरिदास
(C) मुहणोत नैणसी
(D) सूरत मिश्र
उत्तर: (C) मुहणोत नैणसी
प्रश्न 86. झालावाड़ के सूर्य मंदिर को _______ के रूप में भी जाना जाता है।
(A) सात सहेलियों का मंदिर
(B) सास बहू मंदिर
(C) कुंवारी कन्या और रसिया का मंदिर
(D) चारमुख मंदिर
उत्तर: (A) सात सहेलियों का मंदिर
प्रश्न 87. उनियारा चित्रकला शैली, चित्रकला की किन शैलियों का मिश्रण है?
(A) जयपुर और बूंदी शैली
(B) अलवर और कोटा शैली
(C) कोटा and आमेर शैली
(D) बीकानेर और आमेर शैली
उत्तर: (A) जयपुर और बूंदी शैली
प्रश्न 88. भीम की डूंगरी एवं बीजक की पहाड़ी राजस्थान की किस सभ्यता से संबंधित स्थल हैं?
(A) आहड़ सभ्यता
(B) कालीबंगा सभ्यता
(C) गणेश्वर सभ्यता
(D) बैराठ सभ्यता
उत्तर: (D) बैराठ सभ्यता
प्रश्न 89. जोधपुर का स्थान, जो छतरियों और प्राचीन राजाओं के उद्यानों के लिए प्रसिद्ध है –
(A) ओसियां
(B) लूनी
(C) मंडोर
(D) जसवंत थड़ा
उत्तर: (C) मंडोर
प्रश्न 90. निम्नलिखित में से कौन दादू दयाल जी का शिष्य नहीं है?
(A) सुंदर दास जी
(B) गरीबदास जी
(C) रज्जब जी
(D) लालदास जी
उत्तर: (D) लालदास जी
प्रश्न 91. निम्नलिखित का मिलान कीजिए (महल – स्थान)
(a) मुबारक महल — (4) जयपुर
(b) सुनहरी कोठी — (2) टोंक
(c) रेशमा महल — (3) सीकर
(d) एक थंबिया महल — (1) डूंगरपुर
सही कूट का चयन कीजिए:
(A) a-(4), b-(2), c-(3), d-(1)
(B) a-(4), b-(3), c-(2), d-(1)
(C) a-(1), b-(2), c-(3), d-(4)
(D) a-(1), b-(4), c-(2), d-(3)
उत्तर: (A) a-(4), b-(2), c-(3), d-(1)
प्रश्न 92. ‘सेई परियोजना’ निम्नलिखित में से किस बांध से संबंधित है?
(A) जवाहर सागर बांध
(B) हरिके बांध
(C) जवाई बांध
(D) गाँधी सागर बांध
उत्तर: (C) जवाई बांध
प्रश्न 93. महाराणा सज्जन सिंह को किस गवर्नर जनरल ने ‘Grand Commander of the Star of India’ (GCSI) की उपाधि दी थी?
(A) लॉर्ड रिपन
(B) लॉर्ड लिटन
(C) लॉर्ड कॉर्नवॉलिस
(D) लॉर्ड हेस्टिंग्स
उत्तर: (A) लॉर्ड रिपन
प्रश्न 94. कुवलयमाला में कितनी देशी भाषाओं का उल्लेख है?
(A) 18
(B) 08
(C) 06
(D) 12
उत्तर: (A) 18
प्रश्न 95. 1857 की क्रांति के दौरान डूंगरपुर का शासक कौन था, जिसने अंग्रेजों की सहायता की थी?
(A) फतेह सिंह
(B) जसवंत सिंह II
(C) उदय सिंह II
(D) विजय सिंह
उत्तर: (C) उदय सिंह II
प्रश्न 96. लच्छीराम की पहचान किस क्षेत्र में रही?
(A) शेखावाटी ख्याल
(B) कुचामनी ख़्याल
(C) हेला ख्याल
(D) तुर्रा कलंगी ख़्याल
उत्तर: (B) कुचामनी ख़्याल
प्रश्न 97. जैन तीर्थ स्थल केसरिया जी राजस्थान के किस जिले में है?
(A) डूंगरपुर
(B) बांसवाड़ा
(C) प्रतापगढ़
(D) उदयपुर
उत्तर: (D) उदयपुर
प्रश्न 98. राजस्थान में प्रतिहार वंश के संस्थापक हरिश्चन्द्र की राजधानी कौन सी थी?
(A) मण्डाना
(B) भीनमाल
(C) मेड़ता
(D) मण्डोर
उत्तर: (D) मण्डोर
प्रश्न 99. अलवर क्षेत्र की LOKDEVI के रूप में किसे मान्यता प्राप्त है?
(A) जिलाणी माता
(B) सुगाली माता
(C) लटियाल माता
(D) सच्चिया माता
उत्तर: (A) जिलाणी माता
प्रश्न 100. ‘कामड़िया पंथ’ की स्थापना किसने की थी?
(A) गोगाजी
(B) मल्लीनाथजी
(C) रामदेवजी
(D) पाबूजी
उत्तर: (C) रामदेवजी
प्रश्न 101. 1857 की क्रांति के दौरान (देशी रियासत – पॉलिटिकल एजेंट) का कौनसा युग्म, असंगत है?
(A) उदयपुर – सी. एल. शॉवर्स
(B) जयपुर – कर्नल ईडन
(C) बीकानेर – कैप्टन जे. डी. हॉल
(D) जोधपुर – मैक मेसन
उत्तर: (C) बीकानेर – कैप्टन जे. डी. हॉल
प्रश्न 102. राजस्थान में, _______ का कजली तीज का त्यौहार एवं मेला प्रसिद्ध है।
(A) पुष्कर
(B) बारां
(C) बांसवाड़ा
(D) बूंदी
उत्तर: (D) बूंदी
प्रश्न 103. जनगणना 2011 के अनुसार, राजस्थान में एक मिलियन (10 लाख) से कम जनसंख्या वाले जिले थे –
(A) सिरोही, बूंदी
(B) केवल जैसलमेर
(C) केवल प्रतापगढ़
(D) जैसलमेर, प्रतापगढ़
उत्तर: (D) जैसलमेर, प्रतापगढ़
प्रश्न 104. निम्नलिखित में से कौनसी नदी तोरावाटी बेसिन में प्रवाहित होती है?
(A) काकनी
(B) कान्तली
(C) बाणगंगा
(D) गंभीरी
उत्तर: (B) कान्तली
प्रश्न 105. राजस्थान की 20वीं पशुगणना के अनुसार, सर्वाधिक पशुधन किस जिले में है?
(A) जोधपुर
(B) बीकानेर
(C) बाड़मेर
(D) नागौर
उत्तर: (C) बाड़मेर
प्रश्न 106. गोवर्धन पूजा/अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है –
(A) कार्तिक शुक्ल पक्ष
(B) चैत्र कृष्ण पक्ष
(C) अश्विन शुक्ल पक्ष
(D) भादों कृष्ण पक्ष
उत्तर: (A) कार्तिक शुक्ल पक्ष
प्रश्न 107. निम्नलिखित में से कौन सा जल दुर्ग नहीं है?
(A) भटनेर दुर्ग
(B) गागरोन दुर्ग
(C) भैंसरोड़गढ़ दुर्ग
(D) कोशवर्द्धन दुर्ग
उत्तर: (A) भटनेर दुर्ग
प्रश्न 108. निम्नलिखित में से कौन सा क्रम पर्वत चोटियों एवं उनकी ऊंचाईयों के अवरोही क्रम के अनुसार सही है?
(A) बाबई, बैराठ, नाग पहाड़ और भैरच
(B) नाग पहाड़, भैरच, बाबई और बैराठ
(C) भैरच, नाग पहाड़, बाबई और बैराठ
(D) बैराठ, नाग पहाड़, बाबई और भैरच
उत्तर: (C) भैरच, नाग पहाड़, बाबई और बैराठ
प्रश्न 109. निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?
(A) पश्चिमी रेतीला मैदान टेथिस महासागर का अवशेष है।
(B) अरावली सबसे पुरानी श्रृंखला है।
(C) दक्षिणी-पूर्वी पठार गोंडवाना भूमि का विस्तार है।
(D) सिंधु नदी द्वारा उत्तर-पूर्वी मैदान का निर्माण किया गया था।
उत्तर: (D) सिंधु नदी द्वारा उत्तर-पूर्वी मैदान का निर्माण किया गया था
प्रश्न 110. निम्नलिखित में से जिलों का कौन सा युग्म कत्था का प्रमुख उत्पादक क्षेत्र है?
(A) भरतपुर – अलवर
(B) उदयपुर – चित्तौड़गढ़
(C) बांसवाड़ा – बारां
(D) चूरू – बीकानेर
उत्तर: (B) उदयपुर – चित्तौड़गढ़
प्रश्न 111. निम्नलिखित में से किस जिले में वन का क्षेत्रफल सबसे अधिक है?
(A) उदयपुर
(B) प्रतापगढ़
(C) सिरोही
(D) अलवर
उत्तर: (A) उदयपुर
प्रश्न 112. निम्नलिखित में से कौन काला हिरण अभ्यारण है?
(A) ताल छापर
(B) सज्जनगढ़
(C) रणथम्भौर
(D) कुंभलगढ़
उत्तर: (A) ताल छापर
प्रश्न 113. नदियों की लंबाई के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा तथ्य गलत है?
(A) लूनी (495 कि.मी.)
(B) चंबल (1050 कि.मी.)
(C) बनास (512 कि.मी.)
(D) माही (467 कि.मी.)
उत्तर: (D) माही (467 कि.मी.)
प्रश्न 114. गोमती सागर पशु मेले का आयोजन निम्नलिखित में से किस स्थान पर होता है?
(A) बूंदी
(B) कोटा
(C) उदयपुर
(D) झालरापाटन
उत्तर: (D) झालरापाटन
प्रश्न 115. ‘द्वितीय साका’ के समय चित्तौड़गढ़ पर किसने आक्रमण किया था?
(A) अलाउद्दीन खिलजी
(B) फिरोज़शाह तुगलक
(C) बहादुर शाह
(D) अकबर
उत्तर: (C) बहादुर शाह
प्रश्न 116. निम्न में से किस नृत्य में किसी भी वाद्य यंत्र का प्रयोग नहीं किया जाता है?
(A) वालर नृत्य
(B) घूमर नृत्य
(C) चंग नृत्य
(D) गेर नृत्य
उत्तर: (A) वालर नृत्य
प्रश्न 117. हकीम खां सूरी किसकी सेना का प्रमुख सेनापति था?
(A) शेरशाह सूरी
(B) महाराणा सांगा
(C) महाराणा प्रताप
(D) राव मालदेव
उत्तर: (C) महाराणा प्रताप
प्रश्न 118. चम्पानेर की संधि (1456 AD) किन राज्यों के बीच हुई थी?
(A) मालवा – मेवाड़
(B) मालवा – गुजरात
(C) मेवाड़ – गुजरात
(D) मेवाड़ – मारवाड़
उत्तर: (B) मालवा – गुजरात
प्रश्न 119. रूपाहली और सुनहरी छपाई राजस्थान के किन जिलों में प्रसिद्ध है?
(A) जयपुर, जोधपुर और जैसलमेर
(B) किशनगढ़, चित्तौड़गढ़ और कोटा
(C) अजमेर, टोंक और बांसवाड़ा
(D) बूंदी, पाली और सिरोही
उत्तर: (B) किशनगढ़, चित्तौड़गढ़ और कोटा
प्रश्न 120. नवल संप्रदाय की मुख्य पीठ स्थित है –
(A) शाहपुरा में
(B) साबला में
(C) जोधपुर में
(D) रेण में
उत्तर: (C) जोधपुर में
प्रश्न 121. ‘टड्डा’ आभूषण पहना जाता है –
(A) बाजू में
(B) गले में
(C) सिर पर
(D) कमर में
उत्तर: (A) बाजू में
प्रश्न 122. राजस्थान को कितने कृषि जलवायु प्रदेशों में बांटा गया है?
(A) 9
(B) 10
(C) 15
(D) 20
उत्तर: (B) 10
प्रश्न 123. राजस्थान में कौनसा ऊर्जा का परम्परागत स्त्रोत नहीं है?
(A) परमाणु ऊर्जा
(B) सौर ऊर्जा
(C) जल विद्युत ऊर्जा
(D) तापीय ऊर्जा
उत्तर: (B) सौर ऊर्जा
प्रश्न 124. उत्तर-दक्षिण गलियारा राजस्थान के किस जिले से गुजरता है?
(A) जयपुर
(B) दौसा
(C) धौलपुर
(D) सवाई माधोपुर
उत्तर: (C) धौलपुर
प्रश्न 125. निम्नलिखित में से किन जिलों का क्षेत्र ‘भोमट’ कहलाता है?
(A) डूंगरपुर, उदयपुर और सिरोही
(B) अजमेर, बीकानेर और चूरू
(C) सीकर, चूरू और बाड़मेर
(D) बाड़मेर, जालौर और सीकर
उत्तर: (A) डूंगरपुर, उदयपुर और सिरोही
प्रश्न 126. राजस्थान राज्य पर्यावरण नीति प्रथम बार किस वर्ष में घोषित की गई थी?
(A) 2006
(B) 2008
(C) 2010
(D) 2012
उत्तर: (C) 2010
प्रश्न 127. कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार, राजस्थान में ‘Cwg’ जलवायु पाई जाती है –
(A) शुष्क प्रदेश में
(B) अर्द्ध शुष्क प्रदेश में
(C) दक्षिणी-पूर्वी प्रदेश में
(D) हाड़ौती पठारी प्रदेश में
उत्तर: (C) दक्षिणी-पूर्वी प्रदेश में
प्रश्न 128. धाती, मारवाड़ी की एक उप-बोली, राजस्थान के किस क्षेत्र में बोली जाती है?
(A) बूंदी
(B) बाड़मेर
(C) प्रतापगढ़
(D) सीकर
उत्तर: (B) बाड़मेर
▶ प्रश्न 129. निम्नलिखित में से कौनसा द्रव का ठोस में कोलॉइडी विलयन (Liquid in Solid – Gel) का उदाहरण है?
(A) चीज़ (पनीर)
(B) रबड़
(C) शेविंग क्रीम
(D) दूध
उत्तर: (A) चीज़ (पनीर)
▶ प्रश्न 130. टमाटर में लाल रंग किसके कारण होता है?
(A) कैप्साइसिन
(B) लाइकोपीन
(C) जैथोफिल
(D) एंथोसाइनिन
उत्तर: (B) लाइकोपीन
▶ प्रश्न 131. आँख के किस भाग में वर्णक (Pigment) होता है जो व्यक्ति की आँखों का रंग निर्धारित करता है?
(A) कॉर्निया
(B) आईरिस (परितारिका)
(C) कोरॉइड
(D) विट्रस बॉडी
उत्तर: (B) आईरिस
▶ प्रश्न 132. वर्षा की बूंदों का गोल होने का कारण है –
(A) वायुदाब
(B) जल का घनत्व
(C) गुरुत्वाकर्षण बल
(D) पृष्ठ तनाव
उत्तर: (D) पृष्ठ तनाव
▶ प्रश्न 133. ऊष्मीय मान (Calorific Value) के सही घटते क्रम में है –
(A) वसा > प्रोटीन > कार्बोहाइड्रेट
(B) प्रोटीन > कार्बोहाइड्रेट > वसा
(C) कार्बोहाइड्रेट > वसा > प्रोटीन
(D) वसा > कार्बोहाइड्रेट > प्रोटीन
उत्तर: (D) वसा > कार्बोहाइड्रेट > प्रोटीन
134. निम्नलिखित में से कौन सी जोड़ी (रोग-कमी) गलत है?
(A) हाइपोकैलिमिया – कैल्शियम
(B) मैरास्मस – प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट
(C) घातक रक्ताल्पता – विटामिन बी 12
(D) पेलाग्रा – विटामिन बी3 (नियासिन)
उत्तर: (A) हाइपोकैलिमिया – कैल्शियम
135. किस जिले ने एक विशेष स्वास्थ्य देखभाल अभियान ‘आंचल’ (गर्भवती महिलाओं के लिए) शुरू किया है?
(A) अजमेर
(B) डूंगरपुर
(C) जोधपुर
(D) करौली
उत्तर: (D) करौली
136. राजस्थान सरकार द्वारा टी.बी. (TB) रोगियों को वित्तीय, पोषण और शैक्षिक सहायता प्रदान करने के लिए कौन सी योजना शुरू की गई है?
(A) राजस्थान निक्षय संबल योजना
(B) चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
(C) राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना
(D) निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना
उत्तर: (A) राजस्थान निक्षय संबल योजना
137. राजस्थान के किस मंत्रालय/विभाग ने सिलिकोसिस पोर्टल (Silicosis Portal) का शुभारंभ किया?
(A) स्वास्थ्य मंत्रालय
(B) पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
(C) आपदा प्रबंधन और राहत मंत्रालय
(D) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
उत्तर: (D) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
138. किस जिले में स्थित ‘मियां का बाड़ा’ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘महेश नगर हॉल्ट’ कर दिया गया है?
(A) बाड़मेर
(B) बीकानेर
(C) जोधपुर
(D) जयपुर
उत्तर: (A) बाड़मेर
139. राजस्थान में किस स्थान पर सीमा और तटीय सुरक्षा के पहलुओं पर ‘सुरक्षा मंथन’ का आयोजन किया गया था?
(A) बारां
(B) जोधपुर
(C) श्रीगंगानगर
(D) बीकानेर
उत्तर: (B) जोधपुर
140. निम्नलिखित में से कौनसा कार्य नगरीय निकायों का ‘नहीं’ है?
(A) जनस्वास्थ्य एवं सफाई
(B) अग्निशमन
(C) गरीबी निवारण
(D) आबकारी नियमन
उत्तर: (D) आबकारी नियमन
141. राजस्थान में वार्ड पंच, उप-सरपंच किसे संबोधित कर अपना त्यागपत्र देता/देती है?
(A) सरपंच को
(B) खण्ड विकास अधिकारी को (BDO)
(C) प्रधान, पंचायत समिति को
(D) ग्राम विकास अधिकारी को (VDO)
उत्तर: (B) खण्ड विकास अधिकारी को
142. राजस्थान में, ‘राजस्थान पुलिस अकादमी’ (RPA) कहाँ स्थित है?
(A) जोधपुर
(B) जयपुर
(C) अजमेर
(D) कोटा
उत्तर: (B) जयपुर
143. राजस्थान का एकीकरण कितने चरणों में हुआ?
(A) चार
(B) पाँच
(C) छः
(D) सात
उत्तर: (D) सात
144. राजस्थान राज्य में दूसरी बार राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था –
(A) 1967 में
(B) 1977 में
(C) 1980 में
(D) 1992 में
उत्तर: (B) 1977 में
145. जोधपुर में निम्न में से कौनसी छतरी स्थित नहीं है?
(A) जसवंत थड़ा
(B) मामा भांजा की छतरी
(C) 8 खंभों की छतरी
(D) मण्डोर की छतरी
उत्तर: (C) 8 खंभों की छतरी
146. गणगौर का त्यौहार किस तिथि को मनाया जाता है?
(A) फाल्गुन शुक्ल तृतीया
(B) पोष शुक्ल तृतीया
(C) माघ शुक्ल तृतीया
(D) चैत्र शुक्ल तृतीया
उत्तर: (D) चैत्र शुक्ल तृतीया
147. ‘मूछला Mahavir’ मन्दिर स्थित है –
(A) मेनाल
(B) घाणेराव
(C) नाकोड़ा
(D) किराडू
उत्तर: (B) घाणेराव
148. ‘रणमल छंद’ की रचना किसने की?
(A) नरपति नाल्ह
(B) हेमराज
(C) श्रीधर
(D) दलपत
उत्तर: (C) श्रीधर
149. दधिमती माता का मेला निम्न में से किस जिले में आयोजित किया जाता है?
(A) डूंगरपुर
(B) बारां
(C) सवाई माधोपुर
(D) नागौर
उत्तर: (D) नागौर
150. सूफी संत मिट्ठे शाह की दरगाह निम्न में से किस दुर्ग में स्थित है?
(A) कुंभलगढ़
(B) चित्तौड़गढ़
(C) गागरोन
(D) नाहरगढ़
उत्तर: (C) गागरोन
151. सुमेलित कीजिए (नृत्य — जनजाति/जाति)
(a) चरी नृत्य — (3) गुर्जर
(b) रणबाजा नृत्य — (2) मेव
(c) शंकरिया नृत्य — (1) कालबेलिया
(d) चकरी नृत्य — (4) कंजर
सही कूट चुनिए:
(A) (a)-(1), (b)-(2), (c)-(3), (d)-(4)
(B) (a)-(2), (b)-(3), (c)-(1), (d)-(4)
(C) (a)-(4), (b)-(2), (c)-(1), (d)-(3)
(D) (a)-(3), (b)-(2), (c)-(1), (d)-(4)
उत्तर: (D) (a)-(3), (b)-(2), (c)-(1), (d)-(4)
152. निम्नलिखित में से कौनसा युग्म (कृषक आंदोलन – नेता) सुमेलित नहीं है?
(A) बिजोलिया – विजय सिंह पथिक
(B) बूंदी – नयनूराम शर्मा
(C) मेव – यासीन खाँ
(D) बेगूं – मघाराम वैद्य
उत्तर: (D) बेगूं – मघाराम वैद्य
153. कोलू गांव (कोलू मण्ड) किस लोक देवता से संबंधित है?
(A) पाबूजी
(B) रामदेव जी
(C) देवनारायण जी
(D) तल्लीनाथ जी
उत्तर: (A) पाबूजी
154. 1857 की क्रांति में, अंग्रेज एवं जोधपुर राज्य की संयुक्त सेना को किसने पराजित किया था?
(A) ठाकुर कुशाल सिंह ने
(B) तात्या टोपे ने
(C) जयदयाल ने
(D) रावत केसरी सिंह ने
उत्तर: (A) ठाकुर कुशाल सिंह ने
155. समाज सुधार के उद्देश्य से ‘देश हितैषिणी सभा’ (2 जुलाई 1877) की स्थापना कहाँ की गई थी?
(A) उदयपुर
(B) जयपुर
(C) अजमेर
(D) शाहपुरा
उत्तर: (A) उदयपुर
156. करौली राज्य ने 1857 के विद्रोह के दौरान किस राज्य की सहायता हेतु अपनी सेना भेजी?
(A) मेवाड़
(B) कोटा
(C) जयपुर
(D) जोधपुर
उत्तर: (B) कोटा
157. निम्नलिखित में से कौन सा कथन बेड़च नदी के संबंध में सही नहीं है?
(A) यह गोगुन्दा पहाड़ियों से उद्गमित होती है।
(B) यह गंगा नदी बेसिन के अंतर्गत आती हैं।
(C) गम्भीरी और ओराई इसकी सहायक नदियाँ हैं।
(D) यह गुलाबपुरा (भीलवाड़ा) के निकट बनास में मिलती है।
उत्तर: (D) यह गुलाबपुरा (भीलवाड़ा) के निकट बनास में मिलती है।
158. राजस्थान में बड़ी तीज का त्यौहार मनाया जाता है –
(A) भाद्रपद शुक्ल तृतीया
(B) भाद्रपद कृष्ण तृतीया
(C) चैत्र कृष्ण तृतीया
(D) श्रावण कृष्ण तृतीया
उत्तर: (B) भाद्रपद कृष्ण तृतीया
159. निम्नलिखित को मिलाएं (मंडी/उपनाम — शहर)
(a) ऊन मंडी — (2) बीकानेर
(b) संगमरमर मंडी — (1) किशनगढ़
(c) राजस्थान का कानपुर — (4) कोटा
(d) गारमेंट सिटी — (3) भीलवाड़ा
कूट:
(A) a-2, b-1, c-4, d-3
(B) a-1, b-2, c-3, d-4
(C) a-4, b-3, c-2, d-1
(D) a-2, b-1, c-3, d-4
उत्तर: (A) a-2, b-1, c-4, d-3
160. राजस्थान में सोम कागदार सिंचाई परियोजना कहाँ स्थित है?
(A) सिरोही
(B) उदयपुर
(C) कोटा
(D) बूंदी
उत्तर: (B) उदयपुर
161. वल्लया आभूषण पहना जाता है –
(A) गले में
(B) सिर पर
(C) हाथों में
(D) कमर में
उत्तर: (C) हाथों में
162. चूरू में धर्म स्तूप को इस रूप में भी जाना जाता है –
(A) निहाल टावर
(B) बिरला मंदिर का घंटाघर
(C) विजय स्तम्भ
(D) लाल घंटाघर
उत्तर: (D) लाल घंटाघर
163. ‘पिछवाई’ कलाकृतियों में बने चित्र उद्धृत किए गए हैं –
(A) भगवान कृष्ण के जीवन से
(B) भगवान राम के जीवन से
(C) पांडवों के जीवन से
(D) भगवान शिव के जीवन से
उत्तर: (A) भगवान कृष्ण के जीवन से
164. कतरियासर प्रमुख गद्दी है –
(A) विश्नोई सम्प्रदाय की
(B) जसनाथी सम्प्रदाय की
(C) दादू पंथ की
(D) लालदासी सम्प्रदाय की
उत्तर: (B) जसनाथी सम्प्रदाय की
165. “कच्छी घोड़ी” नृत्य के संदर्भ में कौनसा/कौन-से कथन सत्य हैं?
• यह एक महिला प्रधान नृत्य है।
• यह राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र से आरम्भ हुआ।
• विशेषतः विवाह के अवसर पर किया जाता है।
• यह नृत्य शाहजहाँ के शासनकाल में शुरू हुआ था।
सही कूट चुनिए:
(A) 1 और 2
(B) 2 और 3
(C) 3 और 4
(D) 1 और 4
उत्तर: (B) 2 और 3
166. 1921 ई. में भवानी नाट्यशाला कहाँ स्थापित की गई थी?
(A) जयपुर
(B) अजमेर
(C) झालावाड़
(D) जैसलमेर
उत्तर: (C) झालावाड़
167. निम्न में से किसका मूल नाम कोशवर्धन था?
(A) रामगढ़
(B) शेरगढ़
(C) भानगढ़
(D) मानगढ़
उत्तर: (B) शेरगढ़
168. महाराणा सांगा ने किस युद्ध में बाबर की सेना को हराया?
(A) बयाना की लड़ाई
(B) खानवा की लड़ाई
(C) पानीपत I की लड़ाई
(D) घाघरा की लड़ाई
उत्तर: (A) बयाना की लड़ाई
169. ‘विजय स्तम्भ’ के बारे में अधोलिखित कथनों को पढ़िए:
(i) यह नौ मंजिला स्तम्भ है।
(ii) मण्डन इसका मुख्य वास्तुकार था।
सही कूट चुनिए:
(A) केवल (i) सही है
(B) केवल (ii) सही है
(C) न तो (i) ना ही (ii) सही है
(D) दोनों कथन सही हैं
उत्तर: (A) केवल (i) सही है
170. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए:
(i) विराटनगर जिसे पहले बैराठ के नाम से जाना जाता था, जोधपुर का एक शहर है।
(ii) बैराठ, मौर्य साम्राज्य का हिस्सा था।
सही कूट चुनिए:
(A) केवल (i) सही है
(B) केवल (ii) सही है
(C) न तो (i) ना ही (ii) सही है
(D) दोनों कथन सही हैं
उत्तर: (B) केवल (ii) सही है
171. निम्नलिखित में से (अलाउद्दीन खिलजी के समय शासक – स्थान) सुमेलित नहीं है?
(A) रणथम्भौर – हम्मीर देव चौहान
(B) चित्तौड़गढ़ – रावल रतनसिंह
(C) सिवाणा – शीतल देव
(D) जोधपुर – वीरम देव
उत्तर: (D) जोधपुर – वीरम देव
172. चित्तौड़गढ़ दुर्ग के संस्थापक कौन थे?
(A) चित्रांगद मोरी
(B) जयंत चौहान
(C) सवाई जयसिंह
(D) महाराजा रायसिंह
उत्तर: (A) चित्रांगद मोरी
173. राजस्थान का पहला भालू अभ्यारण्य है –
(A) तालछापर
(B) कनक सागर
(C) बंध बरेठा
(D) सुंधा माता
उत्तर: (D) सुंधा माता
174. निम्नलिखित (सीमेण्ट उद्योग – स्थान) में से कौनसा सुमेलित नहीं है?
(A) जे. के. सीमेन्ट – निम्बाहेड़ा
(B) मंगलम सीमेन्ट – मोरक
(C) श्री सीमेन्ट – ब्यावर
(D) बिड़ला व्हाइट सीमेन्ट – गोटान
उत्तर: (D) बिड़ला व्हाइट सीमेन्ट – गोटान
175. इंडोनी लोक गीत गाया जाता है –
(A) पति की मृत्यु पर पत्नी द्वारा
(B) विवाह समारोह के दौरान
(C) महिलाओं द्वारा कुएं से पानी लेने जाते समय
(D) बेटे के जन्म के समय महिलाओं द्वारा
उत्तर: (C) महिलाओं द्वारा कुएं से पानी लेने जाते समय
176. वन विभाग की प्रशासनिक रिपोर्ट 2020-21 के अनुसार राजस्थान का कुल वन क्षेत्र है –
(A) 32,737 वर्ग कि.मी.
(B) 31,845 वर्ग कि.मी.
(C) 32,863 वर्ग कि.मी.
(D) 33,340 वर्ग कि.मी.
उत्तर: (A) 32,737 वर्ग कि.मी.
177. जल उपलब्धता के आधार पर राजस्थान के उच्चतम दो नदियों के बेसिन हैं –
(A) चम्बल और माही
(B) माही और बनास
(C) चम्बल और बनास
(D) बनास और लूनी
उत्तर: (A) चम्बल और माही
178. निम्नलिखित में से कौनसा (भौगोलिक क्षेत्र और जिले) सही सुमेलित नहीं है?
(A) कूबड़ पट्टी – अजमेर और नागौर
(B) छप्पन का मैदान – बांसवाड़ा और प्रतापगढ़
(C) भोराट का पठार – चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा
(D) उपरमल का पठार – भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़
उत्तर: (C) भोराट का पठार – चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा
179. निम्नलिखित में से राजस्थान के किन जिलों में उप आर्द्र (Sub-Humid) जलवायु पायी जाती है?
(A) जयपुर, अजमेर, अलवर, टोंक
(B) उदयपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़
(C) कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़
(D) गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चूरू
उत्तर: (A) जयपुर, अजमेर, अलवर, टोंक
180. निम्नलिखित में से कौन सा किला मरुस्थलीय किले (धान्वन दुर्ग) की श्रेणी में आता है?
(A) जूनागढ़
(B) मेहरानगढ़
(C) गागरोन
(D) नाहरगढ़
उत्तर: (A) जूनागढ़
181. मारवाड़ में ‘दामणी’ क्या था?
(A) एक प्रकार का आभूषण
(B) ओढ़नी का एक प्रकार
(C) एक राजस्व कर
(D) एक सरकारी योजना
उत्तर: (B) ओढ़नी का एक प्रकार
182. काका जी की बावड़ी राजस्थान में कहाँ स्थित है?
(A) उदयपुर
(B) सीकर
(C) दौसा
(D) बूंदी
उत्तर: (C) दौसा
183. राजस्थान में 2011 की जनगणना के अनुसार प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं के अनुपात (लिंगानुपात) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है/हैं?
(i) सभी जिलों में सामान्य लिंगानुपात 1000 से कम रहा।
(ii) राजस्थान में सामान्य लिंगानुपात (928) राष्ट्रीय औसत (943) से कम था।
(iii) सभी जिलों में (धौलपुर को छोड़कर) के शहरी क्षेत्रों में सामान्य लिंग अनुपात 1000 से कम रहा।
(iv) सभी जिलों में (पाली को छोड़कर) के ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्य लिंग अनुपात 1000 से कम रहा।
कूट:
(A) i, ii, iv
(B) i, ii, iii, iv
(C) ii, iii, iv
(D) i, ii, iii
उत्तर: (A) i, ii, iv
184. निम्नलिखित में से कौन सा जोड़ा गलत है? (हस्तशिल्प उत्पाद – शहर)
(A) नमदा – जोधपुर
(B) बादला – जयपुर
(C) मसूरीया साड़ी – कोटा
(D) संगमरमर की नक्काशी – टोंक
उत्तर: (A) और (B) दोनों गलत हैं
185. राजस्थान में गोपीचंद गुफा कहाँ स्थित है?
(A) जयपुर
(B) माउंट अबू
(C) झालावाड़
(D) टोंक
उत्तर: (B) माउंट अबू
186. निम्नलिखित में से कौन सा (पशुमेले और स्थान) सही सुमेलित नहीं है?
(A) मल्लिनाथ पशुमेला – तिलवाड़ा
(B) वीर तेजाजी पशुमेला – परबतसर
(C) जसवंत पशुमेला – करौली
(D) गोमतीसागर पशुमेला – झालावाड़
उत्तर: (C) Jaswant पशुमेला – करौली
187. निम्न में से किसे ‘मारवाड़ का ताजमहल’ कहा जाता है?
(A) जगमंदिर महल
(B) लालगढ़ महल
(C) जसवंत थड़ा
(D) बड़ा बाग
उत्तर: (C) जसवंत थड़ा
188. डूंगरपुर एवं बांसवाड़ा क्षेत्र में बोली जाने वाली बोली है –
(A) वागड़ी
(B) मालवी
(C) मारवाड़ी
(D) मेवाड़ी
उत्तर: (A) वागड़ी
189. निम्नलिखित पर्वतों की ऊँचाइयों का सही अवरोही क्रम (Descending Order) चुनिए:
(A) सेर पीक, अचलगढ़, खोह, तारागढ़
(B) तारागढ़, खोह, अचलगढ़, सेर पीक
(C) khoh, अचलगढ़, सेर पीक, तारागढ़
(D) अचलगढ़, खोह, तारागढ़, सेर पीक
उत्तर: (A) सेर पीक, अचलगढ़, खोह, तारागढ़
190. मंजीरा, तानपुरा, चौतारा वाद्य यंत्रों का प्रयोग अधोलिखित किस नृत्य में किया जाता है?
(A) गवरी नृत्य
(B) तेरहताली नृत्य
(C) वालर नृत्य
(D) घूमर नृत्य
उत्तर: (B) तेरहताली नृत्य
191. स्वतंत्रता संग्राम के दौरान निम्नलिखित में से कौनसी महिला जेल नहीं गई?
(A) काली बाई
(B) रत्ना शास्त्री
(C) नारायणी देवी
(D) अंजना देवी
उत्तर: (A) काली बाई
192. सात अग्नि वेदिकाओं (हवन कुंड) की पंक्ति प्राप्त हुई है –
(A) कालीबंगा से
(B) बैराठ से
(C) आहड़ से
(D) गणेश्वर से
उत्तर: (A) कालीबंगा से
193. पुरन्दर की सन्धि (1665 AD) किसके मध्य हुई थी?
(A) Shivaji – भगवंतदास
(B) Shivaji – राजा मानसिंह
(C) Shivaji – मिर्जा राजा जयसिंह
(D) Shivaji – सवाई जयसिंह
उत्तर: (C) Shivaji – मिर्जा राजा जयसिंह
194. निम्नलिखित में से कौन सा (लोकदेवी – स्थान) सुमेलित नहीं हैं?
(A) शिला देवी – आमेर
(B) आई माता – ओसियां
(C) शीतला माता – चाकसू
(D) दधिमति माता – गोठ मंगलोद
उत्तर: (B) आई माता – ओसियां
195. 30 मार्च 1949 को बृहत् राजस्थान (चौथे चरण) का उद्घाटन किसने किया?
(A) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(B) वी. पी. मेनन
(C) एन. वी. गाडगिल
(D) जवाहर लाल नेहरू
उत्तर: (A) सरदार वल्लभ भाई पटेल
196. ‘कावड़’ बनाने के लिए कौन प्रसिद्ध है?
(A) उस्ताद लालचन्द
(B) मांगीलाल मिस्त्री
(C) साहिबराम
(D) चम्पालाल
उत्तर: (B) मांगीलाल मिस्त्री
197. भरतपुर प्रजामण्डल कहाँ स्थापित किया गया था?
(A) भरतपुर
(B) बयाना
(C) हिसार
(D) रेवाड़ी
उत्तर: (D) रेवाड़ी
198. निम्नलिखित में से, लोकनृत्य एवं उसके क्षेत्र से जुड़े युग्मों में से, कौन सा सही नहीं है?
(A) ढोल नृत्य – जालौर
(B) डांडिया नृत्य – मारवाड़
(C) बम्ब रसिया – बीकानेर
(D) गींदड़ नृत्य – शेखावाटी
उत्तर: (C) बम्ब रसिया – बीकानेर
199. राजस्थान के किस जिले में गिलूण्ड पुरातत्व उत्खनन स्थल स्थित है?
(A) भीलवाड़ा
(B) राजसमंद
(C) पाली
(D) उदयपुर
उत्तर: (B) राजसमंद
200. नैनेरा (नवनेरा) बाँध का निर्माण कार्य चल रहा है–
(A) चम्बल पर
(B) माही पर
(C) कालीसिंध पर
(D) बनास पर
उत्तर: (C) कालीसिंध पर
201. विश्व युवा दिवस पर राजस्थान सरकार ने किसे ‘स्किल्स एंबेसेडर अवॉर्ड, 2022’ से सम्मानित किया?
(A) राकेश कुमार
(B) सुनील कुमार मीना
(C) श्री भगवान
(D) अशोक यादव
उत्तर: (A) राकेश कुमार
202. निम्न में से किस प्रशस्ति के रचयिता अत्री और महेश थे?
(A) बिजौलिया अभिलेख
(B) रणकपुर प्रशस्ति
(C) कुम्भलगढ़ प्रशस्ति
(D) कीर्ति स्तंभ प्रशस्ति
उत्तर: (D) कीर्ति स्तंभ प्रशस्ति
203. समवर्षा रेखा जो राजस्थान को लगभग दो समान भागों में विभाजित करती है, वह है –
(A) 25 सेमी
(B) 50 सेमी
(C) 75 सेमी
(D) 100 सेमी
उत्तर: (B) 50 सेमी
204. निम्न में से कौन सी परियोजना राजस्थान में शिक्षा के प्रोत्साहन से संबंधित नहीं है?
(A) जीवनधारा
(B) लोक जुम्बिश
(C) गुरू-मित्र
(D) सरस्वती
उत्तर: (A) जीवनधारा
205. कम्प्यूटर चिप में ज्यादातर काम में आने वाली धातु है –
(A) टिन
(B) जिंक
(C) सिलिकन
(D) कॉपर
उत्तर: (C) सिलिकन
206. सिरोही रियासत ने अंग्रेजों के साथ संधि किस वर्ष में की थी?
(A) 1817 ई.
(B) 1818 ई.
(C) 1823 ई.
(D) 1825 ई.
उत्तर: (C) 1823 ई.
207. निम्न में से बीकानेर का स्थापना दिवस कौन सा है?
(A) कृष्ण जन्माष्टमी
(B) शीतलाष्टमी
(C) अक्षय तृतीया
(D) राम नवमी
उत्तर: (C) अक्षय तृतीया
208. सीताबाड़ी मेला मुख्यतः _________ जनजाति से सम्बन्धित है।
(A) गरासिया
(B) सहरिया
(C) भील
(D) मीना
उत्तर: (B) सहरिया
209. ‘स्कूल पधारो जैसाणे री लाडली’ योजना ने _________ आयु वर्ग की बालिकाओं को लक्षित किया है।
(A) 5 से 8 वर्ष
(B) 10 to 18 वर्ष
(C) 3 से 6 वर्ष
(D) 5 से 9 वर्ष
उत्तर: (A) 5 से 8 वर्ष
210. वह गुण जो कि कार्बनिक यौगिक की शुद्धता का मापदंड है –
(A) पानी में घुलनशीलता
(B) गलनांक
(C) घनत्व
(D) क्रिस्टलीय प्रकृति
उत्तर: (B) गलनांक
211. पृथ्वी/धरती पर अधिकतम घनत्व वाला पदार्थ कौन सा है?
(A) प्लैटिनम
(B) कॉपर
(C) स्टील
(D) ऑस्मियम
उत्तर: (D) ऑस्मियम
212. कृष्ण मृग अभ्यारण्य कहाँ स्थित है?
(A) तालछापर
(B) सुजानगढ़
(C) रणथम्भौर
(D) कुम्भलगढ़
उत्तर: (A) तालछापर
213. राजस्थान में बायो-मास ऊर्जा के उत्पादन हेतु विशाल संभावनायें किस कारण से हैं?
(A) मरुस्थलीय भूखंड
(B) प्रत्यक्ष सूर्य किरणें
(C) वन
(D) सूखी लकड़ियाँ (सरसों की लकड़ियाँ) एवं पशुधन
उत्तर: (D) सूखी लकड़ियाँ (सरसों की लकड़ियाँ) एवं पशुधन
214. पशुधन गणना 2019 के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक भैंसों की संख्या वाला जिला है –
(A) जयपुर
(B) अलवर
(C) भरतपुर
(D) उदयपुर
उत्तर: (A) जयपुर
215. राजस्थान की दूसरी मीरा संत रानाबाई का जन्म कहाँ हुआ था?
(A) कुड़की
(B) कापड़ोद
(C) साबला
(D) हरनावा
उत्तर: (D) हरनावा
216. निम्न में से राजस्थान के कौन से भाग में थारपारकर गाय पाई जाती है?
(A) दक्षिणी-पश्चिमी
(B) उत्तर-पश्चिमी
(C) मध्य अरावली
(D) पश्चिमी
उत्तर: (D) पश्चिमी
217. प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ‘जसवंत थड़ा’ कहाँ अवस्थित है?
(A) जालोर
(B) नागौर
(C) कोटा
(D) जोधपुर
उत्तर: (D) जोधपुर
218. किस क्षेत्र को राजस्थानी चित्रकला का जन्मस्थान माना जाता है?
(A) हाड़ौती
(B) मारवाड़
(C) मेवाड़
(D) ढूँढाड़
उत्तर: (C) मेवाड़
219. शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत राजस्थान में निजी स्कूलों में अध्ययनरत बालिकाएं अब _________ तक निःशुल्क पढ़ सकेंगी।
(A) 9वीं
(B) 10वीं
(C) 11वीं
(D) 12वीं
उत्तर: (D) 12वीं
220. राणा प्रताप सागर बाँध किस जिले में स्थित है?
(A) राजसमंद
(B) कोटा
(C) चित्तौड़गढ़
(D) टोंक
उत्तर: (C) चित्तौड़गढ़
221. “उस्ता कला” पद का प्रयोग किस चित्रकला शैली के संदर्भ में किया जाता है?
(A) देवगढ़
(B) किशनगढ़
(C) बीकानेर
(D) हाड़ौती
उत्तर: (C) बीकानेर
222. राजस्थान में पैरा एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के लिये किन दो शहरों में आवासीय पैरा स्पोर्ट्स अकादमियाँ स्थापित की जायेंगी?
(A) जोधपुर एवं जयपुर
(B) जयपुर एवं उदयपुर
(C) जोधपुर एवं बीकानेर
(D) बीकानेर एवं उदयपुर
उत्तर: (A) जोधपुर एवं जयपुर
223. 18 अप्रैल, 1948 को संयुक्त राजस्थान का उद्घाटन किसने किया था?
(A) सरदार वल्लभभाई पटेल
(B) राज गोपालाचारी
(C) जवाहरलाल नेहरू
(D) वी. पी. मेनन
उत्तर: (C) जवाहरलाल नेहरू
224. मोतीलाल तेजावत ने कहाँ से आदिवासियों का करबंदी आंदोलन आरम्भ किया?
(A) कोटड़ा
(B) सिरोही
(C) झाड़ोल
(D) पदाउना
उत्तर: (C) झाड़ोल
225. तृतीय सुन्दर कान्ति जोशी पुरस्कार 3 अप्रैल, 2022 को सोनल कलाल एवं अनाया गर्ग को दिये गये। यह पुरस्कार किस खेल के लिये स्थापित किये गये हैं?
(A) हॉकी
(B) क्रिकेट
(C) एथलेटिक्स
(D) बैडमिंटन
उत्तर: (B) क्रिकेट
226. डेगाना खानें राजस्थान के किस जिले में स्थित हैं?
(A) डूंगरपुर
(B) नागौर
(C) उदयपुर
(D) राजसमंद
उत्तर: (B) नागौर
227. ‘प्राकृतिक वरण का सिद्धांत’ किसने दिया था ?
(A) मेन्डेल
(B) वेनबर्ग
(C) लैमार्क
(D) डार्विन
उत्तर: (D) डार्विन
228. निम्न में से कौन सी नदी बारां जिले में प्रवाहित नहीं होती है?
(A) कुराल
(B) कुनु
(C) पार्वती
(D) परवन
उत्तर: (A) कुराल
229. निम्न में से कौन सा आभूषण गले में पहना नहीं जाता?
(A) तुलसी
(B) तिमनिया
(C) सरी
(D) रखड़ी
उत्तर: (D) रखड़ी
230. फ़ैदम, मापने की इकाई है –
(A) जल की गहराई की
(B) जल के घनत्व की
(C) जल के आयतन की
(D) जल के बहाव की
उत्तर: (A) जल की गहराई की
231. बालाथल सभ्यता का उत्खनन किसके निर्देशन में हुआ?
(A) बी. बी. लाल
(B) वी. एन. मिश्र
(C) आर. सी. अग्रवाल
(D) अमलानंद घोष
उत्तर: (B) वी. एन. मिश्र
232. रणथम्भौर के चौहान राजवंश का संस्थापक कौन था?
(A) पृथ्वीराज
(B) हम्मीर
(C) गोविन्दराज
(D) वाल्हण
उत्तर: (C) गोविन्दराज
233. राजस्थान के किस क्षेत्र के ‘पनढ़ारी मोदक’ प्रसिद्ध हैं?
(A) जोधपुर
(B) नाथद्वारा
(C) सीकर
(D) बीकानेर
उत्तर: (D) बीकानेर
234. रणकपुर के जैन मंदिर का शिल्पी कौन था?
(A) मण्डन
(B) दीपा
(C) वास्तुपाल
(D) नापा
उत्तर: (B) दीपा
235. रावण हत्था किसका मुख्य वाद्य यंत्र है?
(A) भील
(B) कालबेलिये
(C) मिरासी
(D) भोपा
उत्तर: (D) भोपा
236. यदि उत्तल दर्पण की वक्रता त्रिज्या 60 सेमी हो, तो उसकी फोकल दूरी है :
(A) +30 सेमी
(B) -30 सेमी
(C) +60 सेमी
(D) -60 सेमी
उत्तर: (A) +30 सेमी
237. हमेल शरीर के किस अंग में पहना जाने वाला आभूषण है?
(A) हाथों में
(B) पैरों में
(C) गले में
(D) कमर में
उत्तर: (C) गले में
238. ‘काजरी’ अवस्थित है –
(A) जैसलमेर में
(B) जोधपुर में
(C) जालौर में
(D) बाड़मेर में
उत्तर: (B) जोधपुर में
239. एक जैसे नौ महल किस किले में बने हुए हैं?
(A) तारागढ़
(B) नाहरगढ़
(C) चित्तौड़गढ़
(D) गागरोण
उत्तर: (B) नाहरगढ़
240. यीस्ट कोशिका में जनन की विधि है :
(A) मुकुलन
(B) द्विखण्डन
(C) बहुखण्डन
(D) विखण्डन
उत्तर: (A) मुकुलन
241. प्रोटीन के संश्लेषण के लिए आवश्यक तत्त्व है :
(A) लौह
(B) निकल
(C) नाइट्रोजन
(D) बोरॉन
उत्तर: (C) नाइट्रोजन
242. मानव में कितने गुणसूत्र होते हैं ?
(A) 22
(B) 44
(C) 25
(D) 46
उत्तर: (D) 46
243. बाँध में संग्रहित जल के द्वारा धारण की गई ऊर्जा है:
(A) गतिज ऊर्जा
(B) विद्युत ऊर्जा
(C) रासायनिक ऊर्जा
(D) स्थितिज ऊर्जा
उत्तर: (D) स्थितिज ऊर्जा
244. निम्नलिखित मारवाड़ के शासकों में से किसे मारवाड़ का ‘महाराणा प्रताप’ भी कहा जाता है?
(A) राव चन्द्रसेन
(B) राव मालदेव
(C) राव जोधा
(D) राजा उदयसिंह
उत्तर: (A) राव चन्द्रसेन
245. उदयपुर में राजस्थान महिला परिषद की संस्थापक कौन थी?
(A) कोकिला देवी
(B) सुशीला त्रिपाठी
(C) कमला स्वाधीन
(D) शांता त्रिवेदी
उत्तर: (D) शांता त्रिवेदी
246. जब किसी वस्तु को ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंका जाता है तो उसकी अधिकतम ऊँचाई पर उसका वेग क्या होगा ?
(A) 0 मी / से
(B) 4.9 मी / से
(C) 9.8 मी / से
(D) 14.7 मी / से
उत्तर: (A) 0 मी / से
247. तारकशी का संबंध है ?
(A) नाथद्वारा
(B) जोधपुर
(C) जयपुर
(D) बीकानेर
उत्तर: (A) नाथद्वारा
248. ‘राजस्थान निक्षय पोषण योजना’ का सम्बन्ध है-
(A) टीबी के मरीजों से
(B) कैंसर के मरीजों से
(C) कोविड के मरीजों से
(D) हृदययोग के मरीजों से
उत्तर: (A) टीबी के मरीजों से
Q.249 भड़ला सोलर पार्क स्थित है – (A) जयपुर में (B) जोधपुर में (C) जैसलमेर में (D) बाड़मेर में
उत्तर: (B) जोधपुर में
Q.250 मारवाड़ राज्य में किस प्रकार के सामंतों को रेख, हुक्मनामा और चाकरी से 3 पीढ़ियों के लिए मुक्त किया जाता था ? (A) राजवी (B) कुम्पावत (C) सरदार (D) राणावत
उत्तर: (A) राजवी
Q.251 राजस्थान में शीतकालीन वर्षा उन चक्रवातों के परिणामस्वरूप होती है, जो _________ में उत्पन्न होते हैं। (A) काला सागर (B) लाल सागर (C) अरब सागर (D) भूमध्य सागर
उत्तर: (D) भूमध्य सागर
Q.252 ‘बृहत कथा कोष’ का लेखक कौन था ? (A) हरिभद्र (B) हरिसेन (C) राजशेखर (D) चन्द्रशेखर
उत्तर: (B) हरिसेन
Q.253 राजस्थान के कितने जिले पाकिस्तान की सीमा के सहारे स्थित हैं? (A) 4 (B) 6 (C) 7 (D) 5
उत्तर: (D) 5
Q.254 अपररूप का प्रत्येक रूप भिन्न होता है, उनके – (A) भौतिक गुणों में (B) रासायनिक गुणों में (C) गतिक गुणों में (D) माँसपेशीय गुणों में
उत्तर: (A) भौतिक गुणों में
Q.255 भैंसरोडगढ़ से बिजोलिया के बीच स्थित पठारी प्रदेश कहलाता है – (A) छप्पन (B) ऊपरमाल (C) काँठल (D) टीबा
उत्तर: (B) ऊपरमाल
Q.256 निम्नलिखित में से किस लोकदेवता को ऊंटों का देवता माना जाता है? (A) पाबूजी (B) गोगाजी (C) हरभूजी (D) तेजाजी
उत्तर: (A) पाबूजी
Q.257 राजस्थान में प्रथम पर्यटन नीति किस वर्ष में घोषित की गई? (A) 2000 (B) 2001 (C) 2002 (D) 2003
उत्तर: (B) 2001
Q.258 निम्नलिखित में से किस बोली पर गुजराती भाषा का स्पष्ट प्रभाव है? (A) मालवी (B) वागड़ी (C) मेवाती (D) हाड़ौती
उत्तर: (B) वागड़ी
Q.259 (A) लक्ष्मणगढ़ – सीकर (B) पोकरण – जैसलमेर (C) बिसाऊ – झुन्झुनू (D) महनसर – झुन्झुनू
उत्तर: (D) महनसर – झुन्झुनू
Q.260 राजस्थान में पंचवर्षीय योजनाओं की शुरुआत कब हुई? (A) 1951-52 (B) 1955-56 (C) 1991-92 (D) 1966-67
उत्तर: (A) 1951-52
Q.261 निम्नलिखित में से राजस्थान में कौन सी जल संरक्षण की परंपरागत विधि नहीं है? (A) नाली (B) नाड़ी (C) टोबा (D) जोहड़
उत्तर: (A) नाली
Q.262 महान सीमा भ्रंश _________ में से नहीं गुजरता है। (A) कोटा (B) उदयपुर (C) सवाई माधोपुर (D) धौलपुर
उत्तर: (B) उदयपुर
Q.263 चौरासी खम्भों की छतरी कहाँ स्थित है? (A) करौली (B) जैसलमेर (C) सिवाणा (D) बूंदी
उत्तर: (D) बूंदी
Q.264 ‘पिछवाई’ चित्रण किस चित्रकला शैली से सम्बन्धित है? (A) नाथद्वारा शैली (B) किशनगढ़ शैली (C) अलवर शैली (D) बूंदी शैली
उत्तर: (A) नाथद्वारा शैली
Q.265 मारवाड़ के राठौड़ राजवंश का संस्थापक कौन था ? (A) राव सीहा (B) राव जोधा (C) राव चूडा (D) राव रणमल
उत्तर: (A) राव सीहा
Q.266 यदि दो अलग अलग द्रव्यमान वाली स्थिर वस्तुओं पर एक ही समयावधि के लिए समान बल कार्य करता है, तो क्या समान होगा? (A) त्वरण (B) गतिज ऊर्जा (C) वेग (D) संवेग
उत्तर: (D) संवेग
Q.267 लम्पी डिजिज के कारण स्वास्थ्य समस्या हुई है – (A) इंसानों को (B) मवेशियों को (C) फसलों को (D) पक्षियों को
उत्तर: (B) मवेशियों को
Q.268 आमागढ़ रिज़र्व प्रसिद्ध है – (A) टाइगर सफारी (B) पक्षियों (C) हाथी सफारी (D) लेपर्ड सफारी
उत्तर: (D) लेपर्ड सफारी
Q.269 निम्नलिखित में से कौन सी भेड़ की नस्ल नहीं है ? (A) राठी (B) चोखला (C) नाली (D) पुगल
उत्तर: (A) राठी
Q.270 19 से 20 अगस्त 2022 को डिजिफेस्ट आयोजित किया गया – (A) जोधपुर में (B) उदयपुर में (C) जयपुर में (D) कोटा में
उत्तर: (C) जयपुर में
Q.271 दो खेल पुरस्कारों, गुरु वशिष्ठ पुरस्कार एवं महाराणा प्रताप पुरस्कार के लिये पुरस्कार राशि को 1 लाख से बढ़ाकर कितनी कर दिया गया है? (A) 2 लाख (B) 3 लाख (C) 4 लाख (D) 5 लाख
उत्तर: (D) 5 लाख
Q.272 खेजड़ी वनस्पति प्रजाति किस वनों में पाई जाती है? (A) उपोष्ण पर्वतीय (B) उष्णकटिबंधीय शुष्क पतझड़ (C) उष्णकटिबंधीय कंटीले (D) उष्णकटिबंधीय सदाबहार
उत्तर: (C) उष्णकटिबंधीय कंटीले
Q.273 राजस्थान में क्रांति का प्रारम्भ 28 मई, 1857 को नसीराबाद छावनी के किन सैनिकों द्वारा हुआ ? (A) राजपूताना राइफल्स (B) बंगाल नेटिव इन्फैंट्री (C) गोरखा राइफल्स (D) कुमायूँ रेजीमेन्ट
उत्तर: (B) बंगाल नेटिव इन्फैंट्री
Q.274 विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बांसवाड़ा जिले की किस नदी पर पुल बनाया गया? (A) हरन (B) एरच (C) अनास (D) चाप
उत्तर: (A) हरन
Q.275 2021 में राजस्थान के किस जिले में सर्वाधिक सघन वन पाए जाते हैं? (A) उदयपुर (B) सिरोही (C) अलवर (D) प्रतापगढ़
उत्तर: (A) उदयपुर
