राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा वनरक्षक भर्ती के रूप में एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी कर दी है। राजस्थान के वन विभाग ने में सेवा करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए वनरक्षक भर्ती एक शानदार अवसर हैं। इस प्रतियोगी परीक्षा के उम्मीदवारों की सफलता के लिए, (RSSB) के वनरक्षक और वनपाल परीक्षा के पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को दर्शाया गया है।
अपनी तैयारी को बेहतर बनाने और सफलता की संभावनाओं को और आसान बनाने के लिए विषय-वार पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न तथा संपूर्ण चयन प्रक्रिया को आसान भाषा में समझें।
परीक्षा का पैटर्न (Exam Pattern)
RSSB फॉरेस्ट गार्ड फॉरेस्टर 2026 परीक्षा का पैटर्न कई चरणों पर आधारित किया गया हैं। इस वनरक्षक और वनपाल पैटर्न में परीक्षा लिखित, ऑफलाइन और 100 वास्तुनिष्ठ प्रश्नों से होगी।
नीचे दिया गया इस वनरक्षक तथा वनपाल परीक्षा का पैटर्न आसान शब्दों में समझें।
| परीक्षा विवरण | जानकारी |
| प्रश्नों का प्रकार | वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) |
| कुल प्रश्न | 100 प्रश्न |
| कुल अंक | 100 अंक |
| प्रत्येक प्रश्न का अंक | एक प्रश्न एक अंक |
| समय सीमा | 2 घंटे 120 मिनट |
| नेगेटिव मार्किंग | 1/3 अंक काटेंगे |
| नेगेटिव मार्किंग का नियम | 3 गलत प्रश्न = 1 सही प्रश्न का अंक कटेगा |
यह भी पढ़ें: वनपाल और वनरक्षक परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं ये सवाल! अभी पढ़ें Rajasthan Forest Guard Important GK Questions: पिछले वर्षों के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर और अपना स्कोर सुधारें।
शारीरिक मापदंड और फिजिकल टेस्ट (physical test Criteria)
• शारणी के माध्यम से शारीरिक मापदंड और फिजिकल टेस्ट समझें
| शारीरिक योग्यता (Criteria) | पुरुष अभ्यर्थी (Male) | महिला अभ्यर्थी (Female) |
| न्यूनतम ऊंचाई (Height) | 163 सेमी (cms) | 150 सेमी (cms) |
| सीना (Chest) | 84 सेमी (+5 सेमी फुलाव) | 79 सेमी (+5 सेमी फुलाव) |
| पैदल चाल (Walking Test) | 4 घंटे में 25 किलोमीटर | 4 घंटे में 16 किलोमीटर |
विषय-वार विस्तृत पाठ्यक्रम (syllabus)
उम्मीदवार के लिए किसी भी परीक्षा में सफलता के लिए पाठ्यक्रम (syllabus) को पढ़ना तथा समझना अत्यंत महत्वपूर्ण और आवश्यक हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के द्वारा 2026 का पाठ्यक्रम कुछ इस प्रकार हैं-
(1) रोजमर्रा का विज्ञान (Everyday Science)
- भौतिक विज्ञान: वैज्ञानिक कारण, मात्रक (इकाइयाँ), खोजें, आविष्कार, प्रकाश के नियम और परावर्तन।
- रसायन विज्ञान: भौतिक और रासायनिक परिवर्तन, धातु और अधातु, तत्वों का वर्गीकरण।
- जीव विज्ञान: मानव शरीर की संरचना, पोषण और प्रमुख रोग, जीवाश्म तंत्र, जैव विविधता।
- अन्य: सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान।
(2) गणित (Mathematics)
- अंकगणित: संख्या प्रणाली, पूर्ण संख्याएं, दशमलव और भिन्न, ल.स. (LCM) और म.स. (HCF)।
- व्यावसायिक गणित: प्रतिशत, अनुपात-समानुपात, औसत, लाभ-हानि, छूट (Discount), साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज।
- समय और दूरी: समय और कार्य, चाल, समय और दूरी, साझेदारी (Partnership)।
- रेखागणित और क्षेत्रमिति: तालिका और ग्राफ का उपयोग, क्षेत्रमिति (Mensuration)।
(3) राजस्थान सामान्य ज्ञान और सामाजिक अध्ययन (50 अंक)
इस भाग का परीक्षा में सबसे ज्यादा वजन (Weightage) है। इसमें निम्नलिखित टॉपिक्स शामिल हैं:
- राजस्थान का इतिहास: प्रमुख प्राचीन सभ्यताएं, प्रसिद्ध राजवंश और शासक, 1857 की क्रांति, किसान और आदिवासी आंदोलन, प्रजामंडल और राजस्थान का एकीकरण।
- कला और संस्कृति: स्थापत्य कला (किले, स्मारक), चित्रकला, लोक संगीत और वाद्य यंत्र, लोक नृत्य, नाटक, संत और लोक देवता, प्रमुख मेले, त्योहार, वेशभूषा और आभूषण।
- राजस्थान का भूगोल: स्थिति और विस्तार, भौतिक स्वरूप, नदियां, झीलें, जलवायु, मिट्टी, वन और वन्यजीव अभयारण्य, खनिज, ऊर्जा संसाधन और जनसंख्या।
- राजनीतिक व्यवस्था: भारतीय संविधान (प्रस्तावना, मूल अधिकार), राजस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था (राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा, उच्च न्यायालय)।
- राजस्थान की अर्थव्यवस्था: कृषि, पशुपालन, उद्योग, बजट और योजनाएं, बेरोजगारी, सूखा और अकाल की समस्याएं।
(4) समसामयिक मामले (Current Affairs)
इसमें राजस्थान राज्य और राष्ट्रीय (भारत) स्तर की मुख्य ताजा घटनाओं से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं:
- प्रमुख घटनाएं: राज्य और राष्ट्रीय स्तर की मुख्य राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियां।
- खेल-कूद: प्रमुख खेल प्रतियोगिताएं, पुरस्कार, विजेता और चर्चा में रहे खिलाड़ी।
- प्रसिद्ध व्यक्तित्व और स्थान: हाल ही में चर्चा में रहे प्रमुख व्यक्ति, नियुक्तियां (Appointments), और प्रसिद्ध स्थान (Places in News)।
- योजनाएं और नीतियां: केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई नई कल्याणकारी योजनाएं, कार्यक्रम और नीतियां।
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी: नई तकनीक, रक्षा (Defense updates) और मुख्य वैज्ञानिक विकास।
बड़ी खबर: यदि आपका सपना राजस्थान में प्रशासनिक अधिकारी बनने का है, तो Rajasthan RAS Bharti 2026: नोटिफिकेशन, योग्यता और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहाँ देखें और आज ही से तैयारी शुरू करें।
राजस्थान वनरक्षक एवं वनपाल चयन प्रक्रिया (Selection Process)
चयन प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण बहुस्तरीय प्रक्रिया है। जिसमें हर RSSB वनरक्षक और वनपाल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को गुजरना पड़ता है। इसमें केवल सबसे योग्य उम्मीदवारों को ही नियुक्त किया जता है। इस चयन प्रक्रिया में मुख्य पांच चरण सम्मीलित हैं, जो निम्नलिखित हैं:
1. लिखित परीक्षा:
राजस्थान वनरक्षक एवं वनपाल चयन प्रक्रिया 2026 का पहला चरण 100 वास्तुनिष्ठ प्रश्नों को हल करने की लिखित परीक्षा हैं, जिसमें दैनिक विज्ञान, गणित तथा राजस्थान का सामान्य ज्ञान सम्मीलित हैं। यह परीक्षा सभी आवश्यक उम्मीदवारओं के लिए वन संबंधी कर्ताव्यों को बुनियादी समझ और जगरूकता का परीक्षण कराती हैं।
2. शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET):
इस चयन प्रक्रिया में सभी उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के लिए सुना जाता है। जहां दौड़ और उम्मीदवार की अन्य सहनशक्ति आधारित गतिविधियों जैसे कार्यों के माध्यम से शारीरिक क्षमता का आकलन किया जाता है।
3. शारीरिक माणक परीक्षण (PST):
इस चयन प्रक्रिया में, RSSB वनरक्षक उम्मीदवारों का शारीरिक माप अर्थात शरीर का आवश्यक माप किया जाता है, जैसे- ऊंचाई, छाती (पुरुष उम्मीदवारों के लिए) और वजन की जांच आदि।
4. चिकित्सा परीक्षा:
यह चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण है, जिसमें एक चिकित्सा परीक्षा सम्मिलित हैं तथा इस चिकित्सा परीक्षा में उम्मीदवार वनरक्षक या वनपाल के कर्तव्यों और जिम्मेदारीयों की पुष्टि की जाती है, और देखा जाता है, की यह उम्मीदवार चिकित्सकीय रूप से फिट हैं, या नहीं।
5. दस्तावेज सत्यपन:
लिखित, PET, PST तथा चिकित्सा परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सभी उम्मीदवारों के द्वारा प्रस्तुत किए गए आवश्यक प्रमाण-पत्रों और दस्तावेजों की वैद्यता सूनिश्चित करने के लिए दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाता है।
यह सभी चरण वनरक्षक और वनपाल चयन प्रक्रिया पर आधारित हैं। वे उम्मीदवार, अंतिम योग्यता सूची में शामिल किए जाएंगे जो इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करेेंगे और नियुक्ति के लिए विचार किए जाएंगे।
यह भी पढ़े: बिना सही सिलेबस के तैयारी अधूरी है! परीक्षा पैटर्न को अच्छे से समझने के लिए डाउनलोड करें RPSC RAS Syllabus 2026 in Hindi: प्री और मेन्स का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न और रणनीति बनाएं।
RSSB Forest Guard Selection Process
Written Exam > PST > PET > Medical Examination > Documents Verification
पूछे जाने वाले प्रश्न
1. फॉरेस्ट गार्ड के पेपर में क्या-क्या आता है?
उत्तर- फॉरेस्ट गार्ड (वनरक्षक) के पेपर में मुख्य रूप से लिखित परीक्षा (Written Exam) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) शामिल होती हैं। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित और सामान्य विज्ञान से जुड़े बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न आते हैं।
2. फॉरेस्ट गार्ड में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
उत्तर- फॉरेस्ट गार्ड (वनरक्षक) में पास होने के लिए लिखित परीक्षा में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 40% और आरक्षित (SC/ST/OBC) वर्ग के उम्मीदवारों को 30% से 35% अंक लाने अनिवार्य होते हैं।
हालांकि यह राज्य-वार भर्ती के आधार पर तय की गई मेरीट लिस्ट (cut-off) पर निर्भर करता है।
3. राजस्थान में वनरक्षक की सैलेरी कितनी होती है?
उत्तर- राजस्थान में वनरक्षक (Forest Guard) का वेतन आयोग के पे-लेवल -5 के अनुसार तय किया जाता है।
• मूल वेतन (Basic Pay): ₹19,200-₹60,800 प्रतिमाह
• ग्रेड पे (Grade Pay): ₹2,000
• अनुमानित इन- हैंड सैलरी: ₹27,000-₹34,000 प्रतिमाह (कटौती के बाद)
• वार्षिक पैकेज (CTC): लगभग ₹4.07 लाख
सैलेरी का विस्तृत विवरण
| वेतन का प्रकार | राशि अनुमानित |
| मूल वेतन (Basic Pay) | ₹19,200 |
| महंगाई भत्ता (DA) | नियमानुसार (बेसिक पे का) |
| मकान किराया भत्ता (HRA) | नियमानुसार |
| कुल मासिक वेतन (Gross Salary) | लगभग 33930 प्रति माह |
| कटौती (EPF/NPS आदि) | लगभग 6700 |
| हाथ में वेतन (In-Hand Salary) | लगभग ₹27,183 प्रति माह |
